हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रदेशभर में 8,140 केंद्रों पर आयोजित की गई। कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से दो अप्रैल तक चला। 15 दिनों में तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
UP Board Result 2025: कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। परिणाम दोपहर 12:30 बजे जारी होगा। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
UPMSP Result 2025: किस वेबसाइट पर जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
छात्र यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
amarujala.com/results/up-board पर जाकर चेक कर सकेंगे।
UPMSP Result: 5.56 फीसदी छात्रों ने नहीं दी परीक्षा
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 5437233 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5134725 परीक्षार्थी (94.44) उपस्थित और 302508 (5.56 फीसदी) अनुपस्थित रहे।
UP Board Result Live: पिछले वर्षों में कब-कब आया रिजल्ट?
यूपी बोर्ड अप्रैल से जुलाई के बीच में नतीजे जारी करता है
- 2025 - 25 अप्रैल (दोपहर 12:30 बजे)
- 2024 - 20 अप्रैल
- 2023 - 25 अप्रैल
- 2022 - 18 जून
- 2021 - 31 जुलाई
UPMSP Result Live: पिछले साल लड़कियां थीं आगे
पिछले वर्ष 10वीं में कुल 89.55 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। 93.40 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई थीं। वहीं, 86.05 प्रतिशत लड़के पास हुए। 12वीं में कुल पास प्रतिशत 82.60 रहा था, जिसमें 88.42 प्रतिशत लड़कियां और 77.78 प्रतिशत लड़के पास हुए थे।
UP Board Result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगा रिजल्ट जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार भी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस 12.30 बजे शुरू होगी।
UPMSP Result Live: मार्कशीट डाउनलोड करते समय रखें इन बातों का ख्याल
यूपी बोर्ड का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करते समय ध्यान रखें- परिणाम देखने के बाद उसी जगह से अपनी यूपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट या यूपी बोर्ड 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड भी कर लें। भविष्य में आपको इसकी जरूरत पड़ सकती है।
UPMSP Results: इस बार मार्कशीट में हुए हैं कई बदलाव
यूपी बोर्ड के छात्रों को इस बार अपनी मार्कशीट में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। पहली बार ऐसा अंकपत्र/प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जिसे काटा एवं फाड़ा नहीं जा सकेगा। यह पानी में भींगने पर भी नहीं गलेगा। दीमक भी इसे नष्ट नहीं कर सकेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से कई आधुनिक फीचर भी प्रयुक्त किए गए हैं। इसके चलते फर्जी अंकपत्र/प्रमाणपत्र की आसानी से पहचान हो सकेगी।
UPMSP Result 2025: सबसे अच्छा रिजल्ट किस साल आया
- साल 2024 में यूपी बोर्ड 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55% रहा। सीतापुर की प्राची निगम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.50% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।
- वर्ष 2023 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का कुल परिणाम 89.78% रहा। सीतापुर की प्रियंशी सोनी ने 590/600 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
UP Board Result 2025: पास होने के लिए 33% अंक लाना जरूरी
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर कक्षा में पास होने के लिए हर छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने जरूरी हैं। अगर कोई छात्र कुछ अंकों से चूकता है तो उसे ग्रेस मार्क्स मिल सकते हैं। एक या दो विषयों में फेल होने यानी पासिंग मार्क्स प्राप्त न कर पाने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठकर पास होने का मौका मिलता है।
UPMSP UP board Result 2025: माता-पिता रखें इन बातों का ख्याल
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आ जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने वाले दिन छात्रों पर तनाव की स्थित बनी रहती है। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। माता-पिता को इन बातों का ख्याल रखना चाहिए:
- अपने बच्चों को खुलकर बोलने दें जिससे उनको अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अवसर मिल सके।
- नंबर कम रहने पर बच्चे को न हीं डांटे और न जज करें। बस उनकी मनोदशा को समझने का प्रयास करें।
- किसी और छात्र से अपने बच्चे की तुलना न करें। यह आत्म-सम्मान को नुकसान पहुंचा सकता है।
- सकारात्मकता पर जोर दें।
- परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर बच्चे की हौसलाफजाई करें।
UP Board Result 2025: पिछले वर्ष इतना रहा पास प्रतिशत
2024 में पास प्रतिशत
| |
लड़िकयों का पास प्रतिशत |
लड़कों का पास प्रतिशत |
कुल पास प्रतिशत |
| हाईस्कूल |
93.00 |
86.00 |
89.78 |
| इंटरमीडिएट |
88.42 |
77.78 |
82.60 |
UP Board Result Live: पिछले वर्षों के टॉपर्स
12वीं (Inter) के टॉपर्स:
| रैंक |
नाम |
अंक (500 में से) |
प्रतिशत |
| 1 |
शुभम वर्मा |
489/500 |
97.80% |
| 2 |
सौरभ गंगवार |
486/500 |
97.20% |
| 2 |
अनामिका |
486/500 |
97.20% |
| 3 |
प्रियांशु उपाध्याय |
485/500 |
97% |
| 3 |
खुशी |
485/500 |
97% |
| 3 |
सुप्रिया |
485/500 |
97% |
10वीं (High School) के टॉपर्स:
| रैंक |
नाम |
अंक (600 में से) |
प्रतिशत |
| 1 |
प्राची निगम |
591/600 |
98.50% |
| 2 |
दीपिका सोनकर |
590/600 |
98.33% |
| 3 |
नव्या सिंह |
588/600 |
98% |
| 3 |
स्वाति सिंह |
588/600 |
98% |
| 3 |
दीपांशी सिंह |
588/600 |
98% |
UP Board Result 2025: पिछले वर्षों का ट्रेंड
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 के आंकड़ों पर नजर डालें तो कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 29,82,055 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 22,93,467 छात्र पास हुए। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षा में 24,52,830 छात्र बैठे, जिनमें से 20,26,067 छात्र सफल हुए।
अगर साल 2023 की बात करें तो उस वर्ष कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 89.78% रहा था, जबकि कक्षा 12 का पास प्रतिशत 75.52% दर्ज किया गया था। उस समय हाईस्कूल परीक्षा में 31,16,487 छात्र और इंटरमीडिएट परीक्षा में 27,69,258 छात्र शामिल हुए थे।
UP Board Result Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर ताजा अपडेट
परिणाम जारी होने में अब कुछ ही मिनटों का समय रह गया है। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर लेनी चाहिए।
UPMSP Result Live: मेरिट में कितने छात्र?
2024 की मेरिट में संगमनगरी के 27 मेधावियों ने जगह बनाई थी। इंटरमीडिएट में 14 और हाईस्कूल में 13 मेधावी मेरिट में स्थान बनाने में कामयाब हुए थे।
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्टकैसे चेक करें?
- सबसे पहले amarujala.com/results पर जाएं।
- वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
- अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
UPMSP Board Result: रिजल्ट साथ टॉपर्स के नाम की भी होगी घोषणा
नतीजे जारी होने के साथ ही यूपी बोर्ड की ओर से टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र-छात्राएं टॉपर्स लिस्ट में जगह प्राप्त करेंगे उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।
UP Board Result 2025: दोनों कक्षाओं के नतीजे एक
यूपी बोर्ड दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक दिन, एक ही साथ जारी करता है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए इस बार भी दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे।
UP Board Result Live: प्राची निगम ने 10वीं में क्या था टॉप
UP Board Result: कहां चेक करना होगा रिजल्ट?
छात्र अपने मोबाइल/लैपटॉप या किसी अन्य डिवाइस से अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर बिना किसी असुविधा के सबसे तेज रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
UP Board Result 2025: रोल नंबर से कैसे देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
यूपी बोर्ड के छात्रों के पास अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करने की सुविधा होती है। जो भी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपने रोल नंबर से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको
यहां क्लिक करके पूरा प्रोसेस समझना होगा।
UP board Result 2025: 25 मिनट में साल भर की मेहनत का फल
परिणाम 12:30 बजे जारी होगा। रिजल्ट जारी होने में अब बहुत कम समय बाकी रह गया है।
UP Board Result: इस वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
UP Board Result Live: यूपी बोर्ड के नतीजों का इंतजार लाखों विद्यार्थी कर रहे
यूपी बोर्ड के नतीजों का इंतजार तकरीबन 54 लाख छात्र कर रहे हैं। हालांकि, यह इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है।
UP Board Result 2025: परिणाम जारी होने में 15 मिनट बाकी
यूपी बोर्ड के नतीजे जारी होने में अब 15 मिनट से भी कम समय बाकी है।
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका
- सबसे पहले amarujala.com/results पर जाएं।
- वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
- अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
UP Board Result: किसी भी पल रिजल्ट
थोड़ी ही देर में शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है। रिजल्ट जारी होने ही वाला है।
UP Board Result Out:
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।
UP Board 10th Topper: यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने किया टॉप
यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11% विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। यश प्रताप सिंह ने 10वीं में टॉप किया है।
UP Board Result 2025: इंटर में महक जायसवाल ने किया टॉप
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है।
UP board Result 2025: 10वीं की टॉपर लिस्ट
UP Board toppers
- फोटो : amar ujala graphics
यूपी बोर्ड 10वीं कुल पास प्रतिशत 90.11%
| रैंक |
नाम |
प्रतिशत |
| 1 |
यश प्रताप सिंह |
97.83% |
| 2 |
अंशी |
97.67% |
| 2 |
अभिषेक कुमार यादव |
97.67% |
| 3 |
ऋतु गर्ग |
97.50% |
| 3 |
अर्पित वर्मा |
97.50% |
| 3 |
सिमरन गुप्ता |
97.50% |
UP Board Result 2025: 12वीं की टॉपर लिस्ट
UP Board toppers
- फोटो : amar ujala graphics
कुल पास प्रतिशत - 81.15%
| रैंक |
नाम |
प्रतिशत |
| 1 |
महक जायसवाल प्रयागराज |
97.20% |
| 2 |
साक्षी |
96.80% |
| 2 |
आदर्श यादव |
96.80% |
| 2 |
शिवानी सिंह |
96.80% |
| 2 |
अनुष्का सिंह |
96.80% |
| 3 |
मोहनी |
96.40% |
UP Board Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले amarujala.com/results पर जाएं।
- वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
- अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी
परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक हुई थीं। प्रदेश के कुल 8,140 परीक्षा केन्द्रों पर 13 दिनों में परीक्षाएं आयोजित की गईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से दो अप्रैल 2025 तक निर्धारित 261 मूल्यांकन केन्द्रों पर किया गया।
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15% छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अंशी तिवारी इटावा 97.67 प्रतिशत और अभिषेक कुमार यादव बाराबंकी के रहने वाले 97.67 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे हैं। मुरादाबाद के मृदुल गर्ग 97.50 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं।
UP Board 12th Topper List: 12वीं की टॉपर लिस्ट
कुल पास प्रतिशत - 81.15%
1. महक जायसवाल, प्रयागराज, 97.20%
2. साक्षी, अमरोहा, 96.80%
2. आदर्ष यादव, सुल्तानपुर, 96.80%
2. शिवानी सिंह, प्रयागराज, 96.80%
2. अनुष्का सिंह, कौशाम्बी, 96.80%
3. मोहिनी, इटावा, 96.40
UP Board 10th Topper List: 10वीं की टॉपर लिस्ट
यूपी बोर्ड 10वीं कुल पास प्रतिशत 90.11%
1. यश प्रताप सिंह 97.83%
2. अंशी 97.67%
2. अभिषेक कुमार यादव 97.67
3. ऋतु गर्ग 97.50
3. अर्पित वर्मा 97.50
3. सिमरन गुप्ता 97.50
UP Board 10th Topper List: 10वीं की टॉपर लिस्ट में 55 विद्यार्थी
हाईस्कूल की टॉपर लिस्ट में टॉप-10 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। टॉप-10 की सूची में कुल 55 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। रैंक-1 पर एक, रैंक-2 पर दो, रैंक-3 पर तीन, रैंक-4 पर छह, रैंक-5 पर एक विद्यार्थी है।
UP Board 12th Topper List: टॉप-10 में 30 विद्यार्थी
इंटर की टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची में 30 नाम शामिल हैं। रैंक-1 पर एक, रैंक-2 पर चार, रैंक-3 पर एक, रैंक-4 पर एक और रैंक-5 पर दो विद्यार्थी रहे।
पिछले साल की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट?
- 12वीं के संपूर्ण परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.45 प्रतिशत की कमी।
- छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.18 प्रतिशत की कमी आई।
- छात्राओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.18 प्रतिशत की कमी आई।
- प्रथम क्षेणी से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के प्रतिशत में 2.24% की वृद्धि आई।
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
पिछले वर्ष की तुलना में इन क्षेंत्रों में गिरावट
आइए जानते हैं पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बोर्ड परीक्षा में छात्रो का प्रदर्शन कैसा रहा है?
- पिछले साल की तुलना में इस बार समग्र पास प्रतिशत में कमी आई है। इसके अलावा, छात्र और छात्राओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में भी गिरावट देखने को मिली है।
- इस वर्ष 10वीं में कुल 90.11 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जबकि पिछले वर्ष (2024 में) 89.55 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
- कक्षा 12वीं में इस बार 81.15 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं, पिछले वर्ष 82.60% छात्र पास हुए थे।
- छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.18 प्रतिशत की कमी आई है।
- छात्राओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.18 प्रतिशत की कमी आई है।
- प्रथम क्षेणी से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के प्रतिशत में 2.24% की वृद्धि आई।