फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahak Jaiswal Marksheet: इंटर टॉपर को सबसे ज्यादा अंक किस विषय में मिले? यहां देखें महक जायसवाल की मार्कशीट

Fri, 25 Apr 2025 04:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result 2025: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है। छात्र नीचे दिए लिंक की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 12वीं कक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है। उन्होंने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन किया है।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें

 
विज्ञापन
Mehak Jaiswal Marksheet - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board 12th Topper: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है। 12वीं कक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल (UP Board Inter Topper) ने टॉप किया है। महक ने 500 में से 486 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। महक ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.20% अंक हासिल किए हैं। बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई का पुरा, प्रयागराज की मेधावी छात्रा (Mahak Jaiswal) ने पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाईस्कूल में यश का प्रताप! सभी विषयों में हासिल किए शानदार अंक; यहां देखें मार्कशीट
 

सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन, लेकिन किसी एक में भी 100 पर्सेंटाइल नहीं

महक ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें सबसे अधिक अंक (100 में से 99) भौतिकी और जीव विज्ञान में मिले हैं। इसके बाद, महक को रसायन विज्ञान में 98 अंक मिले हैं। हिंदी और अंग्रेजी में उन्हें 95-95 अंक मिले हैं। हालांकि, इंटरमीडिएट टॉपर को किसी भी विषय में सौ फीसदी अंक नहीं मिले हैं, बावजूद इसके उन्होंने पूरे प्रदेश में पहला स्थान सुरक्षित किया है।
 
विषय अंक पूर्ण अंक
हिंदी 95D 100
अंग्रेजी 95D 100
भौतिकी 99D 100
रसायन विज्ञान 98D 100
जीव विज्ञान 99D 100
कुल अंक 486 (97.20%)

यह भी पढ़ें: नतीजों में बेटियों ने फिर मारी बाजी, 10वीं से ज्यादा 12वीं के नतीजों में रहा अंतर



यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें

UP Board 12th Topper List: 12वीं के टॉपर्स


टॉप-3 में छह विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। चार छात्र-छात्राओं ने रैक-2 हासिल की है। वहीं, रैंक-3 पर एक छात्रा का नाम शामिल है।
रैंक नाम जिला प्रतिशत
1 महक जायसवाल प्रयागराज 97.20%
2 साक्षी अमरोहा 96.80%
2 आदर्श यादव सुल्तानपुर 96.80%
2 शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80%
2 अनुष्का सिंह कौशाम्बी 96.80%
3 मोहिनी इटावा 96.40%


यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स
विज्ञापन

कैसा रहा रिजल्ट?

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15% छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत घटा है, जबकि 12वीं के उत्तीर्ण प्रतिशत में वृद्धि हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें