उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र जखोल वार्ड के जिला पंचायत सीट और सौड़ के प्रधान सीट पर दो युवा महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। 24 वर्षीय रविना रावत ने जिला पंचायत सीट पर जीत दर्ज की। तो वहीं 25 वर्षीय अंजना रावत ने सौड़ से प्रधान पद पर जीत दर्ज कर युवाओं के दबदबे को कायम किया है। सौड़ गांव की अंजना रावत ने अपने दोनों प्रतिद्वंद्वियों को स्पष्ट बहुमत से पराजित करते हुए 258 वोट प्राप्त किए। वहीं अन्य प्रत्याशी केवल 89 -34 वोटों तक ही सिमट गए। ग्राम सौड़ में प्रधान पद की दौड़ में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में थे। वहां दोनों विरोधी लगभग समान मतों के साथ एक स्तर पर टिके रहे। वहीं अंजना रावत ने दोगुने से अधिक वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सीट पर 24 वर्षीय रविना रावत ने 15 सौ से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इसमें दोनों प्रत्याशियों के पूर्व से ही राजनीतिक पारिवारिका पृष्ठभूमि भी कारण रहा है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद दोनों प्रत्याशियों को लोग ढोल-नगाड़ों के साथ बधाइयां दे रहे हैंं।
रुद्रप्रयाग जनपद में जिला पंचायत की सभी 18 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें नौ महिलाओं ने अपनी जीत दर्ज की है।
कंडाली वार्ड से निर्मला बहुगुणा।
सुमाड़ी से किरण नौटियाल।
सिल्लाबामण गांव से विमला देवी।
भीरी से किरण देवी।
खांकरा से पूनम देवी।
कालीमठ से सरोज देवी।
स्यूर से रितु आलोक नेगी।
परकंडी से प्रीति देवी।
बजीरा से विमला देवी
30 सीटें, 7 घोषित
भाजपा समर्थित -6
कांग्रेस समर्थित -1
निर्दलीय -0
15 सीटें, 5 घोषित
भाजपा समर्थित -5
कांग्रेस समर्थित -0
निर्दलीय -0
पौड़ी
38 सीट, 6 घोषित
भाजपा समर्थित -3
कांग्रेस समर्थित -3
निर्दलीय -0
45 सीट, 17 घोषित
भाजपा समर्थित -3
कांग्रेस समर्थित -6
निर्दलीय -8
(दो भाजपा समर्थित पहले निर्विरोध जीत चुके)
26 सीटें, मतगणना जारी
भाजपा समर्थित -0
कांग्रेस समर्थित -0
निर्दलीय -0
रुद्रप्रयाग
18 सीट 13 घोषित
भाजपा समर्थित - 5
कांग्रेस समर्थित - 3
निर्दलीय - 5
ये भी पढ़ें...Panchayat Chunav: सीएम धामी के गोद लिए गांव को संवारेगी 21 साल की प्रियंका, बनी सबसे कम उम्र की प्रधान
बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो गई। मतगणना आज शुक्रवार देर शाम तक पूरी होने का अनुमान है। प्रधान के सभी 6,119 पदों के नतीजे पहले ही दिन देर शाम तक जारी हो गए।
अब तक सामने आए जिला पंचायत सदस्यों के नतीजों में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। बड़ी संख्या में निर्दलीय और दोनों दलों से बागी प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है। शुक्रवार की देर शाम तक जिला पंचायत के सभी पदों की मतगणना पूरी होने का अनुमान है। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इन निर्दलीय-बागी प्रत्याशियों का ऊंट किस करवट बैठेगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार प्रधान के 7,499, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2,974, सदस्य जिला पंचायत के 358 और सदस्य ग्राम पंचायत के 55,587 पदों को मिलाकर कुल 66,418 पदों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। इनमें से 22,429 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। 32,907 पद रिक्त रह गए थे। 11,082 पदों के लिए दो चरणों में मतदान कराया गया था। इनके सापेक्ष 32,580 मैदान में थे। पहली बार आयोग ने वेबसाइट पर पंचायत चुनाव के नतीजे भी जारी किए। इसमें सभी प्रत्याशियों के नाम, उनके प्राप्त मत, खारिज मतों की जानकारी भी दी गई।