12:43 PM, 08-Oct-2022
IND-W vs BAN-W T20 Live: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में भी भारत के प्रयोगों का सिलसिला जारी है। कप्तान हरमनप्रीत कौर को आराम दिया गया है और इस मैच में स्मृति मंधाना टीम की कमान संभाल रही हैं। भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। कप्तान हरमनप्रीत के अलावा राधा यादव और हेमलता यह मैच नहीं खेल रही हैं। बांग्लादेश की टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है। समीमा सुल्ताना की जगह लता मंडल को मौका दिया गया है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारतः स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, सब्बिनेनी मेघना, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), किरण नवगिरे, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
बांग्लादेश: मुर्शिदा खातून, फरगना हक, निगर सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), रितु मोनी, लता मंडल, फहीमा खातून, रुमाना अहमद, नाहिदा अख्तर, सलमा खातून, फरिहा तृस्ना, शांजीदा अख्तर।