अंबाला में भाजपा की मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी जीतीं
- फोटो : संवाद
10 मई को हुई थी वोटिंग
पंचकूला, अंबाला, सोनीपत नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, उकलाना, सांपला व धारूहेड़ा नगर पालिका और कई वार्ड सदस्यों के उपचुनाव के लिए दस मई को वोट डाले गए थे। राज्य में कुल 54.8 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार के मुकाबले इस बार पांच फीसदी कम मतदान हुआ। कम मतदान होने से समीकरण उम्मीदवारों का गुणा-भाग बिगड़ गया है।
614 से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में
इस चुनाव में 614 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। निकाय चुनाव के परिणाम से सत्ताधारी दल व विपक्ष के नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। मुख्यमंत्री समेत कई कैबिनेट मंत्रियों ने इन निकाय चुनाव में जमकर पसीना बहाया है। वहीं, विपक्ष के नेताओं ने निकायों के अलग-अलग मुद्दे उठाकर सत्ता पक्ष को भी चुनौती दे डाली है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मतगणना में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना स्थलों पर प्रवेश की अनुमति होगी।
भाजपा खेमे में उत्साह
चुनावी रुझानों को लेकर भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है। पार्टी के भीतर अब चर्चा केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि इस बात पर भी हो रही है कि कौन सा निकाय भाजपा कितने मतों के अंतर से जीतती है।
54.7 प्रतिशत हुआ था मतदान
प्रदेश के तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं में कुल 54.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। अंबाला में 54.4 प्रतिशत, पंचकूला में 52.3, सोनीपत में 47.4, रेवाड़ी में 64.8, धारूहेड़ा में 72.4, सांपला में 79.2 व उकलाना में 75.7 प्रतिशत मतदान हुआ था।
मतगणना शुरू
सात निकायों के लिए मतगणना शुरू हो गई है।
झज्जर वार्ड 13 उपचुनाव में निर्दलीय जीता
झज्जर नगर परिषद वार्ड-13 उपचुनाव में निर्दलीय विकास उर्फ माइकल की जीत हुई है। पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुर्जर उर्फ गुल्लू गुर्जर के बेटे विकास गुर्जर ने भाजपा प्रत्याशी सुधांशु को 295 वोट से हराया।विकास को 1007 और सुधांशु को 712 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। सुधांशु ने आरोप लगाया कि चुनाव के दिन अधिकारी मतदाताओं के हाथों पर स्याही
नहीं लगा रहे थे। उन्होंने फर्जी पोलिंग बताया हार का कारण बताया है।
अंबाला में वार्ड नंबर 3 से भाजपा जीती
अंबाला में वार्ड नंबर 3 से भाजपा जीत गई है। भाजपा प्रत्याशी मनीष आनंद ने लगभग 1000 मतों से जीत दर्ज की।
पंचकूला के सेक्टर-14 गर्ल्स कॉलेज में मतगणना जारी
निगम चुनाव 2026 को लेकर पंचकूला सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार सुबह मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह से ही मतगणना केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारियों, चुनाव कर्मचारियों, उम्मीदवारों और उनके एजेंटों की आवाजाही बनी रही।
सोनीपत के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस जीती
सोनीपत के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के जयकुवार खत्री जीत गए हैं। खत्री को 3240 वोट मिले। वहीं बीजेपी प्रत्याशी हरिप्रकाश सैनी को 2970 वोट मिले।
धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव परिणाम
वार्ड नंबर 1 — कविता बुधवार को जीत
वार्ड नंबर 2 — देवेंद्र कुमार शर्मा को जीत
वार्ड नंबर 3 — त्रिलोक सिंह धारीवाल को जीत
वार्ड नंबर 4 — निहाल सिंह को जीत
वार्ड नंबर 5 — गोपाल को जीत
वार्ड नंबर 6 — कृष्णा देवी को जीत
वार्ड नंबर 7 — मोनिका को जीत
वार्ड नंबर 8 — अमन राव को जीत
वार्ड नंबर 9 — रंजन यादव को जीत
रेवाड़ी में दो वार्ड में भाजपा को जीत
रेवाड़ी में वार्ड नंबर 11 से सुषमा यादव जीती हैं। वार्ड नंबर 12 से भाजपा के निखिल को जीत मिली है।
सोनीपत के वार्ड नंबर दो से भाजपा को जीत
सोनीपत नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 2 से बीजेपी के मुकेश बामणिया 1533 वोट से जीत गए हैं।
रेवाड़ी नगर परिषद के चुनाव परिणाम
वार्ड नंबर 1 — निर्दलीय प्रत्याशी शिल्पी शर्मा विजयी
वार्ड नंबर 2 — भाजपा प्रत्याशी पूजा विजयी
वार्ड नंबर 3 — कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीन चौधरी विजयी
वार्ड नंबर 4 — भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सैनी विजयी
वार्ड नंबर 5 — पूनम विजयी
वार्ड नंबर 6 — गोपाल कृष्ण विजयी
वार्ड नंबर 7 — भाजपा प्रत्याशी चेतराम सैनी विजयी
वार्ड नंबर 8 — पूनम सतीजा विजयी
वार्ड नंबर 10 — निर्दलीय प्रत्याशी पवन बठला विजयी
वार्ड नंबर 11 — भाजपा प्रत्याशी सुषमा यादव विजयी
वार्ड नंबर 12 — भाजपा प्रत्याशी निखिल मांढ़ैया विजयी
वार्ड नंबर 13 — निर्दलीय प्रत्याशी संतोष विजयी
अंबाला में मेयर पद पर भाजपा आगे
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड-1 से भाजपा प्रत्याशी विशाल राणा ने कांग्रेस के सतविंदर सिंह को 68 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। विशाल राणा को कुल 2060 वोट मिले, जबकि सतविंदर सिंह को 1992 मत प्राप्त हुए। वहीं आजाद प्रत्याशी रंजीत कुमार को 466 और गुरमेल राम को 20 वोट मिले। नोटा के पक्ष में 22 मत पड़े। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा समर्थकों में खुशी का माहौल रहा।
वार्ड-2 से भाजपा प्रत्याशी वर्खा सहोता ने कांग्रेस की राजविंदर कौर को 551 वोटों से हराकर शानदार जीत हासिल की। वर्खा सहोता को कुल 1998 वोट मिले, जबकि राजविंदर कौर को 1447 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार संध्या को 559 वोट मिले। चुनाव में नोटा के पक्ष में 84 वोट डाले गए। परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।
अंबाला नगर निगम मेयर पद की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अक्षिता सैनी बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक हुई गिनती में अक्षिता सैनी को 2978 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को 2348 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी 630 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार सोनिया चौधरी को 1841 वोट मिले हैं। नोटा के पक्ष में 68 मत पड़े हैं। मतगणना अभी जारी है।
रेवाड़ी में वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय को जीत
रेवाड़ी में वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय चंदन यादव जीते।
अंबाला के वार्ड-3 से भाजपा के मनीष आनंद विजयी
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड-3 से भाजपा प्रत्याशी मनीष आनंद ने जीत दर्ज की है। मनीष आनंद को कुल 1788 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका को 489, निर्दलीय उम्मीदवार अमनदीप शर्मा को 93 और विजय चौधरी टोनी को 822 वोट प्राप्त हुए। नोटा के पक्ष में 30 मत पड़े। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।
सोनीपत वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी जीते
सोनीपत वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र को जीत मिली है।
अंबाला वार्ड-4 से भाजपा के वरिंद्र नाथ बिन्नी विजयी
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड-4 से भाजपा के वरिंद्र नाथ बिन्नी ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 3253 वोट प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सैनी को 2891 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी सुखविंद्र सिंह हैप्पी को 352 वोट मिले, जबकि नोटा के पक्ष में 73 मत पड़े। वरिंद्र नाथ बिन्नी ने अशोक सैनी को 362 वोटों से हराया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
अंबाला वार्ड-5 से भाजपा के राजेश मेहता विजयी
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड-5 से भाजपा प्रत्याशी राजेश मेहता ने जीत दर्ज की है। राजेश मेहता को कुल 3676 वोट प्राप्त हुए, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी रवेंद्र गुप्ता को 2617 मत मिले। चुनाव में नोटा के पक्ष में 88 वोट पड़े। कुल 6429 वोटों की गिनती हुई। भाजपा प्रत्याशी राजेश मेहता ने 1059 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।
सोनीपत में बीजेपी को तीसरी जीत
सोनीपत वार्ड नंबर 4 से बीजेपी के त्रिभुवन कौशिक जीत गए हैं। कौशिक को 3437 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी पायल मलिक को 2067 वोट मिले।
सोनीपत के वार्ड 5 से भाजपा जीती
सोनीपत के वार्ड 5 से बीजेपी की रीना सैनी 391 वोट से जीतीं।
पंचकूला में भाजपा को जबरदस्त बढ़त
पंचकूला वार्ड 1 से भाजपा की परमजीत कौर ने 1791 वोट हासिल कर 970 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। वार्ड 4 में भाजपा के भारत हितेषी ने 1195 वोट और वार्ड 9 में हरेंद्र मलिक ने 965 वोट पाकर अपनी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा है। वार्ड 10 में भाजपा के शेखर (460 वोट) ने कांग्रेस के बलजीत सिंह (410 वोट) को महज 50 वोटों के मामूली अंतर से मात दी। वार्ड 7 में निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम कुमार ने 524 वोट हासिल कर सबको चौंका दिया, हालांकि यहां भाजपा की ज्योति प्रसाद 332 वोट लेकर तकनीकी बढ़त में रहीं।
अंबाला वार्ड-6 से भाजपा की अर्चना छिब्बर विजयी
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड-6 से भाजपा प्रत्याशी अर्चना छिब्बर ने शानदार जीत दर्ज की है। अर्चना छिब्बर को कुल 3275 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की दिशा सहगल को 1293 मत प्राप्त हुए। वहीं आम आदमी पार्टी की ज्योति को 296 वोट मिले। चुनाव में नोटा के पक्ष में 76 मत पड़े। भाजपा प्रत्याशी अर्चना छिब्बर ने 1982 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड चुनाव परिणाम
वार्ड 1- निर्दलीय शिल्पी शर्मा जीती
वार्ड 2- BJP से पूजा जीती
वार्ड 3 कांग्रेस से प्रवीण चौधरी जीते
वार्ड 4 बीजेपी के ओमप्रकाश सैनी जीते
वार्ड 5 निर्दलीय पूनम कुमारी जीती
वार्ड 6 निर्दलीय गोपाल सैनी जीते
वार्ड- 7 बीजेपी के चेतराम सैनी जीते
वार्ड 8- निर्दलीय पूनम सतीजा जीती
वार्ड 9 - निर्दलीय सचिन जीते
वार्ड 10 निर्दलीय पवन बठला जीते
वार्ड 11 बीजेपी की सुषमा जीती
वार्ड 12 बीजेपी के निखिल मांढैया जीते
वार्ड- 13 निर्दलीय संतोष जीती
वार्ड- 14 से निर्दलीय चंदन यादव जीते
वार्ड नं 15 से निर्दलीय रचना यादव जीती
वार्ड नं 16 से निर्दलीय मुकेश वर्मा जीते
वार्ड 17 से निर्दलीय सुचित्रा चांदना जीती
वार्ड नं 18 से निर्दलीय रंजना भारद्वाज जीती
वार्ड नं 19 से बीजेपी के निहाल यादव जीते
वार्ड नं 20 से निर्दलीय सुमन रानी जीती
वार्ड नं 21 बीजेपी की संतोष यादव जीती
सांपला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा को जीत
सांपला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रवीण कोच को जीत मिली है।
अंबाला वार्ड-8 से कांग्रेस की गुरजीत कौर विजयी
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड-8 से कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत कौर ने जीत दर्ज की है। गुरजीत कौर को कुल 3389 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी मीना ढींगरा को 2668 मत मिले। चुनाव में नोटा के पक्ष में 68 वोट पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत कौर ने 721 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वार्ड-8 में कांग्रेस की यह पहली जीत मानी जा रही है। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।
उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन पद पर जीती निर्दलीय रीमा सोनी
उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन के चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी 23 वर्ष की रीमा सोनी ने भाजपा की प्रत्याशी निकिता गोयल को हरा दिया है। रीमा सोनी नगर पालिका चेयरपर्सन बन गई हैं। रीमा सोनी के समर्थन में कांग्रेस के उकलाना से विधायक नरेश सेलवाल लगातार प्रचार कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी के लिए सीएम नायब सिंह सैनी सहित 5 मंत्रियों ने प्रचार किया था।
रेवाड़ी परिषद चुनाव में भाजपा ने 32 में से 11 वार्ड जीते
रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव के सभी 32 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। चुनाव में भाजपा ने 11 वार्डों में जीत दर्ज कर की है। हालांकि इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन भी काफी प्रभावशाली रहा और उन्होंने अधिकतर वार्डों में जीत हासिल कर राजनीतिक दलों को कड़ी चुनौती दी। कांग्रेस को केवल एक वार्ड में जीत मिली। हालांकि कांग्रेस ने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा था।
भाजपा प्रत्याशियों की बात करें तो वार्ड नंबर 2 से पूजा, वार्ड 4 से ओमप्रकाश सैनी, वार्ड 7 से चेतराम सैनी, वार्ड 11 से सुषमा, वार्ड 12 से निखिल मांढैया, वार्ड 19 से निहाल यादव, वार्ड 21 से संतोष यादव, वार्ड 22 से देवेंद्र शर्मा, वार्ड 23 से रीना गुप्ता, वार्ड 24 से नीरज तथा वार्ड 31 से प्रदीप पिंकी भार्गव ने जीत दर्ज की।
वहीं कांग्रेस को वार्ड नंबर 3 से प्रवीण चौधरी की जीत के रूप में एकमात्र सफलता मिली। इसके अलावा वार्ड 1 से शिल्पी शर्मा, वार्ड 5 से पूनम कुमारी, वार्ड 6 से गोपाल सैनी, वार्ड 8 से पूनम सतीजा, वार्ड 9 से सचिन, वार्ड 10 से पवन बठला सहित कई निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।
वार्ड 13 से संतोष, वार्ड 14 से चंदन यादव, वार्ड 15 से रचना यादव, वार्ड 16 से मुकेश वर्मा, वार्ड 17 से सुचित्रा चांदना, वार्ड 18 से रंजना भारद्वाज, वार्ड 20 से सुमन रानी, वार्ड 26 से इत्येंद्र यादव, वार्ड 27 से सुमन खरेरा, वार्ड 28 से रमेश मोरवाल और वार्ड 30 से पूनम ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई वार्डों में जीत का अंतर बेहद कम रहा, जिससे मुकाबला काफी रोचक बना रहा। अब नगर परिषद में बोर्ड गठन और आगामी राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन पद पर बीजेपी को जीत
धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद के लिए हुए मुकाबले में सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने जीत दर्ज की है। मतगणना पूरी होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
चुनाव में अजय जांगड़ा को विभिन्न वार्डों से अच्छा समर्थन मिला। पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बनाया था। मतदाताओं ने भी उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें नगर पालिका की कमान सौंपी।
जीत के बाद सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। शहर में सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
मतगणना केंद्र के बाहर दिनभर समर्थकों की भीड़ लगी रही। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। चुनाव परिणाम के बाद अब धारूहेड़ा की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
पंचकूला में श्याम लाल बंसल ने बढ़ाया जीत का अंतर
पंचकूला में मतगणना के पांचवें दौर की समाप्ति तक भाजपा प्रत्याशी श्याम लाल बंसल अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे निकल चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार: पांचवें राउंड में 3,157 वोट हासिल किए, जिससे उनका कुल आंकड़ा 16,630 तक पहुंच गया है। कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को इस राउंड में 1,211 वोट मिले और वह 5,750 कुल वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रही हैं। इनेलो के मनोज अग्रवाल ने अब तक कुल 248 मत और आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार ने 500 मत प्राप्त किए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी कर्नल सिंह बांगर और चौधरी चंदन सिंह क्रमशः 50 और 87 वोटों पर सिमट कर रह गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस राउंड तक 274 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर किसी भी प्रत्याशी को उपयुक्त नहीं समझा।
सोनीपत के वार्ड 13 से भाजपा जीती
सोनीपत के वार्ड नंबर 13 से भाजपा के महेश लूथरा को 1644 वोटों से जीत मिली।
सोनीपत के वार्ड नं 14 से भी जीती भाजपा
सोनीपत के वार्ड नं 14 से भाजपा की किरन चांदना 1967 वोटों से जीत गई हैं।
धारुहेड़ा नगर पालिका वार्ड पार्षद निर्वाचित सूची
वार्ड नंबर 1 से कविता बुधवार,
वार्ड 2 से देवेंद्र कुमार शर्मा,
वार्ड 3 से त्रिलोक सिंह धारीवाल,
वार्ड 4 से निहाल सिंह पार्षद,
वार्ड 5 से गोपाल,
वार्ड 6 से कृष्णा देवी,
वार्ड 7 से मोनिका,
वार्ड 8 से अमन राव,
वार्ड 9 से रंजन यादव,
वार्ड 10 से अमित यादव,
वार्ड 11 से रीना रानी,
वार्ड 12 से धर्मवीर,
वार्ड 13 से प्रिया कुमारी,
वार्ड 14 से अनिल कुमार,
वार्ड 15 से किरण,
वार्ड 16 से मनीषा सैनी,
वार्ड 17 से मंशा सैनी,
वार्ड 18 से सुमित्रा देवी
सोनीपत मेयर पद पर जीती भाजपा
सोनीपत में भाजपा के राजीव जैन मेयर चुनाव जीत गए हैं।
पंचकूला में कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया वोट चोरी का आरोप
पंचकूला निगम चुनाव की मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों ने वोट चोरी के आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और समर्थकों ने गड़बड़ी की आशंका जताई है। सुधा भारद्वाज ने काउंटिंग रुकवा दी है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार ने भी यही आशंका जताई। वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश सिंगला ने वोट चोरी के आरोप लगाए।
मंत्री विपुल गोयल निकाय चुनाव में जीत पर जताई खुशी
हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री और राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को नायब सिंह सैनी के कार्यों की जीत बताया है।
मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि पिछले सवा साल में प्रदेश में कराए गए कार्यों पर जनता ने मुहर लगा दी है। विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों पर कहा कि तमिलनाडु में पहली बार चुनाव लड़ने वाली पार्टी सरकार बना लेती है वहां वोट चोरी नहीं हुई लेकिन जहां-जहां भाजपा की सरकार बनती है वहां विपक्ष यानी कांग्रेस वोट चोरी पर के आरोप लगाती है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी का रटा-रटाया श्लोक बोलती है।
सांपला पालिका में 10 वार्ड निर्दलीयों ने जीते
सांपला नगर पालिका के 16 वार्ड में से 10 निर्दलीय तो 6 भाजपा प्रत्याशी जीते
पंचकूला में वार्डवार परिणाम
वार्ड 1: भाजपा की परमजीत कौर ने 3329 वोट हासिल कर 1978 वोटों के बड़े अंतर से बढ़त बनाई है।
वार्ड 2: भाजपा की चारू चौधरी 2441 वोट लेकर 1554 वोटों की लीड के साथ आगे हैं।
वार्ड 3: भाजपा के सुरेश कुमार वर्मा 1779 वोटों के साथ 931 की लीड बनाए हुए हैं।
वार्ड 4: भाजपा के हितेश भारत ने 2693 वोट प्राप्त किए हैं और उनकी लीड का अंतर 1878 है।
वार्ड 5: जय कुमार कौशिक (भाजपा) ने 2398 वोट हासिल कर 1255 वोटों की बढ़त बनाई है।
वार्ड 6: भाजपा के पंकज गुप्ता 1981 वोट लेकर 892 वोटों से आगे चल रहे हैं।
वार्ड 7: इस वार्ड में मुकाबला काफी करीब है, जहां निर्दलीय प्रेम कुमार 1195 वोट लेकर मात्र 129 वोटों की लीड पर हैं।
वार्ड 8: भाजपा के राज कुमार जैन ने 2038 वोट पाकर 948 वोटों की बढ़त बनाई है।
वार्ड 9: भाजपा के हरेंद्र मलिक 2966 वोटों के साथ 1623 की मजबूत लीड पर हैं।
वार्ड 10: इनेलो के अंकुश कुमार 1165 वोट लेकर 152 वोटों के मामूली अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।
पंचकूला के नतीजे
पंचकूला वार्ड नंबर 6 से भाजपा के पार्थ गुप्ता 866 मतों से विजयी हुए हैं। वार्ड नंबर 8 से भाजपा के राज कुमार जैन 948 मतों से विजयी हुए हैं। वार्ड नंबर 9 से भाजपा के हरेंद्र मलिक 1623 मतों से जीते और वार्ड नंबर 10 से भाजपा के शेखर 59 मतों से विजयी हुए।
रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा
रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा की विनीता पिप्पल ने बड़ी जीत दर्ज की है। विनीता पिप्पल ने कांग्रेस प्रत्याशी नेहारिका को 21,455 वोटों के बड़े अंतर से हराया। अंतिम राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया। विनीता पिप्पल को कुल 44,521 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की नेहारिका को 23,066 वोट प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मीनू डहीनवाल तीसरे स्थान पर रहीं, जिन्हें 3,103 वोट मिले। वहीं आशा को 1,851, दीपिका पवार को 948 और शकुंतला भांडोरिया को 552 वोट मिले। नोटा के पक्ष में भी 1,049 मतदाताओं ने मतदान किया।
अंबाला में भाजपा मेयर पद पर जीती
अंबाला में भाजपा की मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने कांग्रेस की प्रत्याशी कुलविंदर कौर को 21000 मतों से हराया है। वही नगर निगम के 20 वार्डों में तीन वार्डों में कांग्रेस, एक में आजाद प्रत्याशी तो 16 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है।
सीएम नायब सैनी-जनता का विश्वास हम पर बढ़ा
निकाय चुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुशी जताई है। सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम जनता का विश्वास केंद्र और हरियाणा सरकार पर बढ़ा है। आज का निकाय चुनावों का परिणाम उसी विश्वास का प्रतीक है। आज हरियाणा में तीनों मेयर भाजपा के उम्मीदवार बनने जा रहे हैं। रेवाड़ी, सांपला और धारूहेड़ा में भी हमको बड़े मार्जिन से जीत मिली है। विपक्ष के ऊपर अब जनता को विश्वास नहीं रहा, वो केवल झूठ की राजनीति करते हैं। विपक्ष बताएं कि उन्होंने महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं लेने दिया, किसानों के लिए भी विपक्ष ने कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब को गरीबी से निकालने का कार्य केंद्र सरकार ने किया। पूरे विश्व में भारत का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ा हैं।
पंचकूला में भी भाजपा की जीत
पंचकूला मेयर पद के चुनाव में भाजपा के श्याम लाल बंसल जीत चुके हैं। इस तरह से भाजपा ने पंचकूला-सोनीपत और अंबाला सीट पर जीत हासिल की है।