फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 : इन सरकारी उपक्रमों में निकली हैं बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन

Mon, 21 Jun 2021 06:07 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: हरियाणा से लेकर राजस्थान व मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में बंपर नौकरियां निकली हैं। जिनमें राजस्थान पुलिस विभाग, एनएचएम और भारतीय तटरक्षक के विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऐसे में अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं तो विभिन्न पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आप amarujala.com पर विभिन्न विभागों में निकली नौकरियों के बारे में पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:06 PM, 21-Jun-2021

पश्चिम रेलवे भर्ती : पदों का विवरण

क्र सं    डिवीजन और सेवा प्रभाग    पद
1    मुंबई डिवीजन (एमएमसीटी)    738
2    अहमदाबाद डिवीजन (एडीआई)    611
3    वडोदरा (बीआरसी) डिवीजन    489
4    रतलाम डिवीजन (आरटीएम)    434
5    भावनगर डिवीजन (बीवीपी)    210
6    दाहोद (डीएचडी) डब्ल्यू/शॉप    187
7    राजकोट डिवीजन (आरजेटी)    176
8    हेडक्वार्टर ऑफिस    83
9    भावनगर (बीवीपी) डब्ल्यू / शॉप    73
10    महालक्ष्मी (एमएक्स) डब्ल्यू/शॉप    64
11    साबरमती (एसबीआई) इंजीनियरिंग डब्ल्यू/शॉप, अहमदाबाद    60
12    प्रताप नगर (पीआरटीएन) डब्ल्यू/शॉप, वडोदरा    45
13    साबरमती (एसबीआई) सिग्नल डब्ल्यू/शॉप, अहमदाबाद    25
14    अन्य विभिन्न विभागीय रिक्त पद    396
कुल पद    3591

05:05 PM, 21-Jun-2021

रेलवे : मिलेगी साढ़े तीन हजार नौकरियां, जानें योग्यता

पश्चिम रेलवे की ओर से अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही, भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पश्चिम रेलवे की रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित पश्चिम रेलवे के 13 डिवीजन में की जाएगी। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर आदि के रिक्त पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।

04:08 PM, 21-Jun-2021

रेलवे में मिलेगी साढ़े तीन हजार नौकरियां

कोरोना काल में भारतीय रेलवे बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों की सौगात लेकर आया है। रेलवे भर्ती के तहत साढ़े तीन हजार नौकरियां प्रदान की जाएंगी। ये भर्तियां दसवीं पास युवाओं के लिए हैं। पश्चिम रेलवे, मुंबई मुख्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 3591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी 3591 पदों पर अप्रेंटिस के तहत भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
02:52 PM, 21-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021:एनएचएम उत्तर प्रदेश ने 2800 पदों पर निकालीं हैं बंपर भर्तियां

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तर प्रदेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य में 6 महीने की ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के लिए नर्स से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पाठ्यक्रम आयुष्मान भारत योजना - उप-स्वास्थ्य केंद्रों को स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (HWCs) के रूप में मजबूत करने की योजना के तहत शुरू किया गया है। इस पाठ्यक्रम को पूरा करने और अंतिम परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का चयन उप-स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर बतौर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी किया जाएगा।एनएचएम, यूपी ने इस सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 2800 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) या  बीएससी या पोस्ट बेसिक बी.एससी नर्सिंग करने वाले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। 

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

02:29 PM, 21-Jun-2021

सरकारी नौकरी: वन विभाग में शुरू होने जा रही है आवेदन प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश के वन विभाग व वन विकास निगम में 386 पदों को भर्तियां निकालीं गई हैं। पीसीसीएफ हॉफ द्वारा 6 जुलाई से 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए वन मुख्यालय में 311 पदों पर और वन निगम में 75 पदों पर वन रक्षक की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
01:31 PM, 21-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021 : एनसीएल में विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकली हैं

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकालीं हैं। ये सभी पद अपरेंटिस के हैं। जिनके लिए आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार फौरन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

 

12:18 PM, 21-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: यहां निकली है 85 पदों पर नौकरियां, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई

नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओसियन रिसर्च ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट समेत कई पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। कुल पदों की संख्या 85 है। इनमें प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट -II, प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट, ऑफिसर (एडमिन), एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट ( ए़डमिन) के पद भी शामिल हैं। अभ्यर्थी ncpor.res.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई है।
कुल पद-85

पदों का विवरण
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I -कुल पद-45
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट -II -कुल पद-21
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट -III कुल पद-3
प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट कुल पद-4
ऑफिसर (एडमिन) कुल पद-5
एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट ( ए़डमिन) कुल पद-10

11:27 AM, 21-Jun-2021

Sarkari Jobs: रेलवे के 3591 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया, फौरन करें अप्लाई

पश्चिम रेलवे, मुंबई ने मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित 13 डिवीजन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्ती की जाएगी।  

 

10:28 AM, 21-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: सीमा सुरक्षा बल में जीडीएमओ और स्पेशलिस्ट पदों पर नौकरियां

सीमा सुरक्षा बल ने सभी अस्पतालों में जीडीएमओ और स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए 21 जून से 30 जून तक वॉक-इन-इंटरव्यू होगा। कुल रिक्तियों की संख्या 89 है। जिसमें से 27 स्पेशलिस्ट और 62 जीडीएमओ पदों के लिए है। इन रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो  स्पेशलिस्ट के लिए  पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा मांगा गया है। वहीं, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) के लिए एमबीबीएस  की डिग्री मांगी गई है। इसके साथ ही इंटर्नशिप अनुभव भी होना चाहिए। स्पेशलिस्ट पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को  85,000 रुपये वेतन और  जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को हर माह 75,000 रुपये वेतन मिलेगा।

09:41 AM, 21-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: वेस्टर्न रेलवे के तहत अपरेंटिस पदों पर भर्तियां, 25 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

भारतीय रेलवे ने वेस्टर्न रेलवे के तहत अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार रेलवेे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई से ही शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून शाम पांच बजे है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर, पाइप फिटर, प्लंबर, ड्राफ्ट्समैन, पासा, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एसी मैकेनिक आदि के 3591 पदों को भरा जाएगा। इन नौकरियों के लिए 15 से लेकर 24 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

08:40 AM, 21-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: सब इंस्पेक्टर की 465 रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 465 रिक्तियां निकाली हैं। जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।  इन नौकरियों के लिए 21 साल से लेकर 27 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। योग्य एवं इच्छुक महिला और पुरुष अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख  2 जुलाई है। इन रिक्तियों में  400 पद पुरुष और 65 महिला सब इंस्पेक्टर के लिए है।

पुरुष पदों के लिए लंबाई 170 सेंटीमीटर और 83 सेंटीमीटर छाती की शर्त रहेगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए लंबाई 168 और छाती 81 सेंटीमीटर वाले पात्र होंगे। महिला पदों के लिए लंबाई 158 व रिजर्व के लिए 156 सेंटीमीटर रखी है। 

07:57 AM, 21-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: जोधपुर एम्स में निकली 106 रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने सीनियर रेजीडेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए एम्स, जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी कि 21 जून है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in के जरिए जल्द से जल्द अप्लाई कर लें। कुल सीनियर रेजीडेंट रिक्तियों की संख्या 106 है। 

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

07:20 AM, 21-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: अब पुलिस में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी मौका, यहां निकली हैं भर्तियां

ओडिशा पुलिस विभाग द्वारा ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। दरअसल विभाग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। लेकिन इस भर्ती में खास बात यह है कि पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर के 477 और कांस्टेबल (संचार) के 244 पदों पर पुरुषों, महिलाओं और ट्रांसजेंडर की भर्ती की जाएगी।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

 

07:09 AM, 21-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021 : इन सरकारी उपक्रमों में निकली हैं बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा अधिकारियों के पदों पर नौकरियां निकाली हैं।  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 576 है। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 24 जून दोपहर 12 बजे से लेकर 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों में 144 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी के लिए, 72 रिक्तियां एससी वर्ग के लिए, 242 एसटी वर्ग के लिए , 60 रिक्तियां ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 58 रिक्तियां हैं।  इन पदों के लिए  21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष की उम्र वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एससी / एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 500 रुपये देना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें