एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक भाजपा को 23, कांग्रेस को 59, जजपा को शून्य, इनेलो गठबंधन को दो और अन्य को छह सीट मिलती हुई नजर आ रही है।
रिपब्लिक मैट्रिज के मुताबिक भाजपा को 18 से 24, कांग्रेस को 55-62 तो अन्य के खाते में दो से पांच सीट आती दिख रही हैं।
हरियाणा में पांच बजे तक 61 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे अधिक यमुनानगर में 67.93 प्रतिशत तो सबसे कम दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 49.97 फीसदी वोटिंग हुई है।
न्यूज 18- Ipsos का एग्जिट पोल
भाजपा - 70 सीटें
कांग्रेस - 10 सीटें
अन्य - 4 सीटें
टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल
भाजपा - 71 सीटें
कांग्रेस -11 सीटें
अन्य - 08 सीटें
रिपब्लिक-जन की बात एग्जिट पोल
भाजपा - 52-63 सीटें
कांग्रेस -15-19 सीटें
अन्य - 7-10 सीटें
एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल
भाजपा - 72 सीटें
कांग्रेस - 08 सीटें
अन्य - 10 सीटें
हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान लोहारू में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री जेपी दलाल की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ तीखी नोंक-झोंक हो गई। चुनावी माहौल के बीच यह घटना उस समय हुई जब जेपी दलाल एक मतदान केंद्र का दौरा करने पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और उनके नेताओं के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई। स्थिति तनावपूर्ण होते देख प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
जेपी दलाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि वे चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा नेता जनता के बीच जाकर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।