फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day 2024 Live: योगाभ्यास के बाद योग से जुड़े लोगों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, सेल्फी लेकर बढ़ाया उत्साह

Fri, 21 Jun 2024 10:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

खास बातें

International Yoga Day 2024 Live News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में योग दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला है। योग से हमें जो शक्ति मिलती है, श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे हैं। बता दें कि बारिश के चलते श्रीनगर के एसकेआईसीसी हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
लोगों के साथ सेल्फी लेते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : X @BJP4India
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:33 AM, 21-Jun-2024

योग से हर पल लाभ होता: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बारिश के कारण कार्यक्रम (एसकेआईसीसी में योग सत्र) में थोड़ी देरी हुई...जब योग स्वाभाविक रूप से जीवन का हिस्सा बन जाता है, तो इसका हर पल लाभ होता है।

09:07 AM, 21-Jun-2024

योगाभ्यास के बाद लोगों से मिले पीएम मोदी

योगाभ्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी योग से जुड़े लोगों से मिले और उनके साथ सेल्फी भी ली। प्रधानमंत्री को अपने बीच देख लोग भी उत्साहित हो उठे। लोगों ने ताली बजाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।
 

08:54 AM, 21-Jun-2024

लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील पर भी योग
लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील के किनारे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूली बच्चों ने योग किया। वहीं आईटीबीपी के जवानों ने लेह के पैंगोंग त्सो में योग किया।
 

विज्ञापन
08:40 AM, 21-Jun-2024

योग टूरिज्म का नया ट्रेंड चला: पीएम मोदी

ऋषिकेश और काशी से लेकर केरल तक हम देश में योग को पर्यटन के नए ट्रेंड को उभरते हुए देख सकते हैं। योग सीखने के लिए दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं। साथ ही कहा कि पिछले वर्ष मुझे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, यूएसए में योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने का अवसर मिला था। इस कार्यक्रम में 130 से अधिक देशों के लोगों ने भाग लिया। भारत में आयुष विभाग ने योग करने वालों के लिए योग प्रमाणन बोर्ड का गठन किया है। 
 

08:23 AM, 21-Jun-2024

श्रीनगर में पीएम मोदी ने किया योगाभ्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र (SKICC) में योगाभ्यास किया।
 

विज्ञापन
08:18 AM, 21-Jun-2024

पीएम बोले- फ्रांस की 101 साल की महिला योग टीचर को दिया गया पद्मश्री पुरस्कार

पीएम मोदी ने कहा कि इसी साल भारत में फ्रांंस की 101 साल की महिला योग टीचर को पद्मश्री अवार्ड दिया गया है। वह कभी भारत नहीं आईं, लेकिन उन्होंने योग प्रचार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।

08:07 AM, 21-Jun-2024

योग के प्रति आकर्षण बढ़ा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।

08:02 AM, 21-Jun-2024

पीएम मोदी ने दुनिया भर के लोगों को योग दिवस की बधाई दी

पीएम मोदी ने कश्मीर की धरती से दुनिया भर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दस साल पहले, मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 

07:57 AM, 21-Jun-2024

जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि है। योग की यात्रा अनवरत जारी है। योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। दुनिया के नेता अब योग पर बात कर रहे हैं। योग पर अब रिसर्च हो रहे हैं। योग टूरिज्म का नया ट्रेंड चला है। 

07:43 AM, 21-Jun-2024

बारिश के चलते बदला कार्यक्रम स्थल

बारिश के चलते श्रीनगर के एसकेआईसीसी के हाल में कार्यक्रम शुरू किया गया है। एसकेआईआईसी के हॉल में कुछ लोगों के साथ ही यहां योग किया जाएगा। पहले यहां सात हजारों लोगों के साथ डल झील के किनारे खुला आसामान में योग किया जाना था। लेकिन अब कार्यक्रम हॉल में किया जा रहा है।

07:01 AM, 21-Jun-2024
कुपवाड़ा में तैयारी - फोटो : अमर उजाला

एलओसी से सटा कुपवाड़ा जिला भी योग के लिए तैयार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भी पूरे जोर-शोर के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। छाए बादलों के बीच लोग यहां अपने-अपने स्थान पर जम गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जुड़ने के लिए कुपवाड़ा और कुलगाम सहित सभी घाटी के जिलों के मंच तैयार हैं। पीएम मोदी श्रीनगर के एसकेआईसीसी में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व करेंगे।

06:56 AM, 21-Jun-2024

कठुआ में शुरू होने वाला है कार्यक्रम

जिला कठुआ के खेल मैदान में योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां जिला उपायुक्त राकेश मिन्हास के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सभी ने अपना-अपना स्थान ग्रहण कर लिया है। कुछ ही देर में कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है।

06:51 AM, 21-Jun-2024
योगाभ्यास की तैयारी.. - फोटो : अमर उजाला

वार्म अप... बारिश के चलते हो सकती है कुछ देर

जम्मू के योग आश्रम में भी योग दिवस के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। वार्म अप किया जा रहा है। लेकिन श्रीनगर में हो रही बारिश के चलते कार्यक्रम में हल्की देरी हो सकती है।

06:48 AM, 21-Jun-2024
आसमान मं बादल - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में बादलों ने घेरा आसामान, योग करने के लिए तैयार

जम्मू सहित प्रदेश के सभी मुखालयों में योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी बीच जम्मू में बादल छाए हुए हैं। जम्मू के एमए स्टेडियम में जिले का मुख्य कार्यक्रम आयोजित है। यहां जम्मू मंडलायुक्त योग शिविर का नेतृत्व कर रहे हैं।
 

06:43 AM, 21-Jun-2024

श्रीनगर और आसपास के इलाकों में बारिश

श्रीनगर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर अगले एक-डेढ़ घंटे तक जारी रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।  श्रीनगर मौसम केंद्र के अनुसार अगले 1 घंटे के दौरान श्रीनगर, गांदरबल, पुलवामा, बडगाम और दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी और उसके बाद आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

06:35 AM, 21-Jun-2024

कई इलाकों में आवाजाही पर रोक

योग समारोह के कारण कई इलाकों में आवाजाही पर रोक लगी है। 

06:21 AM, 21-Jun-2024

श्रीनगर में हो रही है बारिश

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर श्रीनगर में बारिश हो रही है। कुछ देर बाद पीएम मोदी डल झील के किनारे योग सत्र का नेतृत्व करने वाले हैं। 

06:17 AM, 21-Jun-2024

प्रधानमंत्री के साथ छह हजार लोग करेंगे योग

एसकेआईसीसी में योग दिवस पर कार्यक्रम में लगभग छह हजार लोग पीएम मोदी संग योग करेंगे। आयुष मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय 'खुद और समाज के लिए योग' है।

06:01 AM, 21-Jun-2024

योग बनाम सिसायत

योग का सियासत से सीधा लेना देना नहीं है, लेकिन नजर दौड़ाएं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले सालों में मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजनों में से तीन में ऐसे राज्यों में शामिल हुए, जहां विधानसभा चुनाव प्रस्तावित थे। पीएम अपनी तीसरी पारी में पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होने के लिए कश्मीर में हैं। जम्मू-कश्मीर चौथा ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है जहां मोदी चुनाव से पहले योग दिवस में शामिल हो रहे हैं।

05:38 AM, 21-Jun-2024

योग दिवस एक और पर्यटक आकर्षण

पीएम मोदी का कहना है कि तरराष्ट्रीय योग दिवस एक और पर्यटक आकर्षण होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा भी जम्मू-कश्मीर को पैसा दिया जा रहा था, उनकी सरकार ने जवाबदेही सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा, आज हर पैसे का इस्तेमाल आपके विकास के लिए किया जा रहा है।

05:08 AM, 21-Jun-2024
योग दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

पीएम मोदी पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं इस आयोजन का नेतृत्व

वर्ष  2015 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत के बाद से प्रधानमंत्री इसके प्रचार प्रसार में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति रहे हैं। उन्होंने दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर में कर्तव्य पथ और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय सहित दुनिया भर के विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर योग दिवस की मेजबानी की है।
 

04:56 AM, 21-Jun-2024

Yoga Day 2024 Live: योगाभ्यास के बाद योग से जुड़े लोगों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, सेल्फी लेकर बढ़ाया उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस वर्ष का थीम, स्वयं और समाज के लिए योग, व्यक्तिगत कल्याण और सामाजिक सद्भाव दोनों को बढ़ावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में होने वाले कार्यक्रम में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें