या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}अनंत और राधिका की शादी के मौके पर अंबानी परिवार की मेजबानी खास तौर पर सुर्खियों में रही। इसके अलावा मेहमान बनकर पहुंचे फिल्मी सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। शादी में रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित सरीखे सितारे मस्ती में झूमते-नाचते दिखे।
भारत में चीनी राजदूत जू फेइहोंग भी अंबानी के मेहमान बने। अनंत और राधिका की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरों को एक्स पर शेयर कर राजदूत ने कहा कि वे भारत में पहली बार किसी शादी समारोह में शरीक हुए हैं। उन्होंने दंपती को शुभकामनाएं भी दीं।
अनंत और राधिका की शादी में माही यानी महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी भी चर्चा का केंद्र रही। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी इससे पहले आई तस्वीरों में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दिखे थे।
नीता अंबानी ने किम किम कार्दशियन और क्लो कार्दशियन का शानदार वेलकम किया। दोनों भारतीय परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने वेडिंग वेन्यू पर ममता बनर्जी भी पहुंच चुकी हैं। सोशल मीडिया उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
गौतम अडानी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी में भाग लेने के बाद कलिना हवाई अड्डे की ओर जाते हुए।
अनंत-राधिका की शादी में रेखा का जुदा अंदाज सभी को काफी पसंद आया। अभिनेत्री गोल्डन साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं।
नीता अंबानी की मेहंदी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खास डिजाइन समझाती दिखाई दे रही हैं। नीता ने अपनी मेहंदी में अनंत-राधिका का नाम लिखा हुआ है। वही, अपने दूसरे हाथ में आकाश और श्लोका का नाम लिखा है। यही नहीं नीता ने अपनी हथेली पर राधा-कृष्ण का डिजाइन भी बनवाया है।
अनंत-राधिका की शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनंत के माता-पिता उन्हें साफा पहना रहे हैं। वीडियो में बाकी मेहमानों को भी साफा पहने देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट को जयमाला पहनाते नजर आ रहे हैं।
बेटी के साथ दिखीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी अराध्या बच्चन के साथ दिखीं। लाल ड्रेस में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं आराध्या भी ब्लू लहंगे में बेमिसाल लग रही थीं। फैंस को यह मां बेटी की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।
अनंत अंबानी की दुल्हन राधिका मर्चेंट की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राधिका ने गोल्डन लहंगे के साथ हाथों में लाल-चूड़ा सजाया हुआ है। लोग राधिका के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अनंत-राधिका के शादी समारोह में गौतम गंभीर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। वहीं, भारतीय बॉलर बुमराह ने भी अपनी पत्नी के साथ शादी में शिरकत की है। इस दौरान क्रिकेटर की पत्नी ने गोल्डन लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
अनंत-राधिका की शादी में संजय लीला भंसाली अपनी भांजी शरमिन के साथ पहुंचे। वही, जावेद अख्तर ने भी पत्नी के साथ देसी अंदाज में विवाह समारोह में शिरकत की है।
अनंत-राधिका की शादी में साउथ सितारों भी धूम मचाते नजर आए। विवाह समारोह में अभिनेत्री नयनतारा अपने पति के साथ पहुंचीं। वही, अभिनेता राम चरण भी अपनी पत्नी उपासना के साथ समारोह में शामिल हुए।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जैकलीन का देसी लुक हर तरफ वायरल हो रहा है। जैकलीन लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं। वही, भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव भी अपनी पत्नी के साथ नजर आए।
यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधान मंत्री टोनी ब्लेयर और पत्नी चेरी ब्लेयर अनंत राधिका लग्न में पारंपरिक भारतीय पोशाक में पहुंचे
काम डाउन सिंगर ने किया परफॉर्म
काम डाउन सिंगर रेमा ने अनंत और राधिका की शादी में परफॉर्मेंस दी। सिंगर ने अपनी धुनों पर मेहमानों को खूब थिरकाया।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा कपूर के साथ पहुंचे। वहीं आमिर खान की लाडली आयरा खान ने भी पति नूपुर के साथ शिरकत की।
रणवीर सिंह जहां भी जाते हैं, अपने डांस से माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। अनंत-राधिका की शादी में अभिनेता को शिखर धवन और अनन्या पांडे के साथ थिरकते हुए देखा गया।
अनंत अंबानी दूल्हा बन गए हैं और उनके सिर पर सेहरा सज गया है। इसकी तस्वीरें औऱ वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए बाबा रामदेव भी वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गए हैं। यहां से उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
बेटे के साथ डैशिंग अवतार में अजय देवगन ने अनंत-राधिका की शादी में शिरकत की। वही, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी डैशिंग लुक में पत्नी कियारा आडवाणी के साथ विवाह समारोह में शामिल हुए।
अनंत-राधिका की शादी में अनुपम खेर अकेले ही नजर आए। वही, श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी महेला जयवर्धने अपनी पत्नी के साथ नजर आए।
नीता अंबानी के साथ जमकर थिरके शाहरुख खान
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें शाहरुख खान नीता अंबानी के साथ अपनी फिल्म पठान के गाने पर जमकर नाच रहे हैं।
अनंत-राधिका की शादी में सुर्ख लाल साड़ी में कटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ पहुंचीं। वही, युजवेंद्र चहल ने भी पत्नी के साथ शिरकत की है।
अनंत-राधिका की शादी में किंग खान पत्नी गौरी के साथ पहुंचे। शाहरुख हरे कलर की शेरवानी में काफी डैशिंग लग रहे थे। वहीं, टाइगर श्रॉफ ने भी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शिरकत की।
अनंत-राधिका की शादी में सुनील शेट्टी, अपने बेटे और दामाद के साथ पहुंचे। अभिनेता के साथ उनकी पत्नी और बेटी अथिया भी नजर आईं।
अनंत-राधिका की शादी में यूलिया वंतूर ने भी शिरकत की। यूलिया व्हाइट ड्रेस में कमाल की लग रही हैं।
अनंत-राधिका की शादी में रणबीर के साथ आलिया भट्ट ने शिरकत की। आलिया पिंक सिल्क साड़ी में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। वही, शेरवानी में रणबीर कमाल के लग रहे थे।
अनंत-राधिका की शादी में साउथ के अभिनेता महेश बाबू अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं। वही, सलमान खान भी ब्लैक शेरवानी पहने बहन अर्पिता के साथ नजर आए हैं।
सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की शादी से दूल्हे राजा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सेहरा सजा कर डांस करते नजर आ रहे हैं। सलमान, जॉन अब्राहम, अथिया शेट्टी, केएल राहुल पहुंचे
कृति सेनन पिंक लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं और सिंगर स्टेबिन अपनी आवाज से शादी के माहौल को खुशनुमा बना रहे हैं।
ओरी एक बार फिर अपने बेमिसाल अंदाज में नजर आए। वहीं, पांड्या फैमिसी भी एक साथ दिखीं। हालांकि, हार्दिक की पत्नी नताशा इस दौरान कहीं नजर नहीं आईं।
अनंत-राधिका की शादी के लिए शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। अभिनेत्री के साथ उनके भाई आर्यन खान भी दिखाई दिए। वहीं करण जौहर भी गोल्डन शेरवानी में कमाल के लगे।
अनंत-राधिका की पार्टी में पति और बेटे के साथ माधुरी दीक्षित ने एंट्री ली। अभिनेत्री लंहगा पहने नजर आईं। इस आउटफिट में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
पति के साथ पहुंचीं देसी गर्ल
अनंत-राधिका की शादी में पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा वेन्यू पर पहुंची हैं, इस दौरान अभिनेत्री ने यलो लहंगा पहना हुआ है। वही, निक ने बेबी पिंक कलर की शेरवानी पहनी है।
दिशा का दिखा ग्लैमर अवतार
अनंत-राधिका की शादी में दिशा अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आईं, उन्होंने इस खास दिन के लिए साड़ी कैरी किया। अभिनेत्री की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
परिवार के साथ रजनीकांत में हुए शामिल
अनंत-राधिका की शादी में रजनीकांत भी परिवार के शामिल हुए हैं। इस दौरान अभिनेता ने मीडिया को खूब पोज दिए, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत, मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर भी पहुंचे।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सजी सितारों की महफिल
अनंत-राधिका की शादी का हिस्सा बनने के लिए सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली के साथ पहुंचीं। वहीं, इनके साथ जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं।
संजय दत्त और एमएस धोनी भी हुए शामिल
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए संजय दत्त और एम एस धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें तेजी से वायरल भी हो रही है।
अनंत-राधिका की लग्न विधी समारोह में अनन्या पांडे यलो कलर के लहंगे में नजर आईं। वहीं , शनाया कपूर भी ब्लू और गोल्डन लहंगे में बेहद ही प्यारी लगीं।
अनंत-राधिका की वेडिंग वेन्यू पर मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू
अनंत-राधिका की शादी सितारों से सजी होने की उम्मीद है। लग्न विधि समारोह में जॉन सीना को ब्लू कलर के आउटफिट में देखा गया, जहां उन्होंने अच्छे से मीडिया को पोज दिया। इसके बाद जैकी श्रॉफ भी व्हाइट शेरवानी में नजर आए।
लग्न विधी के समय अनंत ने लिया दादजी का आशीर्वाद
अनंत अंबानी अपनी लग्न विधी के दौरान अपने दादी जी का आशीर्वाद लेते नजर आए, उन्होंने दादा जी की तस्वीर पर तिलक लगाया और आरती भी की।
अपने खास दिन के लिए, अनंत ने सफेद पायजामा के साथ चमकीले नारंगी रंग का शेरवानी कुर्ता पहना। उन्होंने अपने लुक को एक बड़े ब्रोच और एक जोड़ी स्पोर्ट्स शूज़ के साथ पूरा किया जो उनके आउटफिट से मेल खाते थे।
Akhilesh Yadav Arrives Anant And Radhika wedding: सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यावद भी अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे हैं। इस शादी में राजनीतिक जगत की कई हस्तियां शामिल होने वाली हैं। इनमें सीएम ममता बनर्जी और लालू यादव के नाम भी शामिल हैं।
अनंत-राधिका की शादी से पहले गृह शांति पूजा का आयोजन किया गया था। इस पूजा में राधिका साड़ी में नजर आई थीं। पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अनंत-राधिका की शादी से पहले सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग की तस्वीरें छाई हुई हैं। फोटोज में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। इस जोड़े की आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार साफ झलक रहा है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी में कई बॉलीवुड सितारों के पहुंचने की उम्मीद है। शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण जैसे दिग्गज सितारे इस शादी में शिरकत कर सकते हैं।
Anant Ambani Wedding Radhika Merchant: शादी से पहले हुई खास पूजा
सात फेरे लेने से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए गुरुवार को एंटीलिया में एक खास पूजा रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे भी शामिल हुए। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। जानकारी के मुताबिक, यह दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक होगी।