फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election Live: भद्रकाली मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मोदी का रोड शो, लोगों की भारी भीड़ जुटी

Fri, 02 Dec 2022 10:50 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Gujarat Assembly Election 2022 Live News in Hindi: गुजरात में 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हो चुका है। अब सबकी निगाहें दूसरे चरण की 93 सीटों पर है। यहां प्रचार-प्रसार के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए पल-पल के अपडेट्स...

 
विज्ञापन
पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:50 PM, 02-Dec-2022

इस्लामिक राष्ट्रों संग संबंध और योग पर भी बोले पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 2014 में उनके पद संभालने के बाद से भारत ने सऊदी अरब जैसे इस्लामिक राष्ट्रों के साथ मजबूत संबंध विकसित किए हैं। 5 दिसंबर को दूसरे चरण के मतदान के प्रचार के अंतिम दिन यहां एक रोड शो का नेतृत्व करने के बाद एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। पीएम ने दावा किया कि विपक्षी दल और उसकी सरकारों ने परिवार, रिश्तेदारों और लोगों के लिए करदाताओं का पैसा बहाया।
 
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत ने इस्लामिक राष्ट्रों के साथ मजबूत संबंध विकसित किए हैं। यह मेरे लिए और साथ ही हर गुजराती के लिए गर्व की बात है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब और बहरीन जैसे देशों ने मुझे अपने शीर्ष पुरस्कारों से सम्मानित किया है। योग अब सऊदी अरब में आधिकारिक पाठ्यक्रम का हिस्सा है। बहरीन और अबू धाबी में भी मंदिर बन रहे हैं।

09:38 PM, 02-Dec-2022

पीएम मोदी ने खत्म किया गुजरात चुनाव प्रचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में शुक्रवार को 31 से अधिक रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तीन बड़े रोड शो का नेतृत्व भी किया। इसके साथ उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए अपने प्रचार का समापन कर दिया। गुजरात में 93 सीटों के लिए दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। 89 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को हुआ था। पीएम मोदी के अहमदाबाद में हुए रोड शो को भाजपा ने सबसे लंबा और सबसे बड़ा बताया है। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय की गई। शहर की 13 विधानसभा सीटों और गांधीनगर की एक विधानसभा सीट से होकर यह रोड शो गुजरा।

09:38 PM, 02-Dec-2022

अमित शाह ने किया रोड शो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वडोदरा में रोड शो किया।
 

विज्ञापन
08:43 PM, 02-Dec-2022

प्रधानमंत्री ने ईओएस-06 द्वारा ली गई गुजरात की तस्वीरें साझा कीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के नवीनतम भू-पर्यवेक्षण उपग्रह ईओएस-06 द्वारा ली गई गुजरात की कुछ तस्वीरें साझा कीं। पीएम ने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की दुनिया में यह प्रगति चक्रवातों की बेहतर भविष्यवाणी करने और तटीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद करेगी। भारत अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भरोसेमंद पीएसएलवी ने शनिवार को एक ईओएस और आठ अन्य उपग्रहों को कई कक्षाओं में सफलतापूर्वक पहुंचा दिया। इसरो ने इस उपलब्धि को अद्वितीय करार दिया था।
 

08:43 PM, 02-Dec-2022

कांग्रेस में गुलामी की मानसिकता: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर सरदार वल्लभभाई पटेल को सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले अंग्रेजों के साथ काम करने के बाद उस पार्टी में गुलामी की मानसिकता आ गई। गुजरात के आणंद जिले के सोजित्रा कस्बे में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ सरदार पटेल से ही नहीं, बल्कि भारत की एकता से भी परेशानी है, क्योंकि उनकी राजनीति फूट डालो और राज करो की नीति पर आधारित है। इसके विपरीत सरदार पटेल सब को एकजुट करने में विश्वास करते थे। इस भारी अंतर के कारण कांग्रेस ने सरदार पटेल को कभी अपना नहीं माना।

विज्ञापन
08:40 PM, 02-Dec-2022

परेश रावल के खिलाफ पुलिस में शिकायत
अभिनेता परेश रावल के खिलाफ गुजरात में एक चुनावी रैली में दिए गए बयान को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता मोहम्मद सलीम का आरोप है कि रावल का बयान बंगाली समुदाय के खिलाफ नफरती भाषण के समान है।

07:22 PM, 02-Dec-2022

खरगे का आरोप- भाजपा ने पांच लाख सरकारी पद नहीं भरे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। खरगे ने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने पांच लाख से ज्यादा सरकारी और अर्ध-सरकारी विभागों की रिक्तियां खाली छोड़ दीं, क्योंकि ये इनमें आधे से ज्यादा पद दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों के लिए थी। खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्य में अत्याचार के मामलों में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दलितों और आदिवासियों का उत्पीड़न भी बढ़ा है। 

06:58 PM, 02-Dec-2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहमदाबाद में रोड शो शुरू हो चुका है। इसके पहले उन्होंने भद्रकाली मंदिर में पूजा-पाठ की। 

06:49 PM, 02-Dec-2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। यहां वह अभी भद्रकाली मंदिर में पूजा कर रहे हैं। इसके बाद वह एक लंबे रोड शो में शामिल होंगे। पीएम मोदी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। 

04:50 PM, 02-Dec-2022

गुजरात के आणंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी अभी ईवीएम-ईवीएम बोलने लगी है। हालांकि, उसकी मानसकिता गुलामी वाली है, उनके समय में सिर्फ घोटाला होता था। 

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'पावागद में 500 साल पहले आक्रांताओं ने मां काली की मूर्ती तोड़ी गई थी, लेकिन कांग्रेस ने उस मूर्ति को नहीं बनवाया। कांग्रेस अंग्रेजों जैसा काम करती है, लोगों को जातपात के नाम पर लड़ाती है।' प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस हार को देखकर ईवीएम पर आरोप लगाती है। 

04:46 PM, 02-Dec-2022

Rapar Assembly Seat: शक्ति सिंह गोहिल को हराने वाले विधायक को BJP ने दिया टिकट
कच्छ जिले की रापर सीट पर एक उपचुनाव समेत 14 चुनाव हो चुके हैं। इस बार भाजपा ने यहां से वीरेंद्रसिंह बहादुरसिंह जडेजा को अपना उम्मीदवार बनाया है। जडेजा ने 2017 के चुनाव में कच्छ जिले की ही मांडवी सीट से गुजरात कांग्रेस के दिग्गज नेता शक्ति सिंह गोहिल को हराया था। कांग्रेस ने इस बार बच्चूभाई अरेठिया को टिकट दिया है। पढ़ें इस सीट के सियासी समीकरण...

03:10 PM, 02-Dec-2022

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'मोदी कहते हैं कि कांग्रेस और विपक्ष उन्हें दो किलो गालियां देते हैं। लेकिन आपका (मोदी) तो कांग्रेस को गाली दिए बिना खाना तक नहीं पचता। आप हम लोगों को चार क्विंटल गाली देते हैं। कभी मुझे, कभी राहुल गांधी को और कभी सोनिया गांधी को। लेकिन हम कुछ नहीं कहते। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, 'यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है क्योंकि पीएम खुद सड़कों और गांवों में घूम रहे हैं और दिखा रहे हैं कि उन्हें चिंता है। मुझे समझ नहीं आया क्यों? मोदी यह नहीं कहते कि विकास के लिए वोट दें, उनकी विचारधारा के लिए वोट दें या उम्मीदवारों को वोट दें। विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, मोदी हर चुनाव में 'उसे' वोट देने की बात कहते रहते हैं। लेकिन लोगों ने आपको (मोदी को) इतनी बार वोट दिया है। वह 'मैंने यह बनाया' या 'मैंने वह बनाया' का राग अलापते रहते हैं। 

02:12 PM, 02-Dec-2022

गुजरात में दूसरे चरण के मतदान के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से युद्ध स्तर पर प्रचार करने में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले भगवान ओगड़नाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे बनासकांठा के नाथपुरा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में कुल चार रैलियां करेंगे।  बनासकांठा रैली के बाद दूसरी रैली पाटण के यूनिवर्सिटी ग्राउंड, तीसरी रैली आणंद के सीबी पटेल इंग्लिश मीडियम स्कूल और आखरी रैली अहमदाबाद के विक्रम मिल कंपाउंड में होगी।
 

01:07 PM, 02-Dec-2022

कांग्रेस का बड़ा प्लान
गुजरात चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जाता है कि अभी से कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए प्लान भी बनाना शुरू कर दिया है। इसके अनुसार, अगर गुजरात में कांग्रेस को जीत मिलती है तो ओबीसी वर्ग से किसी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा सरकार में तीन उप-मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें एक आदिवासी, एक दलित और एक अल्पसंख्यक वर्ग से होगा। पहले चरण के मतदान के बाद गुरुवार रात अहमदाबाद में कांग्रेस नेताओं की उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसी में यह फैसला लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी से भी बात की है।

01:02 PM, 02-Dec-2022

क्या अहमद पटेल की बेटी मुमताज भी सियासी मैदान में उतरेंगी? 
कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल की बेटी मुमताज ने अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हम बदलाव की वकालत कर रहे हैं। इस बार यहां कांटे की टक्कर है। पढ़ें पूरी खबर...

12:19 PM, 02-Dec-2022

62.89 फीसदी प्रथम श्रेणी से पास हुए मतदाता
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से हुए मतदान में 62.89 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पिछली बार हुए 67.23 फीसदी के मुकाबले इस बार लगभग 4.4 फीसदी मतदान कम दर्ज किया गया है। हालांकि, मतदान के आंकड़ों में फेरबदल होने की संभावना है। इसके साथ ही 19 जिलों की 89 सीटों के लिए मैदान में उतरे 788 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

10:57 AM, 02-Dec-2022

दानिलिम्दा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई
गुजरात के अहमदाबाद शहर में अल्पसंख्यक और दलित बहुल दानिलिम्दा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के सीधी लड़ाई है। एक दशक पहले ही ये सीट अस्तित्व में आई थी। हालांकि, आज तक इस क्षेत्र से कभी भी भाजपा की जीत नहीं हुई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस बार चुनाव जीतने की पूरी कोशिश कर रही है। एआईएमआईएम की एंट्री से ये मामला और भी रोचक हो गया है। दानिलिम्दा सीट पर लगभग 2,65,000 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से लगभग 34 प्रतिशत अल्पसंख्यक समुदायों के हैं, जबकि 33 प्रतिशत दलित-एससी समुदाय के हैं। बाकी पटेल और क्षत्रिय समुदाय से हैं।
 

10:46 AM, 02-Dec-2022

परेश रावल के बयान पर खड़ा हुआ विवाद
अभिनेता से नेता बने एक्टर परेश रावल के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। गुजरात चुनाव के बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है। रावल भाजपा के लिए एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर बयान दिया। परेश रावल ने कहा, 'गैस सिलिंडर महंगा है लेकिन ये सस्ता हो जाएगा। लोगों को रोजगार भी मिल जाएगा, लेकिन क्या होगा जब रोहिंग्या मुस्लिम और बांग्लादेशी आपके आसपास रहने लगेंगे। जैसा कि दिल्ली में हो रहा है. तब आप गैस सिलिंडर का क्या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?' 

इस दौरान परेश रावल ने गुजरात का जिक्र करते हुए कहा कि गुजरात के लोग महंगाई को झेल सकते हैं लेकिन इसे नहीं। विपक्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से वो गालियां देते हैं, उनमें से एक शख्स को अपने मुंह पर डाइपर पहनने की जरूरत है। अब परेश रावल के इस बयान को लेकर जमकर विवाद शुरू है और विपक्षी नेता उनकी आलोचना कर रहे हैं। 

10:30 AM, 02-Dec-2022

Gujarat Election Live: भद्रकाली मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मोदी का रोड शो, लोगों की भारी भीड़ जुटी

पीएम मोदी की आज चार रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी गुजरात चुनाव प्रचार प्रसार में कमान संभालेंगे। आज वह दूसरे चरण की चार सीटों पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह भी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। एक रोड शो भी करेंगे और जनता से वोट मांगेंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें