फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Bharti REET Result OUT Live: रीट 2022 के नतीजे घोषित, झारखंड में निकली पीजीटी भर्ती, पढ़ें लाइव अपडेट

Thu, 29 Sep 2022 11:52 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

RBSE REET Result LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में भी बंपर भर्तियां जारी हैं। REET 2022 का परिणाम भी अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। इन सभी अपडेट के लिए उम्मीदवार इस लाइव ब्लॉग को फॉलो करें।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 29-Sep-2022

REET 2022 Result Released by RBSE; ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आरबीएसई रीट 2022 की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर उपलब्ध REET 2022 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपका रीट परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6. उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट संभाल कर रखने की भी सलाह दी जाती है।

10:36 PM, 29-Sep-2022

Sarkari Jobs Result 2022 REET Result Out Today

 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) का परिणाम 2022 जारी किया गया है। जो अभ्यर्थी शिक्षक के तौर पर सरकारी नौकरी पाने के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आरबीएसई रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन
09:15 PM, 29-Sep-2022

Rajasthan Eligibility Exam for Teachers REET Result Out

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के मुख्य समन्वयक एलएन मंत्री और समन्वयक मेघना चौधरी की ओर से परिणाम जारी करते हुए बताया कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) का आयोजन 23 और 24 जुलाई को छह पारियों में किया गया था।

REET 2022 Result Declared: रीट लेवल-1 का 63.63 फीसदी तो लेवल-2 में 52.19 फीसदी रहा परिणाम

08:24 PM, 29-Sep-2022

Reet Result 2022 Declared नॉर्मलाइजेशन से किया गया तैयार

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) का आयोजन 23 और 24 जुलाई को छह पारियों में किया गया था। प्रत्येक पारी में अलग-अलग उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर भिन्न पेपर आया था। कुछ पारियों में पेपर आसान तो कुछ में कठिन रहा था। इसलिए परिणाम को नॉर्मलाइजेशन और स्कोर स्केलिंग के आधार पर किया गया था। 

विज्ञापन
07:32 PM, 29-Sep-2022

REET Result 2022 Declared रीट 2022 का रिजल्ट जारी

REET 2022 लेवल-1 परीक्षा का परिणाम 63.63 फीसदी रहा है। जबकि रीट लेवल-2 की परीक्षा का परिणाम 52.19 फीसदी रहा है। परीक्षा समन्वयक ने बताया कि रीट लेवल वन की परीक्षा में 03 लाख 20 हजार 014 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 02 लाख 03 हजार 609 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। वहीं, रीट लेवल -2 के पेपर में 11 लाख 55 हजार 904 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 06 लाख 03 हजार 228 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं।

06:52 PM, 29-Sep-2022

RBSE REET Result 2022 ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

  1. उम्मीदवार सबसे पहले RBSE REET 2022 की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर उपलब्ध REET 2022 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपका रीट परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6. उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट संभाल कर रखने की भी सलाह दी जाती है।

06:43 PM, 29-Sep-2022

BSER REET Result 2022 Declared

राजस्थान में शिक्षक बनने के लिए पात्रता परीक्षा देने वाले उम्मीदवार यहां बताई गई प्रक्रिया का अनुसरण कर के अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रीट परीक्षा 2022 के परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा। 

06:01 PM, 29-Sep-2022

RBSE REET 2022 Result Declared Update रीट का रिजल्ट जारी

राजस्थान में शिक्षक बनने के लिए पात्रता परीक्षा देने वाले उम्मीदवार यहां बताई गई प्रक्रिया का अनुसरण कर के अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रीट परीक्षा 2022 के परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा। 

यह भी पढ़ें : REET 2022 Result Out: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया रीट 2022 का रिजल्ट, यहां ऐसे करें चेक

05:36 PM, 29-Sep-2022

Sarkari Naukri Sarkari Results रीट 2022 के रिजल्ट जारी

इस साल 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लिया था। रीट 2022 के रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के देखने के लिए परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और reetbser2022.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : REET 2022 Result Out: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया रीट 2022 का रिजल्ट, यहां ऐसे करें चेक

05:03 PM, 29-Sep-2022

Sarkari Bharti Result RBSE REET Result

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (RBSE) की ओर से आयोजित रीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट की घोषणा का इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे थे।

04:05 PM, 29-Sep-2022

Sarkari Naukri Live: ऐसे करें आवेदन 

उम्मीदवार अपना आवेदन केंद्रीय औद्योगिक सशस्त्र बल की आधिकारिक वेबसाइट www.cisfrectt.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 
 

03:30 PM, 29-Sep-2022

Sarkari Naukri Live 2022: सीआईएसएफ में 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

केंद्रीय औद्योगिक सशस्त्र बल/CISF ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) और एएसआई (स्टेनोग्राफर)  के पदों पर बंपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

02:49 PM, 29-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022 Live: क्या होगा पेपर का पैटर्न?

बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में होगा। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में मुख्य रूप से सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएं, बिहार का इतिहास और भारतीय इतिहास, भूगोल (मुख्य रूप से बिहार का भूगोल), भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था, स्वतंत्रता के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था में परिवर्तन, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और बिहार की भूमिका, सामान्य रिजनिंग और गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे।
 

02:01 PM, 29-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: प्रवेश पत्र जारी

परीक्षा के प्रवेश पत्र को पहले ही 20 सितंबर, 2022 को जारी किया जा चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

01:09 PM, 29-Sep-2022

BPSC 67th Prelims: बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर को

बिहार लोक सेवा आयोग/BPSC की ओर से 67वीं प्रारंभिक पुन: परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर, 2022 को किया जाएगा।  परीक्षा राज्यभर के 38 जिलों में निर्धारित 1153 केंद्रों पर एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से लेकर 02 बजे तक होगी।

11:53 AM, 29-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती

UPPSC असिस्टेंट सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में कुल 1079 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 69 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

11:17 AM, 29-Sep-2022

सरकारी नौकरी 2022: इस तारीख तक होंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की  ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी/APO भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित है। वहीं, आवेदन की हार्डकॉपी को समस्त संलग्नकों के साथ 19 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक या इससे पहले पंजीकृत डाक से भेजना है या आयोग के पूछताछ काउंटर पर जमा करना है।
 

10:47 AM, 29-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022 Live: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार एपीओ भर्ती प्रांरंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 
 

10:11 AM, 29-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: यूपीपीएससी एपीओ भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी/APO भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में ही हो रही है। 
 

09:36 AM, 29-Sep-2022

सरकारी नौकरी: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यूपी से कक्षा 10वीं पास, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रिकल (कौशल विकास के तहत विद्युत वितरण) का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

09:27 AM, 29-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022 Live: इतने पदों पर होनी है भर्ती

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 357 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को तकनीशियन (Electrical) के पद पर नियुक्ती दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में कुल 200 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।

08:43 AM, 29-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट की आधिकारिक वेबसाइट www.upenergy.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

08:27 AM, 29-Sep-2022

Sarkari Bharti REET Result OUT Live: रीट 2022 के नतीजे घोषित, झारखंड में निकली पीजीटी भर्ती, पढ़ें लाइव अपडेट

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट/UPPCL ने तकनीशियन के पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें