फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi HP Visit Live: पीएम मोदी ने हिमाचल को 1500 करोड़ रुपये देने का किया एलान, इन नेताओं ने जताया आभार

Tue, 09 Sep 2025 01:15 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

खास बातें

PM Modi To Visit Himachal Pradesh Today Live News in Hindi : पीएम मोदी विशेष विमान से करीब 1:20 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका राज्यपाल, सीएम और नेता विपक्ष ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट पहुंचने पर पीएम का स्वागत करते हुए राज्यपाल व सीएम सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:17 PM, 09-Sep-2025

आने वाले समय में केंद्र को और मदद करनी चाहिए- विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा यह बहुत ही संवेदनशील समय है, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्य की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। इस संबंध में प्रधानमंत्री हिमाचल आए, बैठक की, उसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं, उन्होंने 1500 करोड़ की आर्थिक मदद का एलान किया, उसके लिए भी हम उनका धन्यवाद करते हैं। राज्य को भारी नुकसान हुआ है, केंद्रीय टीमें सर्वे कर रही हैं। अगर मैं अपने विभाग की बात करूं तो अकेले लोक निर्माण विभाग को 4000 करोड़ का नुकसान हुआ है। मैं प्रधानमंत्री को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं, लेकिन नुकसान बहुत बड़ा है, इसलिए मुझे लगता है कि आने वाले समय में केंद्र को हिमाचल की और मदद करनी चाहिए।


 

04:34 PM, 09-Sep-2025

जानें सांसद कंगना रनौत ने क्या कहा 
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री मोदी के हिमाचल दौरे पर कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल का हवाई सर्वेक्षण किया जिसके बाद उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र का व्यक्तिगत रूप से विश्लेषण किया और उन्हें एक प्रेजेंटेशन भी दिया गया। उन्होंने प्रभावित लोगों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री के दौरे के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार और भारत सरकार एक हैं और वह हिमाचल के साथ खड़े हैं। लोगों से बात करते समय उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने एक विशेष पैकेज की भी बात की। हम प्रधानमंत्री के बहुत आभारी हैं।
 

03:55 PM, 09-Sep-2025

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जताया आभार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी के हिमाचल दौरे पर कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करता हूं कि आपदा की इस घड़ी में उन्होंने हिमाचल को बहुत बड़ी मदद दी है, वे पीड़ितों से भी मिले हैं और हिमाचल के लिए 1500 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है, इससे हिमाचल को बहुत मदद मिलेगी। ये बहुत बड़ी बात है। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से विस्तार से बात की, उन्होंने कहा कि वे इस क्षति में हिमाचल के साथ हैं।
 

विज्ञापन
03:22 PM, 09-Sep-2025

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ रुपये का एलान
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का हवाई सर्वे करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का एलान किया है। पीएम मोदी ने इस दौरान मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

02:50 PM, 09-Sep-2025

पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। 
 

विज्ञापन
02:47 PM, 09-Sep-2025

बाढ़ की स्थिति पर पीएम ने देखी प्रेजेंटेशन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर एक प्रेजेंटेशन देखी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उनके साथ थे।
 

02:45 PM, 09-Sep-2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों से बातचीत की।
 

02:43 PM, 09-Sep-2025

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों से पीएम ने की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों के साथ बातचीत की।
 

01:50 PM, 09-Sep-2025

आपदा प्रभावितों से भी मुलाकात करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा प्रभावितों से मुलाकात करेंगे। वहीं, मंडी आपदा में माता-पिता को खोने वाली एक साल की नितिका भी अपने रिश्तेदारों के संग एयरपोर्ट पहुंची हैं। 

01:33 PM, 09-Sep-2025

नुकसान पर समीक्षा बैठक शुरू
प्रधानमंत्री मोदी की सीएम सुक्खू समेत अधिकारियों के साथ राज्य में हुए नुकसान पर समीक्षा बैठक शुरू हो चुकी है। 

 

01:29 PM, 09-Sep-2025

गगल एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गगल एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री, राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने उनका स्वागत किया। पूरे एयरपोर्ट को एसपीजी और पुलिस ने घेर कर रखा हुआ है। थ्री टायर सिक्योरिटी है।

01:11 PM, 09-Sep-2025

थोड़ी देर में गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री के साथ बैठक के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गगल हवाई अड्डा पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेढ़ बजे के करीब गगल एयरपोर्ट पर लैंड होंगे।

12:33 PM, 09-Sep-2025

बारिश से 5,000 करोड़ का नुकसान पीएम से मांगेंगे विशेष पैकेज : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भारी बारिश से 5,000 करोड़ का नुकसान हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष राहत पैकेज की मांग की जाएगी, ताकि आपदा प्रभावितों को समय पर राहत दी जा सके। प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे से बहुत आशाएं हैं। मंगलवार को पीएम जब स्थिति का जायजा लेंगे, तो उन्हें वास्तविक स्थिति का पता लगेगा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू मंगलवार सुबह शिमला से धर्मशाला रवाना होंगे। सोमवार को शिमला में सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में आपदा से कई लोग भूमिहीन हुए हैं, ऐसे लोगों को मकान बनाने के लिए एक बीघा जमीन देने के लिए फॉरेस्ट राइट एक्ट में छूट देने का आग्रह किया जाएगा। इन सब मांगों को लेकर राज्य सरकार ने एक मेमोरेंडम भी तैयार किया है। मैदानी राज्यों के नियम हिल स्टेट पर लागू नहीं होने चाहिए। मैदानी इलाकों में एक किमी सड़क बनाने को 75 हजार मिलते हैं। हिमाचल में 75 हजार में 10 मीटर सड़क भी नहीं बनती। इन नियमों को भी बदलने की मांग की जाएगी। 
 

12:30 PM, 09-Sep-2025

सीएम सुक्खू बोले- प्रदेश वासियों की पीड़ा पीएम के सामने रखूंगा

12:22 PM, 09-Sep-2025

हिमाचल प्रदेश में कई भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं हुई हैं, जिससे जनजीवन और बुनियादी ढांचा बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जबकि पंजाब मानसून की बारिश के कारण आई भारी बाढ़ से जूझ रहा है। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य प्रमुख मंत्रियों और सांसदों के साथ 15वें उपराष्ट्रपति चुनाव में पहले मतदाता के रूप में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एनडीए के सीपी राधाकृष्णन संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना शाम को होनी है। यह चुनाव जगदीप धनखड़ द्वारा 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के 50 दिन बाद हो रहा है।

हवाई सर्वेक्षण के जरिए हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति का जायजा लिया। इस कठिन समय में हम प्रदेश के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। इसके साथ ही प्रभावित लोगों की मदद के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। pic.twitter.com/PS0klVwo5c

— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2025 " />

12:07 PM, 09-Sep-2025

मंगलवार को 15वें उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डालने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति का आकलन करने के लिए रवाना हुए। एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि बाढ़ और भूस्खलन के बाद की स्थिति की समीक्षा करने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हो रहा हूं। भारत सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
 

11:51 AM, 09-Sep-2025

PM Modi HP Visit Live: पीएम मोदी ने हिमाचल को 1500 करोड़ रुपये देने का किया एलान, इन नेताओं ने जताया आभार

प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश का दर्द बांटने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करने के साथ ही पीएम कांगड़ा में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे से प्रदेश को केंद्र से राहत पैकेज मिलने की उम्मीद बंधी है। प्रधानमंत्री के दौरे पर पूरे हिमाचल की निगाहें हैं। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू धर्मशाला पहुंच गए हैं। वह शिमला से गग्गल एयरपोर्ट पहुंचे, यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बैठक के लिए चिन्हित स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में एनडीआरएफ की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें