बसपा प्रत्याशी मतगणना स्थल पर पहुंचे
बसपा प्रत्याशी नवल किशोर गोरखपुर मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं।
सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती
देवरिया के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले नगर पालिका परिषद देवरिया की मतपेटी का खुली है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है।
कुशीनगर डीएम निरीक्षण पर पहुंचे
कुशीनगर जिले के पडरौना में सुबह 08 बजे से मतगणना प्रारम्भ हो चुकी है। डीएम ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतगणना के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गोरखपुर में भाजपा आगे
गोरखपुर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्त आगे चल रहे हैं।
संतकबीरनगर का हाल
संतकबीरनगर जिले में मतगणना स्थल एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद में अंदर प्रवेश के लिए पुलिस जांच कर रही है।
महराजगंज में मतगणना जारी
समेकित विद्यालय में महराजगंज नगर पालिका, घुघुली पनियरा चौक बाजार परतावल नगर पंचायत की मतगणना शुरू हो गई है। जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। सघन जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश मिल रहा है। गेट पर ही परिचय पत्र की चेकिंग हो रही है।
सिद्धार्थनगर जिले में निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू
सिद्धार्थनगर जिले के दो नगर पालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए हुए चुनाव का मतगणना शनिवार सुबह जिले के पांच तहसील मुख्यालय के अलग-अलग केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गया है। चेकिंग करने के बाद लोगों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। मोबाइल फोन आदि पर प्रतिबंध है। पुलिस चेकिंग के बाद ही अंदर भेज रही है।
जिले में सिद्धार्थनगर, बांसी नगरपालिका के अलावा उसका बाजार, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ ,बढ़नी, बिस्कोहर,इटवा, डुमरियागंज, भारतभारी नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए 11 मई को मतदान हुआ था। शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर अलग-अलग स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाया गया है।
जहां सुबह 8:00 बजे से मतदाताओं की गणना शुरू हो गई है। अधिकृत एजेंटों का पास देखने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। मोबाइल फोन फोन नहीं ले जाने दिया जा रहा है। गेट पर ही सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी रखवा दे रहे हैं। वहीं मतगणना केंद्र के अंदर भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है जिससे अगर बवाल की स्थिति उत्पन्न हो तो सख्ती से कार्रवाई की जा सके।
बस्ती में नहीं शुरू हो पाया मतगणना
बस्ती में केडीसी में मतगणना स्थल पर भीड़ उमड़ी है। यहां अभी तक मतगणना शुरू नहीं हो पाई है।
देवरिया: कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में पांच जगह शुरू हुई नगर निकाय चुनाव की मतगणना
देवरिया जिले में शनिवार की सुबह आठ बजे 17 नगर निकायों के चुनाव की मतगणना जिले के पांच जगहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में नगर पालिका परिषद देवरिया समेत आठ नगर पंचायत की मतगणना हो रही है। इसके अलावा रूद्रपुर, बरहज, भाटपाररानी व सलेमपुर तहसील में नौ नगर निकायों के लिए मतगणना का काम शुरू है। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था चौकस है।
महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में नगर पालिका परिषद देवरिया, नगर पंचायत गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, बरियारपुर, हेतिमपुर, पथरदेवा, तरकुलवा, बैतालपुर नगर निकाय की मतगणना की जा रही है। रूद्रपुर तहसील में नगर पंचायत रूद्रपुर, मदनपुर, भाटपाररानी तहसील में नगर पंचायत भाटपाररानी, सलेमपुर तहसील में नगर पंचायत सलेमपुर, भटनी, मझौलीराज, लार, बरहज तहसील में नगरपालिका परिषद गौरा बरहज व भलुअनी नगर पंचायत की मतगणना का काम जारी है। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मतगणना का काम कार्य समाप्ति तक जारी रहेगा। 12 घंटे में सभी नगर निकायों की मतगणना पूरी होने की संभावना है।
महराजगंज का अपडेट
नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 10 पोस्टल बैलेट मत पड़े थे, जिसमें निर्दल प्रत्याशी गुड्डू खान को 4, निर्दल प्रत्याशी बृजेश मणि त्रिपाठी को 3, भाजपा के उमेश जयसवाल को 2 तथा सपा की छाया सिंह को एक मत मिला।
बस्ती में मतगणना शुरू
बस्ती नगर निकाय मतगणना तहसील रुधौली के अंतर्गत नियत समय 8:00 प्रारंभ हो गई। 6 काउंटर लगे हैं, प्रत्येक काउंटर पर मतगणना का कार्य प्रारंभ हो गया है। संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने टेबल पर तैनात हैं।
सभी वार्डों के अध्यक्ष व सभासद के बॉक्स नियत समय से खुल चुके हैं। काउंटिंग का कार्य प्रारंभ हो चुका है। पुलिस प्रशासन व संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मतगणना स्थल पर मुस्तैद हैं।
देवरिया में मतगणना जारी
देवरिया निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
देवरिया जिले में शनिवार की सुबह आठ बजे 17 नगर निकायों के चुनाव की मतगणना जिले के पांच जगहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में नगर पालिका परिषद देवरिया समेत आठ नगर पंचायत की मतगणना हो रही है। इसके अलावा रूद्रपुर, बरहज, भाटपाररानी व सलेमपुर तहसील में नौ नगर निकायों के लिए मतगणना का काम शुरू है। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था चौकस है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: देवरिया में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू, जानिए किस के सिर पर सजेगा ताज
सुबह नौ बजे तक का अपडेट
बस्ती में सपा आगे
पहला राउंड, पोस्टल बैलेट
बस्ती- नगर पालिका
17- वोट नेहा वर्मा सपा
4 - सीमा खरे भाजपा
4- नेहा शुक्ला निर्दल
1- शालू राजपाल निर्दल
सिद्धार्थनगर में निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी
सिद्धार्थनगर निकाय चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
सिद्धार्थनगर जिले के दो नगर पालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए हुए चुनाव का मतगणना शनिवार सुबह जिले के पांच तहसील मुख्यालय के अलग-अलग केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गया है। चेकिंग करने के बाद लोगों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। मोबाइल फोन आदि पर प्रतिबंध है। पुलिस चेकिंग के बाद ही अंदर भेज रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: सिद्धार्थनगर में निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू, जल्द आने लगेगा रुझान
महराजगंज में सपा आगे
नगर पालिका परिषद महाराजगंज से सपा प्रत्याशी पुष्पलता मंगल को पोस्टल बैलेट में मिले 20 मत तो वह भाजपा प्रत्याशी उर्मिला देवी को 5 और बसपा प्रत्याशी आशा देवी को 9,तो कांग्रेस प्रत्याशी रीता भारती को 7 मत मिले,पोस्टल बैलेट में सपा प्रत्याशी पुष्पलता मंगल आगे।
देवरिया में बसपा आगे
बरहज में हो रही मतगणना में कुल 31 डाक मत थे। जिसमें बसपा की श्वेता जायसवाल 15, सपा अनूप मद्धेशिया 07, भाजपा अमरेन्द्र गुप्त 02, निर्दल तारा जायसवाल 06 वोट पाया। एक मत अवैध रहा। भलुअनी में कुल 11पोस्टल मत में भाजपा के जितेन्द्र सागर को 03, बसपा की मीना देवी 03, सपा के देवेश कुमार 04 और एक मत निर्दल प्रत्याशी को मिला है।
बस्ती नगर पालिकाः पोस्टल बैलेट में नेहा वर्मा सबसे आगे
बस्ती जिले के नगर पालिका सहित 10 नगर निकायों की मतगणना निर्धारित समय से करीब 40 मिनट देर से शुरू हुई। पोस्टल बैलट की गिनती में सपा की नेहा वर्मा सबसे आगे हैं। उन्हें 17 मत, भाजपा की सीमा खरे और भाजपा के बागी निर्दल उम्मीदवार नेहा शुक्ला को चार-चार और आम आदमी पार्टी की शालू राजपाल को एक मत मिला।
शहर के किसान पीजी कालेज, हर्रैया के नेशनल इंटर कालेज और रुधौली तहसील में मतगणना हो रही है। सभी जगह अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए मतपेटियां टेबल पर आ चुकी हैं। चुनाव चिन्हवार पहले मतों की गड्डियां बनाई जा रही हैं। जिसके बाद उनकी गणना की जाएगी। परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी सहित अन्य अधिकारी मतगणना स्थलों पर भ्रमण कर जायजा ले रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब एक घंटे बाद पहली रुझान आनी शुरू हो जाएगी।
बता दें कि यहां नगर पलिका बस्ती के अलावा नगर पंचायत नगर, गायघाट, बनकटी, गनेशपुर, मुंडेरवा की गणना किसान पीजी कालेज में, कप्तानगंज,हर्रैया और बभनान की गणना हर्रैया नेशनल इंटर कालेज और रुधौली नगर पंचायत के मतों की गणना रुधौली तहसील में की जा रही है।
गोरखपुर में BJP आगे
गोरखपुर मेयर चुनाव में के पहले राउंड में सपा प्रत्याशी काजल निषाद को मिले 6144 मत और भाजपा प्रत्याशी डॉ.मंलेलश को 10865 मत मिले हैं। 4721 वोट से भाजपा के मंगलेश आगे चल रहे हैं।
गोरखपुर वार्ड नंबर 22 में भाजपा प्रत्याशी जीते
गोरखपुर के वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार विजयी हो गए हैं।
सुबह साढ़े नौ बजे तक का अपडेट
बस्ती नगर पालिका में पोस्टल बैलेट में सपा सबसे आगे
बस्ती निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
बस्ती जिले के नगर पालिका सहित 10 नगर निकायों की मतगणना निर्धारित समय से करीब 40 मिनट देर से शुरू हुई। पोस्टल बैलट की गिनती में सपा की नेहा वर्मा सबसे आगे हैं। उन्हें 17 मत, भाजपा की सीमा खरे और भाजपा के बागी निर्दल उम्मीदवार नेहा शुक्ला को चार-चार और आम आदमी पार्टी की शालू राजपाल को एक मत मिला।
यहां पढ़ें पूरी खबर: बस्ती नगर पालिका में पोस्टल बैलेट में सपा सबसे आगे, जानिए किस के सिर पर होगा ताज
गोखपुर के दो वार्डों में सपा का कब्जा
गोरखपुर नगर निगम वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार विजयी हो गए हैं। वार्ड नंबर 50 में भाजपा प्रत्याशी शिवेंद्र मिश्रा, वार्ड नंबर 62 से निर्दल प्रत्याशी समद गुफरान, वार्ड नंबर 43 से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानमती, बेतियाहाता से सपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, वार्ड नंबर 45 सपा से विवेक कुमार मिश्रा को विजय हासिल हुई है।
गोरखपुर में निर्दली ने मारी बाजी
गोरखपुर में वार्ड नंबर 69 श्री राम चौक की लाली गुप्ता निर्दल प्रत्याशी, वार्छ नंबर 10 से बसपा प्रत्याशी प्रत्याशी संतोष चौहान जीत गए हैं। वहीं मेयर पद की मतगणना के दूसरे राउंड को गिनती में बीजेपी के मंगलेश 8530 वोट से आगे हैं। मंगलेश को 21328, सपा को 12798 वोट मिले। तीसरे चरण में मंगलेश 15439 वोट से आगे चल रहे हैं। मंगलेश को 31511, सपा को 18950 मत मिले हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर: गोरखपुर में नगर निगम का परिणाम आना शुरू
गोरखपुर के उनवल में विवाद
गोरखपुर के नगर पंचायत उनवल में मतगणना के दौरान विवाद हो गया है। दो पार्टी के एजेंट में विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि मतगणना में इनवैलिड मत को वैलेड करने का आरोप बसपा प्रत्यशी उपेंद्र यादव ने लगाया है। वैलेड पेपर दिखाने को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
सुबह 10 बजे का अपडेट
गोरखपुर में कांग्रेस का खुला खाता
गोरखपुर वार्ड नंबर 64 में कांग्रेसी प्रत्याशी अजय यादव विजेता बने हैं। वहीं वार्ड नंबर 65 से कृष्ण मोहन पांडे, नगर से भाजपा प्रत्याशी आनंद वर्धन सिंह 11 वोट से जीते हैं। धर्मशाला बाजार से निर्दल प्रत्याशी छठी लाल गुप्ता विजेता बने।
संतकबीरनगर जिले में नोकझोंक
संतकबीरनगर जिले के एचआरपीजी कॉलेज में मतगणना के दौरान एक मत अवैध को लेकर सपा समर्थित प्रत्याशी जगत जायसवाल और भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा के एजेंटो के बीच नोकझोंक हुई। उसके बाद खुद डीएम, एसपी पहुंच गए। पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को शांत कराया।
वहीं नगर पंचायत धर्मसिंहवा में वार्ड नंबर 1 से निर्दल प्रत्याशी चमेली देवी 266 मत पाकर विजयी हुईं। उन्होंने 80 मतों से बसपा प्रत्याशी सुधा को हराया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 2 बढया से सभासद परिणाम निर्दल प्रत्याशी राजेंद्र 311 मत पाकर विजयी हुए। दूसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी हित लाल 177 मत प्राप्त किए।
नगर पंचायत हरिहरपुर वार्ड एक अंबेडकर नगर से सभासद के लिए भाजपा प्रत्याशी रेखा विजयी हुई हैं।
गोरखपुर के नगर पंचायत बांसगांव विनय कुमार सिंह जीते
गोरखपुर नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड नंबर पांच के सभासद प्रत्याशी विनय कुमार सिंह एडवोकेट ने जीत हासिल की। उन्हें तहसीलदार बांसगांव, रिटर्निंग आफिसर दीपक कुमार गुप्ता ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।
वहीं पीपीगंज के वार्ड संख्या 1,3,6 और 7 गिनती चालू है। क्रमश: गंगा जायसवाल 824 वोट, परमशिला यादव सपा 548 वोट, लक्ष्मण विश्वकर्मा - 834 वोट और भाजपा 10 वोटो से आगे है।
गोरखपुर में सपा के बढ़ रहे कदम
गोरखपुर के वार्ड नंबर 48 से निर्दल छठी लाल, वार्ड नंबर 49 सपा शबीया खातून, वार्ड नंबर 63 से सपा प्रत्याशी मोहम्मद दिलशाद आलम, सबीहा खातून वार्ड 49 रुद्रपुर समाजवादी पार्टी, वार्ड संख्या 44 बसंतपुर से समाजवादी पार्टी से विजेंद्र अग्रहरि, वार्ड नंबर 23 से सपा के चंद्रभान प्रजापति, वार्ड संख्या 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी राजेश कुमार भाजपा से विजयी हुए हैं।
गोरखपुर में भाजपा 20,800 वोट से आगे
गोरखपुर के मेयर पद के 5वें राउंड में बीजेपी 20,800 वोट से आगे चल रही है। भाजपा को 50931, सपा 30129, बसपा 7538, कांग्रेस 2029 और आप 1343 मत मिले हैं।
गोरखपुर में भाजपा सबसे आगे
गोरखपुर के वार्ड संख्या 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी के भाजपा से राजेश कुमार, वार्ड नंबर 61 सपा प्रत्याशी साहब अंसारी, वार्ड नंबर 63 जगन्नाथपुर से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद दिलशाद, वार्ड नंबर 21 भाजपा रामगति निषाद विजयी हुए।
बस्ती नगर निकाय चुनाव परिणाम
नगर पालिका बस्ती से-सपा आगे
नगर पंचायत बनकटी से -बीजेपी आगे
नगर पंचयय हरैया से -सपा आगे
नगर पंचायत रूधौली से -बीजेपी आगे
नगर पंचायत कप्तानगंज से-सपा आगे
नगर पंचायत गायघाट से-बीजेपी आगे
मुंडेरवा नगर पंचायत से बसपा आगे
नगर पंचायत नगर से निर्दल प्रत्याशी रमेश सोनकर आगे।
जिला महराजगंज में सपा आगे
नगर पालिका महराजगंज
सपा पुष्पलता 278
भाजपा उर्मिला देवी 219
बसपा आशा देवी 155
कांग्रेस रीता भारती 26
देवरिया में निर्दल ने मारी बाजी
देवरिया तरकुलवा के गांधी नगर से सभासद बने विजय बहादुर निर्दल, अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद को 151 वोट से हराया है।
रुद्रपुर प्रथम चक्र
भाजपा 950
बसपा 665
सपा 459
कांग्रेस 41
सुभासपा 196
एनसीपी 301
आप 18
अन्य 09
देवरिया नगर पालिका परिषद
चक्र संख्या 1
भाजपा 387
बसपा 56
सपा 501
निर्दलीय (रिक्शा) 631
कुल वोट 1722
नगर पंचायत बैतालपुर
चक्र संख्या 1
भाजपा 901
सपा 484
नगर पालिका महराजगंज 4 बूथ पर अध्यक्ष पद पर
सपा पुष्पलता 755
भाजपा उर्मिला देवी 809
बसपा आशा देवी 453
कांग्रेस रीता भारती 132
भाजपा आगे
सिद्धार्थनगर में भाजपा आगे
सिद्धार्थनगर में नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर और बांसी में भाजपा आगे। अन्य नगर पंचायतों की कई सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी का दबदबा।
देवरिया में खिला कमल
देवरिया नगर पालिका के सब्जी मंडी स्थित बूथ पर रिक्शा के मतपत्रों पर कमल लिख दिया गया था। इसके विरोध में मतगणना केंद्र पर हल्की झड़प भी हुई है।
बस्ती में सपा आगे
बस्ती नगर पालिका सीट पर समाजवादी को बड़ी बढ़त मिली है। वार्ड नंबर 25 से 20 वार्ड में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। 5 वार्ड में बीजेपी कंडीडेट सपा को कड़ी टक्कर दे रही है। सपा को लगभग 4410 वोट मिले, वहीं बीजेपी को 2985 मत मिले हैं। सपा के कंडीडेट बीजेपी के उम्मीदवार से 1425 वोट से आगे चल रही है।
नगर पंचायत गायघाट
सपा- 610 मत
भाजपा- 557 मत
बसपा- 400 मत
महराजगंज जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल का लिया जायजा
गोरखपुर में तेजी से आ रहा रुझान
गोरखपुर के वार्ड नंबर 23 से शहीद शिव सिंह क्षेत्री समाजवादी पार्टी के चंद्रभान चुनाव जीते। वहीं भाजपा प्रत्याशी वार्ड नंबर 5 बाबा गंभीर नाथ नगर हक़ीकुन निशा, वार्ड नंबर 63 सपा मोहम्मद दिलशाद आलम, वार्ड नंबर 27 भाजपा पवन सिंह विशेन, बाबा राघव दास नगर वार्ड नंबर 2 से भाजपा प्रत्याशी बाला देवी, वार्ड 30 में बसपा से शबीना, वार्ड संख्या 8 से भाजपा की सरोज देवी विजयी हुई हैं।
वहीं मेयर पद मतगणना के छठा राउंड का हाल
भाजपा : 59345
सपा : 36463
बसपा : 8325
कांग्रेस : 2613
आप : 1527
सातवां राउंड में गोरखपुर मेयर
भाजपा : 67569
सपा : 40833
बसपा : 9283
कांग्रेस : 3229
आप : 1687
11 बजे तक का अपडेट
बस्ती जिले में पहले चक्र में सपा का पलड़ा भारी
बस्ती जिले में भारी अव्यवस्था के बीच जिले में हो रही नगर निकाय की मतगणना के पहले राउंड में समाजवादी पार्टी का पलड़ा भारी रहा। अव्यवस्था के कारण निधारित समय से 40 मिनट देर से मतगणना शुरू हो सकी। नगर पालिका बस्ती के अलावा बभनान, कप्तानगंज, हर्रैया नगर पंचायत में सपा आगे चल रही है। नगर पंचायत बनकटी, नगर पंचायत रुधौली, गायघाट में भाजपा और मुंडेरवा नगर पंचायत सीट से बसपा आगे है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बस्ती जिले में पहले चक्र में सपा का पलड़ा भारी, भाजपा को मिल रही कड़ी टक्कर
महराजगंज नगर पालिका
बीजेपी प्रत्याशी उर्मिला देवी 3563
सपा पुष्पलता मंगल 4429
वोट से सपा आगे 866
सिद्धार्थनगर में भाजपा सपा तो कहीं निर्दल आगे
सिद्धार्थनगर निकाय चुनाव के लिए जिले में शनिवार सुबह मतगणना शुरू हो गया है। दो नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में बढऩी,कपिलवस्तु और शोहरतगढ़ नगर पंचायत में फिलहाल पहले चरण के रूझान में भाजपा पीछे चल रही है। वहीं अन्य स्थानों पर कड़ा मुकबला दिख रहा है।
जिले के दो नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए 11 मई को मतदान हुआ था। शनिवार सुबह जिले के सभी पांच तहसीलों में अलग- अलग बनाए गए मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गया था। पहले चरण के रुझान पर गौर करें तो बढऩी, कपिलवस्तु और शोहरतगढ़ नगर पंचायत में भाजपा पीछे चल रही है। जबकि अन्य नगर स्थानों पर कुछ बढ़त बनाई है। सबसे रोचक सीट सिद्धार्थनगर नगर पालिका में निर्दल प्रत्याशी आगे है। लगभग हर सीटों पर कांटे की टक्कर नजर आ रही है। कौन से दल या निर्दल भारी पड़ेगा यह तस्वीर साफ नहीं हो पाया है।
एक नजर पहले राउंड के आकड़ों पर
नगर पालिका सिद्धार्थनगर
निर्दल संजू सिंह-1496
बैंकाक गोविंद माधव-1488
बसपा राकेश त्रिपाठी-845
निर्दन श्याम बिहारी-829
सपा रामसेवक लोधी-687
नगर पालिका परिषद बांसी
भाजपा- 1858
सपा-993
कांग्रेस-764
बसपा-613
नगर पंचायत डुमरियागंज
श्याम सुंदर अग्रहरी निर्दल 396
साजिया बसपा-359
बीना अग्रहरि भाजपा-312
कहकशां सपा -228
नगर पंचायत बढऩी चाफा
बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज वर्मा-1215
बीएसपी- 515
नगर पंचायत शोहरतगढ़
उमा अग्रवाल निर्दल- मत 557
रितु सिंह निर्दल-463
बबिता कौसाधन भजपा-419
श्याम सुंदर निर्दल- 378
बढऩी नगर पंचायत
सुनील अग्रहरि निर्दल- 786
रामनरेश उपाध्याय सपा- 462
निसार बागी निर्दल185
विनीत कमलापुरी भाजपा- 81
नगर पंचायत इटवा
भाजपा-860
कांग्रेस-616
बसपा-412
सपा-367
नगर पंचायत कपिलवस्तु
निर्दल प्रत्याशी तारा देवी 923
सपा 606
भाजपा-05
नगर पंचायत उसका बाजार
बीजेपी मंजू- 1306
सपा पुनिता- 583
बिस्कोहर नगर पंचायत
भाजपा-906
कालिया निर्दल-621
विका निर्दल-377
बसपा-175
स्पा-43
8 राउंड गोरखपुर मेयर
बीजेपी से डॉ मंगलेश श्रीवास्तव 73968मत
सपा से काजल निषाद 45552 मत
बसपा से नवल नथनी 10343 मत
भाजपा 8वे राउंड में सपा से 28416 वोट से आगे
बस्ती में सपा ने दिखाया दम
बस्ती कप्तानगंज नगर पंचायत के प्रथम सत्र के मतगणना में समाजवादी पार्टी के चंद प्रकाश चौधरी को 1150 बीजेपी के विरेंद्र कुमार मिश्र को 615 और बीएसपी के विनोद कुमार चौधरी को 651 मत मिले।
गोरखपुर में भाजपा ने दिखाया दम
गोरखपुर के वार्ड नंबर 66 भाजपा आरती सिंह, वार्ड नंबर 70 भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 3 रानीडीहा खोराबार से निर्दल प्रत्याशी रीता देवी, वार्ड नंबर 68 भाजपा श्रवण पटेल, वार्ड नंबर 6 से जयवंती देवी चुनाव जीत गई है। वहीं वार्ड नंबर 6 खोराबार से भाजपा प्रत्याशी जयवनती देवी चुनाव जीत गई हैं।
गोरखपुर में निर्दलों का भी अच्छा प्रदर्शन
नगर निकाय गोरखपुर के लिए सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में जहां भाजपा प्रत्याशी मंगलेश 26 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं वहीं पार्षद में भी बीजेपी उम्मीदवार आगे हैं। करीब 40वार्ड के पार्षद पद के नतीजे आ गए हैं। सपा दूसरे नंबर पर तो निर्दल उम्मीदवारों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। माना जा रहा है की भाजपा बोर्ड बनाने के लिए जरूरी आंकड़े को छू सकती है। मेयर के लिए करीब 34 राउंड की गिनती होनी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: पहले चरण में भाजपा आगे, निर्दलों का भी अच्छा प्रदर्शन
कुशीनगर में बैलेट पेपर को लेकर हुई नोकझोंक
मतगणना के दौरान नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर में मतगणना के दौरान नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि कमल के फूल पर मुहर लगा हुआ था। उसी बैलेट पेपर पर हाथ के पंजे पर भी अंगूठे का निशान था। इसे लेकर सपा प्रत्याशी हैदर अली राइनी के समर्थक विजय पाल यादव ने उसे अस्वीकृत करने की अपील की।
यहां पढ़ें पूरी खबर: कुशीनगर में बैलेट पेपर को लेकर हुई नोकझोंक, पुलिस ने कराया शांत
बड़हलगंज निकाय चुनाव
गोरखपुर जिले उरूवा नगर पंचायत के वार्ड वशिष्ठ नगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी 300 मतों से, अम्बेडकर नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी बिंदु चौहान 25 मतों से विजयी घोषित की गईं। घघसरा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए प्रथम चरण के मतगणना के बाद भाजपा आगे चल रहा है। उरूवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 पटेल नगर से सभासद सपा प्रत्यासी राजकुमार यादव 18 मतों से जीत दर्ज की।
बड़हलगंज निकाय चुनाव: अध्यक्ष के लिए प्रथम चरण की मतगणना के बाद मतों की स्थिति
बसपा 184
कांग्रेस 290
भाजपा 859
आप। 34
सपा 938
निर्दलीय पंखा 162
दोपहर 12 बजे तक का अपडेट
गोरखपुर मेयर पद मतगणना अपडेट 14 राउंड
बीजेपी मंगलेश 93323
सपा काजल59626
बसपा नवल किशोर 12886
कांग्रेस नवीन कुमार सिन्हा 4659
आप रमेश शर्मा 2692
महराजगंज मतगणना अपडेट
नगर पंचायत सोनौली अध्यक्ष
बसपा से कामना त्रिपाठी 1233
भाजपा से अखिलेश 501
सपा से बैजू यादव 474
कांग्रेस से हबीब 507
निर्दल दीपक 634
कामना त्रिपाठी 599 मतो से आगे
गोरखपुर में भाजपा बढ़ा रहा जीत का अंतर
गोरखपुर के वार्ड नंबर 35 सपा से मनोज त्रिपाठी, वार्ड 36 लोहियानगर से बीजेपी के राजेंद्र तिवारी, वार्ड नंबर 9 नकहा से भाजपा प्रत्याशी शशांक सोनकर, आयशा खातून वार्ड 42 नंबर सपा, वार्ड नंबर 39 निर्दल केशी यादव, वार्ड नंबर 54 भाजपा से आंनद कुमार साहनी, वार्ड नंबर 7 महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 2 से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह उर्फ नन्हे विजयी रहे।
संतकबीरनगर में निर्दलियों का दबदबा
धर्मसिहवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 रजउर में निर्दल सभासद प्रत्याशी, रामशंकर 224 मत पाकर 73 वोट से जीते। वहीं भाजपा प्रत्याशी राम अनुज को 151 मतों से हार का सामना करना पड़ा। धर्मसिहवा नगर पंचायत सभासद के लिए वार्ड संख्या 7 भानपुर माफी से निर्दल प्रत्याशी किरन 252 मत पाकर 61 वोटो से जीतीं जबकि दूसरे स्थान पर रहे निर्दल प्रत्याशी अकरम हुसैन को 191 मत मिले।
प्रथम चक्र के मतगणना का परिणाम
मेहदावल में अध्यक्ष पद में समाजवादी पार्टी 774 वोट से बसपा से आगे जबकि भाजपा उम्मीदवार चौथे स्थान हैं। वहीं निर्दल तीसरे स्थान पर
कुशीनगर निकाय चुनाव विजयी हुए सभासद प्रत्याशी
पडरौना नगर पालिका परिषद् के वार्ड नंबर 1 से निर्दल सभासद प्रत्याशी विनोद मुशहर को मिली जीत
कप्तानगंज नगर पंचायत से वार्ड नंबर 16 से निर्दल सभासद प्रत्याशी खुबलाल को मिली जीत
सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 से भाजपा सभासद अर्जुन पटेल को मिली जीत
मथौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 से भाजपा सभासद प्रत्यासी अदालत प्रसाद को मिली जीत
मथौली नगर पंचायत में वार्ड नंबर 15 से भाजपा प्रत्याशी पारस सहानी को मिली जीत।
दुदही नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 से सभासद अन्नू देवी पत्नी अमरनाथ को मिली जीत ।
देवरिया में रिक्शा आगे कमल पीछे नगर पालिका
8351 रिक्शा
7539 कमल
6520 साइकिल
रिक्शा 812 वोट से आगे चल रहा है।
बस्ती-नगर पंचायत गायघाट
1. बसपा...400 मत
2. सपा..610 मत सपा आगे..
3.भाजपा 557 मत
नगर पंचायत गायघाट से सपा प्रत्यासी रामसुमेर सोनकर आगे
बस्ती नगर पंचायत नगर बाजार
1. बसपा...307 मत
2. सपा..418.मत सपा आगे..
3.भाजपा 350 मत
487 केला निर्दल प्रत्याशी रमेश सोनकर आगे।
बस्ती गनेशपुर नगर पंचायत
बीजेपी सेनमती चौधरी.....768
सपा- नाहिद बनो 463
सुभासपा- सुमित्रा .....648
निर्दल- रुकशाना खातून 682
बीजेपी प्रत्याशी सोनमती चौधरी आगे
कुशीनगर में दोबारा मतगणना करने की मांग
कुशीनगर निकाय चुनाव मतगणना में नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर के सेवरही नगर पंचायत के वार्ड न. 4 किदवई नगर में पुन: मतगणना की मांग को लेकर प्रत्याशी सुमित रौनियार और विनोद जायसवाल के अभिकर्ताओ में बहसबाजी। सुमित रौनियार को 29 मतों से विजयी घोषित किया गया है।
गोरखपुर में निर्दली का बढ़ा दबदबा
गोरखपुर के वार्ड नंबर 60 विकासनगर से अजय ओझा बीजेपी, वार्ड नंबर 65 भाजपा आनन्द वर्धन सिंह, वार्ड 61- सपा से शहाब अंसारी, वार्ड नंबर 76 सपा जियाउल इस्लाम, वार्ड नंबर 1 से निर्दल जीते अरविंद सिंह, वार्ड नंबर 71 भाजपा प्रत्याशी शाश्वत अग्रवाल पीयूष, वार्ड 57 सपा से अशोक यादव, वार्ड 29 भाजपा मीरा यादव विजयी रहीं।
कुशीनगर मतगणना का अपडेट
नगर पंचायत फ़ाज़िलनगर के प्रथम चक्र के मतगणना का अपडेट
पशुपतिनाथ -भाजपा-552
शत्रुमर्दन शाही -निर्दल -761
अवधेश सिंह -निर्दल -731
रहमत -सपा -471
खड्डा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दूसरे राउंड मतगणना में 349 मत से आगे है।
सपा 1610
भाजपा 1959
छितौनी नगरपंचायत पहले चक्र की मतगड़ना में भाजपा 168 मत से आगे है।
कुशीनगर नगरपालिका परिषद में 12 वार्डो की गिनती में बीजेपी को 3048 सपा को 1059 बसपा 1045 मत मिले हैं।
कप्तानगंज के प्रथम राऊंड में भाजपा सुशीला खेतान 1577,निर्दलीय उषा अग्रहरि 657
रामकोला में भाजपा 3129 और सपा 3374
महराजगंज में सपा आगे
नगर पंचायत निचलौल दूसरा राउंड
समाजवादी शिवनाथ 3379
भाजपा दुर्गा अग्रहरी 1402
कांग्रेस विश्वनाथ 747
सपा प्रत्याशी ने दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 1977 मातों से पछाड़ा
देवरिया में भाजपा पीछे
बैतालपुर नगर पंचायत अध्यक्ष
भाजपा 2704
सपा 2074
बरहज में दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा से अमरेंद्र गुप्त को 181, सपा के अनूप मद्धेशिया नो 210, बसपा के श्वेता जायसवाल को 1503, निर्दल तारा जायसवाल को 655, कांग्रेस के राधारमण को 10 वोट मिला है।
बस्ती नगर पालिका पहला राउंड
सपा नेहा वर्मा 5441
भाजपा सीमा खरे 3393
बसपा प्रीति त्रिपाठी 572
आप विनीता 133
कांग्रेस शबिहा खातून 404
बबिता 39
अमृता 45
निर्दल नेहा शुक्ला 682
जाफरुनिया 6
राजेश्वरी 15
रोशन जहाँ 40
शालू चौधरी राजपाल 73
सीमा गुप्ता 37
11311 वोटों की हो चुकी गिनती
कुशीनगर में सपा आगे
रामकोला में भाजपा 3129 और सपा 3374
हाटा नगर पालिका प्रथम चरण
बसपा के धर्मराज- 4034
भाजपा के राजू- 4932
सपा के रामानंद- 6067
जाफराबाद में 27 साल बाद जीती भाजपा
गोरखपुर वार्ड नंबर 24 में भाजपा से हीरमती, वार्ड नंबर 77 भाजपा प्रत्याशी अवधेश अग्रहरी, वार्ड नंबर 59 से भाजपा प्रत्याशी अभिषेक शर्मा विजयी हुए हैं। यहां जाफरा बाजार में 27 साल बाद भाजपा ने चुनाव जीता है।
सिद्धार्थनगर में निर्दल का दबदबा
सिद्धार्थनगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
सिद्धार्थनगर निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना में अध्यक्ष पद के छह सीट पर भाजपा, चार सीट निर्दल एवं एक सीट पर बसपा प्रत्याशी आगे है। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में निर्दल प्रत्याशी संजू सिंह आगे हैं, हालांकि भाजपा प्रत्याशी गोविंद माधव से मात्र आठ वोट की बढ़त है। वहीं दूसरी नगर पालिका परिषद बांसी में भाजपा प्रत्याशी सपा प्रत्याशी से एक हजार से अधिक वोट से आगे है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: छह सीट पर भाजपा, अन्य पर निर्दल का दबदबा
गोरखपुर में BJP की जीत पर जश्न का माहौल
गोरखपुर में बसपा के भी बढ़ें कदम
गोरखपुर के वार्ड नंबर 73 निर्दल प्रत्याशी सौरभ विश्वकर्मा, वार्ड नंबर 78 भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार त्रिपाठी, वार्ड 43 भाजपा ज्ञानती देवी, वार्ड नंबर 72 भाजपा देवेन्द्र गौड़ और पिंटू, वार्ड नंबर 52 भाजपा मनू जायसवाल, वार्ड नंबर 31 भाजपा निर्मला देवी, वार्ड नंबर 78 से भाजपा प्रत्याशी पवन त्रिपाठी 1245 वोट से जीते हैं।
वहीं वार्ड नंबर 35 जंगल सलीग्राम सरिता यादव निर्दल, वार्ड नंबर 46 भाजपा से आशा श्रीवास्तव, वार्ड नंबर 51 बसपा प्रत्याशी प्रीतम निषाद विजेता रहीं।
जानिए यूपी निकाय चुनाव के नतीजे, किसका पलड़ा भारी ?
बस्ती नगर पंचायत सीट पर सपा की बढ़त कायम
बस्ती नगर पालिका परिषद सीट के अध्यक्ष पद के लिए सपा उम्मीदवार नेहा वर्मा को सबसे अधिक 10150 वोट मिले। भाजपा की सीमा खरे को 6737 और निर्दल नेहा शुक्ला को 682 मत मिले हैं।
यहां पूरी खबर पढ़ें: बस्ती नगर पंचायत सीट पर सपा की बढ़त कायम, भाजपा शुरू से है पीछे
बस्ती में दुबौलिया के एसएचओ ने पत्रकारों से किया दुर्व्यवहार
बस्ती जिले में हर्रैया के नेशनल इंटर कॉलेज में चल रही नगर पंचायत कप्तानगंज की मतगणना के दौरान पुलिस से पत्रकारों की झड़प हो गई। एसएचओ दुबौलिया विनय कुमार पाठक ने कवरेज कर रहे पत्रकारों की मोबाइल छीन लिए, जिसके बाद पत्रकार भड़क गए।
बताया जा रहा है कि कप्तानगंज के एक वार्ड के 26 मतों की गड्डी बदल जाने को लेकर प्रत्याशी के अभिकर्ताओं में नोकझोंक हो रही थी। इस दौरान कुछ पत्रकार उसकी वीडियो बनाने लगे। यह देख एसएचओ ने मोबाइल छीनकर फेंक दिया। एसएचओ ने गलतफहमी में ऐसा होना कहकर बचाव किया।
कहा कि काउंटर पर झगड़ रहे अभिकर्ताओं को हटाने वह पहुंचे तो कुछ लोग वीडियो बनाते दिखे। उन्हें हटाने के दौरान उनका और मेरा मोबाइल गिर गया। वह लोग आईकार्ड/ मतगणना पास भी नहीं लगाए थे। जिससे गलतफहमी हुई। वहीं पत्रकार धर्मेंद्र पांडेय, राजेश सिंह विशेन, अमित श्रीवास्तव आदि का कहना है कि एसएचओ सबको व्यक्तिगत पहचानते हैं। बावजूद इसके उन्होंने दुर्व्यवहार किया और कवरेज में हस्तक्षेप किया।
दोपहर दो बजे तक का अपडेट
जानिउ गोरखपुर के वार्डों का हाल
गोरखपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान के बाद आज उनके परिणाम आने शुरू हो गए हैं। यह चुनाव कई पार्टियों के लिए बड़ी सीख साबित हो रही है। गोरखपुर में जहां भाजपा, सपा, बसपा के साथ निर्दल प्रत्याशियों को जनता ने खूब मतदान किए हैं। वहीं गोरखपुर शहर के जाफरा बाजार में 27 साल बाद भाजपा ने चुनाव जीता है।
इसे भी पढ़ें: जानिए गोरखपुर के वार्डों में किसे मिली जीत
देवरिया में कमल से आगे चल रहा है रिक्शा
देवरिया जनपद की 17 नगर निकायों की मतगणना का काम जारी है। सुबह से ही रुझानों में देवरिया नगर पलिका में भाजपा के बागी अमित मोदनवाल की पत्नी निर्दल उम्मीदवार शिल्पी मोदनवाल भाजपा प्रत्याशी अलका सिंह पर बढ़त बनाए हुए हैं। शिल्पी को 12462 जबकि अलका को 11518 मत मिले हैं। सपा की इंदु देवी 9213 मत पाकर तीसरे स्थान पर चल रही हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर: देवरिया में कमल से आगे चल रहा है रिक्शा, जानिए कौन कहां से आगे
देवरिया में पिछड़ी भाजपा
नव सृजित नगर पंचायत में सुबह से ही बढ़त बनाने के बाद भाजपा पांचवें राउंड में सपा से पिछड़ गई है। सपा को 4518 और भाजपा को 4444 मत मिले हैं। वहीं नव सृजित मदनपुर में भी सपा आगे है। वहीं तरकुलवा में भाजपा आगे है।
महराजगंज में हुआ उलटफेर
महराजगंज नगर निकाय चुनाव में परिणाम आने पर सियासत के जानकार सन्न रह गए। जिन सीटों पर ज्यादा भरोसा किया गया, उन्हीं सीटों पर पराजय का सामना करना पड़ा। इसमें कोई एक दल नहीं है। सभी की यही कहानी है। महराजगंज नगर पालिका में हाई प्रोफाइल सदस्य पद की सीट अब चर्चा में आ चुकी है। निर्वतमान चेयरमैन कृष्णगोपाल जायसवाल के पुत्र अभय जायसवाल भाजपा से सदस्य पद पर चुनाव हार गए हैं। शहर में इस सीट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सभी यही दावा कर रहे थे की यह सीट निश्चित रूप से भाजपा की झोली में जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर: महराजगंज नगर पालिका के निर्वतमान अध्यक्ष के बेटे को निर्दल प्रत्याशी ने हराया
गोरखपुर जिले के नगर पंचायत गोला सभासद
वार्ड संख्या 1- गोडसरी- शशिकला- निर्दल- 323 मत जीतीं।
चन्द्रमा-निर्दल- 240 हारी।
वार्ड संख्या 2- घोड़ालोटन (रानीपुर)- बैजू- निर्दल 506 मत जीते
राकेश-बसपा-363 हारे।
वार्ड संख्या 3-वेबरी- रमाशंकर -भाजपा -251 मत - जीते
रणविजय -निर्दल -242 हारे।
वार्ड संख्या 4- संदीप सोनकर-भाजपा- 552 मत से जीते
दीपक राणा-जन अधिकार पार्टी- 418 हारे।
वार्ड संख्या 5-विसरा -तिलकधारी - बसपा -492 मत जीते
गुड्डू सोनकर -भाजपा -392 हारे।
वार्ड संख्या 6- सुनील भारती- 477 मत से जीते
उमेश कुमार-बसपा-369 हारे।
वार्ड संख्या 7- कुजरौटी खटीकाना-महबूब अली -बसपा -324 मत जीते
इमरान अंसारी -भाजपा -314 हारे।
वार्ड संख्या 8-
वार्ड संख्या 9-गोपालपुर उत्तरी-विनय कुमार सैनी - भाजपा -469 मत जीते
राजकुमार- निर्दल -353 हारे।
वार्ड संख्या 10-
वार्ड संख्या 11-
वार्ड संख्या 12- भीटी-निर्मला गुप्ता -बसपा -670 मत जीती
नीलू -भाजपा -509 हारी।
वार्ड संख्या 13- सुअरज - दिनेश सिंह - बसपा 527 मत जीते
अशोक कुमार जायसवाल -भाजपा -434 हारे।
वार्ड संख्या 14-
वार्ड संख्या 15-देवकली- प्रमिला देवी- निर्दल-717 मत जीती
गुड़िया-भाजपा-441 हारी।
वार्ड संख्या 16-
वार्ड संख्या 17-दलदरहा- विद्यावती जायसवाल -भाजपा -461 मत जीती
पार्वती - निर्दल-331 हारी
वार्ड संख्या 18- डिहवा- श्रवण कुमार- बसपा- 586 मत जीते
दीपक जायसवाल निर्दल 411 हारे।
वार्ड संख्या 19-
कुशीनगर में मतगणना स्थल पर आपस में भिड़ गए सपा-भाजपा प्रत्याशी
देवरिया में बसपा आगे
देवरिया के बरहज में चौथे राउंड की मतगणना में बसपा की श्वेता जायसवाल को 5282 वोट मिले हैं। वह सुबह से ही बढ़त बनाए हुए हैं। निर्दल तारा जायसवाल को 2775 वोट, भाजपा से अमरेंद्र गुप्त को 799, सपा के अनूप मद्धेशिया को 915 मत प्राप्त हुए हैं।
बस्ती में भाजपा का खुला खाता
बस्ती जिले में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का खाता खोल लिया है। बस्ती जिले की नवगठित नगर पंचायत गायघाट में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी को 2439 सपा प्रत्याशी को 1378 व बसपा प्रत्याशी को 1112 मिले हैं।
महराजगंज में सपा जीती
नगर पंचायत निचलौल अध्यक्ष पर पद सपा के शिवनाथ मद्देशिया विजयी।
सपा के शिवनाथ मद्धेशिया को मिले 6,818 मत
भाजपा के दुर्गा प्रसाद अग्रहरि को 3,302 मत
कांग्रेस विश्वनाथ मद्धेशिया को 1703 मत
गोरखपुर में सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने किया हंगामा
गोरखपुर में सपा प्रत्याशी काजल निषाद मतगणना स्थल पर हंगामा कर रही हैं। उनका आरोप हैं कि मतगणना में धांधली हो रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। वह री-काउंटिंग की मांग पर अड़ी हुई हैं।
शाम चार बजे तक का अपडेट
संतकबीरनगर में मतगणना की रफ्तार सुस्त
संतकबीरनगर चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू होने के करीब दो घंटे के बाद खलीलाबाद शुगर मिल के इर्दगिर्द प्रत्याशियों के समर्थक भारी संख्या में जुट गए। मतपत्रों की गिनती के बाद जैसे ही सदस्य पद का परिणाम निकलने लगा और परिणाम की सूचना जैसे उनको मिलती रही, वैसे ही उनके चेहरे का हाव भाव भी बदलता रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर: जैसे-जैसे आया परिणाम, सदस्य पद के विजयी प्रत्याशी बाहर आए
बस्ती की तीन नगर पंचायतों में खिला कमल
नगर पंचायत चुनाव में नवगठित गनेशपुर और गायघाट नगर पंचायत में भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं बभनान नगर पंचायत पर भी लगातार तीसरी बार भाजपा को जीत हासिल हुई।
यहां भी पढ़ें: बस्ती की तीन नगर पंचायतों में खिला कमल, इस सीट पर लगाई हैट्रिक
गोरखपुर नगर निगम मेयर पद पर भाजपा का कब्जा
गोरखपुर मेयर पद पर भाजपा ने जीत दर्ज कर लिया है। यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने सपा प्रत्याशी काजल निषाद को 60876 मतों से हरा दिया हैं। भाजपा को 180629 और सपा को 119753 मत प्राप्त हुए हैं।
गोरखपुर नगर निगम मेयर पद भाजपा लगातार चौथी बार जीती
गोरखपुर मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव जीत गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर नगर निगम मेयर पद भाजपा लगातार चौथी बार जीत गई है। मुख्यमंत्री का शहर होने चलते सबकी निगाहें यहां के मेयर पद पर थीं। हालांकि, जीत के दावे सभी दल अपने-अपने समीकरण से कर रहे थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर: CM योगी के शहर में लगातार चौथी बार खिला कमल, गोरखपुर में बड़े अंतर से मिली जीत
शाम छह बजे तक का अपडेट
सिद्धार्थनगर जिले की रिपोर्ट
कुल निकाय 11
भाजपा छह सीट
सपा दो सीट
बसपा एक सीट
निर्दल दो
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर, गोविंद माधव भाजपा,
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर बांसी, चमन आरा राइनी, सपा
नगर पंचायत
उसका, मंजू जायसवाल भाजपा
कपिलवस्तु, आरती देवी, सपा
शोहरतगढ़, उमा अग्रवाल, निर्दल
बढ़नी, सुनिल अग्रहरि, निर्दल
बढ़नीचाफा,धर्मराज वर्मा, भाजपा
बिस्कोहर, अजय गुप्ता, भाजपा
डुमरियागंज, साजिया अतीक, बसपा
भारतभारी, चंद्रप्रकाश वर्मा, भाजपा
इटवा, विकास जायसवाल, भाजपा
महराजगंज जनपद से विजयी प्रत्याशी
1.--नगर पालिका महराजगंज में सपा से पुष्पलता मंगल
2. नगर पालिका नौतनवा से निर्दल ब्रजेश मणि त्रिपाठी
1.--निचलौल नगर पंचायत से सपा शिवनाथ मद्धेशिया
2-परतावल नगर पंचायत से बसपा प्रियंका मद्धेशिया
3--घुघली नगर पंचायत से निर्दल संतोष जायसवाल
4--बृजमनगंज नगर पंचायत से भाजपा--राकेश जायसवाल
5--आनंदनगर नगर पंचायत भाजपा--विजय लक्ष्मी
6-पनियरा नगर पंचायत भाजपा--उमेश चंद जायसवाल
7. चौक बाजार नगर पंचायत- निर्दल- संगीता
8. सोनौली नगर पंचायत--बसपा रिकाउंटिंग हो रही है (परिणाम आना बाकी है।)
रुद्रपुर जीते हुए सभासद
वार्ड नं 1 उपेंद्र मास्टर बीएसपी टेड़ा स्थान
वार्ड नं2 कुमारी देवी एनसीपी आजाद नगर
वार्ड नं3 जय रतन चौरासिया निर्दल बरई वार्ड
वार्ड नंबर 4 अंकित मणि बसपा मलहटोली वार्ड
वार्ड नं 5 मुकेश भाजपा शिवाला वार्ड
वार्ड नं 6 राजन चौधरी भाजपा भरटोला वार्ड
वार्ड नं 7 नूरी खातून बसपा दुग्धेश्वर नाथ वार्ड
वार्ड नं 8 पुनीता निर्दल मस्जिद वार्ड
वार्ड न 9 पंकज कुमार पांडेय बसपा पकड़ी वार्ड
वार्ड नं 10 अजय जायसवाल सपा चौहट्टा वार्ड
वार्ड नं 11 सुशील मद्देशिया भाजपा मच्छरहट्टा वार्ड
वार्ड नं 12 नीलम यादव सपा लाला टोली वार्ड
वार्ड नं 13 स्वेता पांडे बसपा पूर्वी तिवारी टोला
वार्ड नं 14 सुशील निगम निर्दल गोला वार्ड
वार्ड नं 15 अनिता रावत बीजेपी पश्चिमी तिवारी टोला
वार्ड नं 16 अनिल पांडे भाजपा नसहरा वार्ड
नगर पालिका/नगर पंचायत प्रत्याशी पार्टी जीते/आगे चल रहे
देवरिया नगर पालिका अलका सिंह भाजपा आगे
गौरा बरहज नगर पालिका श्वेता जायसवाल बसपा आगे
रुद्रपुर नगर पंचायत सुधा निगम भाजपा जीते
बैतालपुर नगर पंचायत सरिता प्रकाश पासवान भाजपा जीते
गौरीबाजार नगर पंचायत प्रदीप मद्धेशिया भाजपा जीते
मदनपुर नगर पंचायत शाहीन शेख सपा जीते
लार नगर पंचायत मूसा रजा लारी निर्दल जीते
भाटपाररानी नगर पंचायत प्रेमलता सपा जीते
भटनी नगर पंचायत विजय कुमार निर्दल जीते
मझौलीराज नगर पंचायत बिंदु मल्ल निर्दल आगे
सलेमपुर नगर पंचायत श्रीराम यादव निर्दल जीते
भलुअनी नगर पंचायत देवेश कुमार सपा आगे
बरियारपुर नगर पंचायत किरन राजभर बसपा आगे
तरकुलवा नगर पंचायत जनार्दन कुशवाहा भाजपा जीते
रामपुर कारखाना नगर पंचायत शिवकुमारी देवी भाजपा आगे
हेतिमपुर नगर पंचायत वीरेंद यादव भाजपा आगे
पथरदेवा नगर पंचायत अजय कुमार मद्धेशिया बसपा आगे
कुशीनगर की नगरपालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष के अब तक के परिणाम
- हाटा नगरपालिका में सपा के रामानंद सिंह विजेता।
- कुशीनगर नगरपालिका से भाजपा उम्मीदवार किरन जायसवाल।
- मथौली बाजार नगर पंचायत में निर्दल प्रत्याशी नवरंग सिंह।
- तमकुहीराज नगर पंचायत में भाजपा के जेपी गुप्ता।
- दुदही नगर पंचायत में बसपा के अजीम।
- सेवरही नगर पंचायत में भाजपा के त्रिभुवन जायसवाल।
- कप्तानगंज नगर पंचायत में भाजपा की सुशीला खेतान।
- रामकोला नगर पंचायत में भाजपा की सुनीता चौधरी।
- खड्डा नगर पंचायत में भाजपा की संगीता वर्मा।
- सुकरौली से निर्दल प्रत्याशी राजनेती कश्यप जीते।
- पडरौना में भाजपा के विनय जायसवाल जीते।
- फाजिलनगर में निर्दलीय उम्मीदवार शत्रुमर्दन प्रताप शाही जीते।
- छितौनी नगर पंचायत में निर्दल प्रत्याशी अशोक निषाद जीते।
शाम सात बजे तक का अपडेट