11:22 AM, 13-Jun-2023
सरकार ने विज्ञापन जारी कर मांगा जवाब
हरियाणा सरकार ने एक विज्ञापन जारी कर पूछा कि हरियाणा में सूरजमुखी के सबसे रेट ज्यादा हैं, फिर भी क्या राष्ट्रीय राजमार्ग रोकना जायज है? इस विज्ञापन सरकार ने कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात राज्य में सूरजमुखी के भाव का विश्लेषण किया है। वहीं, सरकार बताया है कि सूरजमुखी के कुल क्षेत्र 38,414 एकड़ भावांतर भरपाई योजना के तहत 8528 किसानों को अंतरिम सहायता राशि 1000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से फसल के लिए 29.13 करोड़ की अंतरिम सहायता राशि भी जारी की है।