फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Exit Poll: कर्नाटक के एग्जिट पोल में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, भाजपा को भारी नुकसान के आसार

Wed, 10 May 2023 08:32 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Karnataka Exit Polls 2023 Live, Bjp Vs Congress Vs JDS: कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर आज  मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 65.58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब सबकी निगाहें 13 मई पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद नतीजो का एलान होगा। 
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर श्रीनाथ ने भी कर्नाटक चुनाव में वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:28 PM, 10-May-2023

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हमें 200% विश्वास है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बना रही है। इस बात का कोई सवाल ही नहीं उठता कि कोई इस चुनाव में किंगमेकर की भूमिका अदा करेगा। एक्जिट पोल हड़बड़ी में किए गए हैं जिसमें बहुत सारी गड़बड़ियां है। पिछली बार भी एक्जिट पोल गलत साबित हुए थे और इस बार भी गलत साबित होंगे।

08:20 PM, 10-May-2023

08:20 PM, 10-May-2023

कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा कि मैंने अभी एग्जिट पोल के आंकेड़े नहीं देखे लेकिन अगर मैं लोगों की बातों पर विश्वास करूं तो उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बना रही है। हम सरकार बनाने के बहुत करीब हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि एक बार 13 मई को मतगणना हो जाएगी तो हम ही सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
07:22 PM, 10-May-2023

07:12 PM, 10-May-2023

कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा कि राजनीति में मेरे 55 वर्षों के अनुभव के अनुसार कांग्रेस पार्टी को पर्याप्त बहुमत मिलना चाहिए। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
06:24 PM, 10-May-2023

कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। शाम पांच बजे तक 65.58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब सबकी निगाहें 13 मई पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद नतीजो का एलान होगा। 

05:35 PM, 10-May-2023

चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक कर्नाटक में 65.58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। बीबीएमपी दक्षिण जिले को छोड़कर सभी जिलों में 50 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े हैं। 

05:25 PM, 10-May-2023

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। मतदान खत्म होते ही 6:30 बजे तमाम एजेंसियों और न्यूज चैनल्स की ओर से एग्जिट पोल जारी कर दिए जाएंगे। इनमें बताया जाएगा कि कर्नाटक के चुनाव के क्या नतीजे आ सकते हैं? क्या भाजपा फिर से सत्ता पर काबिज होगी या कांग्रेस मारेगी बाजी? जेडीएस का क्या होगा? 

04:51 PM, 10-May-2023

डीके शिवकुमार के LPG सिलेंडर की पूजा पर तेजस्वी ने कसा तंज
भाजपा नेता और बेंगलुरू से सांसद तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं पर तंज कसा है। इस दौरान उन्होंने बजरंगबली का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक बजरंगबली की भूमि है। साथ ही कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार पर सिलेंडर की पूजा करने को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कम से कम वे कुछ पूजा कर रहे हैं। अचानक, कांग्रेस पार्टी ने हर चीज के लिए प्रार्थना करना शुरू कर दिया है। 

03:40 PM, 10-May-2023

चुनाव आयेाग के अनुसार, कर्नाटक में तीन बजे तक 52.18 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

02:56 PM, 10-May-2023

कांग्रेस और जेडीएस कार्यकर्ता भिड़े
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलुरु उत्तर से जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार बीए मोहिउद्दीन बावा के समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामला मंगलवार की रात का है। बाजपे पुलिस स्टेशन में इसको लेकर शिकायत दर्ज हुई है।  मारपीट में कांग्रेस के दो कार्यकर्ता निजाम और हाशेर घायल हुए हैं। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बावा हाल ही में कांग्रेस छोड़कर जेडीएस में शामिल हो गए थे।

01:52 PM, 10-May-2023

पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने लोगों से बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। 
 

01:35 PM, 10-May-2023

चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में दोपहर एक बजे तक 37.25 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। 12 जिलों में 40 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है। 

01:16 PM, 10-May-2023

पूर्व क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ ने मैसूरु के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। कहा, 'मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि आएं, मतदान करें और अच्छे लोकतंत्र के लिए एक अच्छा नेता चुनें। मैंने भी मतदान किया...हमें लोकतंत्र में भाग लेना चाहिए...।'
 

01:15 PM, 10-May-2023

कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने भी वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि उचित विकास पाने के लिए जेडीएस उम्मीदवारों को आशीर्वाद दें। हमारी पार्टी किंग बनने जा रही है।'
 

12:51 PM, 10-May-2023

कलबुर्गी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हम लोगों को 130 से 135 सीटें मिलेंगी। 
 

12:49 PM, 10-May-2023

मैसूरु में शादी के बाद नव दंपत्ति ने वोट डाला।  
 

12:48 PM, 10-May-2023

कन्नड़ अभिनेता डाली धनंजय और उनके परिवार ने अरसीकेरे के कालेनहल्ली गांव में वोट डाला।
 

12:44 PM, 10-May-2023

भाजपा उम्मीदवार और कर्नाटक के मंत्री बीसी नागेश ने परिवार के साथ तिपातूर विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। 
 

12:43 PM, 10-May-2023

कर्नाटक में सुबह 11 बजे तक 20.99 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

11:14 AM, 10-May-2023

भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने वोट डाला। उन्होंने कहा, राष्ट्रवादी मुस्लिम, राष्ट्रवादी ईसाई और सभी हिंदुत्ववादियों ने भाजपा के लिए वोट किया है। भाजपा इस चुनाव में 140 से ज्यादा सीटें जीतेगी। 
 

11:12 AM, 10-May-2023

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने वरुणा विधानसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 
 

11:10 AM, 10-May-2023

अभिनेता उपेंद्र राव ने बेंगलुरु में मतदान किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। 
 

10:31 AM, 10-May-2023

कर्नाटक बजरंग बली की भूमि, 13 मई को देंगे सबको जवाब: तेजस्वी सूर्या

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कर्नाटक जो बजरंग बली की भूमि है, वहां के लोग 13 मई को सभी बातों का जवाब देंगे। कांग्रेस ने अचानक हर चीज़ की पूजा शुरू कर दी है और हम डीके शिवकुमार द्वारा एलपीजी सिलेंडर की पूजा करने का स्वागत करते हैं, हमें खुशी है कि कांग्रेस कम से कम किसी तरह की पूजा कर रही है।

10:19 AM, 10-May-2023

कर्नाटक में हनुमान चालीसा पर आक्रामक रुख करने वाली नेता ने किया वोट

कर्नाटक में हनुमान चालीसा और बजरंग दल के मुद्दे पर आक्रामक रुख अख्तियार करने वाली केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने बेंगलुरु में वोट डाला। उन्होंने कहा कि आज प्रजातंत्र का त्योहार है। मैं लोगों से यही कहना चाहूंगी कि सब मतदान करें और अच्छी सरकार को लाएं, ज्यादा संख्या में मतदान करेंगे तो एक अच्छी सरकार आएगी:

10:01 AM, 10-May-2023

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने डाला वोट

कर्नाटक: केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी हुबली के एक मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा, "हर जगह शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा है। मुझे खुशी है कि लोग लोकतंत्र के इस त्योहार को बड़े पैमाने पर मना रहे हैं. लोग भाजपा की डबल इंजन सरकार लाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।"

09:42 AM, 10-May-2023

डीके शिवकुमार का पीएम मोदी पर तंज

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मतदान से पहले रामनगर के कनकपुरा में श्री केनकेरम्मा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "पिछली बार मोदी जी ने सभी मतदाताओं से कहा था कि वोट डालने से पहले आप अपना गैस सिलेंडर देखें, नमस्कार करें और फिर जाएं। इस बार मैं भी कहूंगा कि हमारे प्रधानमंत्री के अनुरोध और सलाह के अनुसार गैस सिलेंडर की कीमत देखकर ही वोट करें। आज मतदाताओं के पास एक बड़ा अवसर है और वे बदलाव के लिए मतदान करेंगे। वे एक प्रगतिशील, वैश्विक और विकसित कर्नाटक के लिए मतदान करेंगे। मुझे यकीन है कि वे बदलाव के लिए मतदान करेंगे और कांग्रेस को 141 सीटें देंगे।" 

09:36 AM, 10-May-2023

कर्नाटक सीएम ने डाला वोट

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिग्गांव के हावेरी में मतदान केंद्र संख्या-102 पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "मैं कर्नाटक के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अपने मतदान के हक का इस्तेमाल करें और कर्नाटक के भविष्य के 5 साल के लिए वोट करें।" मैंने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है, इस बार मैं रिकॉर्ड अंतर से जीतूंगा और भाजपा पू्र्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यह विकास और नकारात्मक अभियान के बीच की लड़ाई है।

09:15 AM, 10-May-2023

कर्नाटक सीएम ने मंदिर में की पूजा अर्चना

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने चुनावी क्षेत्र शिग्गांव के हावेरी गायत्री देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हमारी पार्टी, कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कैंपेन की है उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं कर्नाटक के लोगों से अपील करता हूं कि बढ़ चढ़कर कर्नाटक के विकास के लिए वोट करें।

09:04 AM, 10-May-2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव जारी है। इस बीच चिक्कमगलुरु के मकोनाहल्ली में मुदिगेरे मतदान केंद्र में एक दुल्हन पर अपना वोट डालने पहुंची।

08:44 AM, 10-May-2023

चुनाव लड़ने पर क्या बोले बीएस येदियुरप्पा के बेटे

कर्नाटक के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र ने शिवमोग्गा सीट से अपने चुनाव लड़ने को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं जिस क्षेत्र से लड़ रहा हूं वहां से भाजपा लगातार जीतती आई है, यह येदियुरप्पा जी की सीट है। हम कम से कम 130 सीट जीतेंगे। लिंगायत, ST, SC, OBC सभी हमारे साथ है और सब मिलकर भाजपा के लिए वोट करेंगे।

08:29 AM, 10-May-2023

निर्मला सीतारमण ने बताया किसे दिया वोट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के विजय नगर में मतदान केंद्र के बाहर मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले दिनों में और अच्छा हो। कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिले। इसके लिए मैंने वोट डाला है। मैंने डबल इंजन सरकार के लिए वोट डाला है।

08:20 AM, 10-May-2023

येदियुरप्पा का दावा- भाजपा जीतेगी 130-135 सीटें

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने वोट डालने के बाद कहा कि कर्नाटक के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे जल्द से जल्द मतदान करें। मुझे यकीन है कि वे भाजपा को वोट देने वाले हैं। विजयेंद्र को 40 हजार से ज्यादा वोट मिलने वाले हैं और भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में भाजपा को 130-135 सीटें हासिल होंगी। 

08:04 AM, 10-May-2023

बीएस येदियुरप्पा ने डाला वोट

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने शिवमोग्गा के शिकारीपुरा मतदान केंद्र में वोट डाला। इस दौरान वे आम लोगों की तरह ही वोटिंग के लिए लाइन में लगे। 

07:48 AM, 10-May-2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डाला वोट

कर्नाटक चुनाव में मतदान के लिए सुबह-सुबह ही बेंगलुरु के विजय नगर स्थित मतदान केंद्र में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वोट डालने पहुंचीं।

 

07:35 AM, 10-May-2023

प्रकाश राज बोले- साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ मतदान करना होगा
अभिनेता प्रकाश राज ने मतदान करने के बाद कहा कि हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ मतदान करना होगा। हमें कर्नाटक को सुंदर बनाने की जरूरत है।
 

07:32 AM, 10-May-2023

भाजपा लोगों की पार्टी रही है
कर्नाटक सरकार में मंत्री और मल्लेश्वरम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सीएन अश्वथनारायण ने कहा कि भाजपा लोगों की पार्टी रही है और यह सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है। वैश्वीकरण की पृष्ठभूमि में, हमें एक ऐसी पार्टी की आवश्यकता है जो प्रतिनिधित्व करने के लिए पर्याप्त मजबूत हो।
 

07:27 AM, 10-May-2023

मंदिर दर्शन करने पहुंचे बी.एस. येदियुरप्पा
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा अपने परिवार के साथ शिकारीपुर के श्री हुच्चराय स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। बता दें, उनके बेटे, बी.वाई. विजयेंद्र विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
 

07:21 AM, 10-May-2023

बेंगलुरु के बीईएस कॉलेज जयनगर में वोट डालने पहुंचे लोग
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए लोग बेंगलुरु के बीईएस कॉलेज जयनगर में मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्र संख्या-54 पर भारी संख्या में लोग वोटिंग के लिए पहुंचे हैं।

07:15 AM, 10-May-2023

सिद्धगंगा मठ के सिद्धलिंग स्वामी ने डाला वोट
सिद्धगंगा मठ के सिद्धलिंग स्वामी ने तुमकुरु के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। साथ ही कर्नाटक के कलबुर्गी में भी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। 
 

 

07:12 AM, 10-May-2023

जेपी नगर में लोगों ने डाला वोट
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बेंगलुरु के जे.पी. नगर में मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्र पर वोट करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

07:09 AM, 10-May-2023

लोगों ने किया मतदान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कनकपुरा में मतदान शुरू हो गया।

07:05 AM, 10-May-2023

पीएम मोदी ने की अपील
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कर्नाटक के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।

06:59 AM, 10-May-2023

वोट डालने पहुंचे अभिनेता प्रकाश राज
224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए एक चरण में होने वाले चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। बेंगलुरु में अभिनेता प्रकाश राज शांतिनगर स्थित सेंट जोसेफ इंडियन स्कूल पोलिंंग स्टेशन मतदान के लिए पहुंचे।

06:56 AM, 10-May-2023

अमित शाह ने बड़ी संख्या में लोगों से मतदान करने का किया आग्रह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के लोगों से राज्य में सुशासन, विकास और समृद्धि के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने ट्वीट किया कि आपका एक वोट एक जन-समर्थक और प्रगति-समर्थक सरकार सुनिश्चित कर सकता है जो राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

06:18 AM, 10-May-2023

मतदान केंद्र पर तैयारियां पूरी
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले मतदान केंद्र में तैयारियां की जा रही हैं। पदुवलहिप्पे मतदान केंद्र सं. 251 पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

06:16 AM, 10-May-2023

जेपी नगर पोलिंग स्टेशन पर चल रहीं तैयारियां
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले पोलिंग स्टेशन पर तैयारियां की जा रही हैं। तस्वीरें जेपी नगर स्थित एक मतदान केंद्र से हैं।

06:14 AM, 10-May-2023

मतदान के लिए चल रहीं तैयारियां
बेंगलुरु के शांतिनगर स्थित सेंट जोसेफ इंडियन स्कूल पोलिंंग स्टेशन पर मतदान से जुड़ी तैयारियां की जा रही हैं।
 

06:12 AM, 10-May-2023

मतदान सुबह सात बजे होगा शुरू
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी में एक मतदान केंद्र पर तैयारियां चल रही हैं। 224 सदस्यों वाली राज्य विधानसभा के लिए एक चरण में होने वाले चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा।
 

06:00 AM, 10-May-2023

बजरंगबली से सांप तक
प्रचार शुरुआत में गाली और बजरंगबली के बाद अंत में सोनिया गांधी के कर्नाटक की संप्रभुता के सवाल पर उपजे विवादों से जूझता रहा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी की जहरीले सांप से तुलना के बाद बजरंग दल पर प्रतिबंध की घोषणा ने भाजपा को बड़ा मौका दिया। वहीं अब मतदान के समय यह देखना होगा कि इससे भाजपा के लिए कितना वोट जाता है।
 

05:02 AM, 10-May-2023

कांग्रेस : खुद को साबित करने का मौका
कांग्रेस के लिए यह चुनाव बेहद अहम है। जीत जहां उसे भाजपा के खिलाफ मुख्य विपक्षी खिलाड़ी के रूप में स्थापित करेगी, वहीं हार हुई तो पहले से दबाव बना रहे क्षेत्रीय दल पार्टी पर हावी हो जाएंगे। गांधी परिवार के तिलिस्म पर भी सवाल उठेंगे। कार्यकर्ता राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले बुरी तरह हतोत्साहित होंगे।

04:01 AM, 10-May-2023

दिग्गजों ने संभाला मोर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक ने पूरा जोर लगाया। जेडीएस से एचडी कुमार स्वामी ने भी अपने दिग्गज नेताओं की पूरी फौज लगाई थी। 

02:46 AM, 10-May-2023

भाजपा के कई बागी मैदान में 
इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं। कर्नाटक सरकार के कई मंत्रियों का मुकाबला कांग्रेस और जेडीएस के बड़े नेताओं से है। भाजपा के कई बागी पार्टी बदलकर मैदान में उतर चुके हैं।

01:54 AM, 10-May-2023

1985 के बाद कोई सत्तारूढ़ पार्टी सत्ता में नहीं लौटी
कर्नाटक में 1985 के बाद से कोई भी सत्तारूढ़ पार्टी सत्ता में नहीं लौटी सकी है। लेकिन इस बार भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी से लेकर भाजपा के हर बड़े नेता ने रैलीयां की हैं। कर्नाटक को बरकरार रखना भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण सवाल के रूप में इसलिए भी देखा जा रहा है क्योंकि 1985 के बाद से कभी भी कोई सत्तारूढ़ पार्टी सत्ता में नहीं लौट सकी है।

12:50 AM, 10-May-2023

लिंगायत और वोक्कालिगा निभाएंगे अहम भूमिका
कर्नाटक में लिंगायत और वोक्कालिगा मतदाता चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। लिंगायत आबादी का 17 प्रतिशत और वोक्कालिगा 11 प्रतिशत हैं। सरकार बनाने के लिए 113 सीटों पर किसी भी पार्टी को जीत दर्ज करनी होगी। वरुणा, कनकपुरा, शिगगांव, हुबली-दरवाड़, चन्नापटना, शिकारीपुरा, चित्तापुर, रामनगर और चिकमगलूर कुछ प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र हैं जो चुनावों में अहम भूमिका निभाएंगे।

12:13 AM, 10-May-2023

सुबह सात बजे से शुरू होगी वोटिंग
चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगी। शाम छह बजे तक मतदान के लिए लाइन में लग जाने वाले लोग जब तक वोट नहीं डाल लेते हैं, तब तक वोटिंग जारी रहेगी। 

11:57 PM, 09-May-2023

58 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र
चुनाव आयोग ने कुल 58,545 केंद्र बनाए हैं। कुल 5,31,33,054 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में  2,67,28,053 पुरुष और 2,64,00,074 महिलाएं हैं। 4,927 अन्य मतदाता भी हैं, जबकि उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष हैं, 184 महिलाएं हैं, और एक थर्ड जेन्डर है।

11:52 PM, 09-May-2023

Karnataka Exit Poll: कर्नाटक के एग्जिट पोल में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, भाजपा को भारी नुकसान के आसार

सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी
चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगी। शाम छह बजे तक मतदान के लिए लाइन में लग जाने वाले लोग जब तक वोट नहीं डाल लेते हैं, तब तक वोटिंग जारी रहेगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें