03:50 PM, 12-Feb-2023
पीएम मोदी ने कहा- जब सरकार हाईवे, रेलवे, पोर्ट, एयरपोर्ट पर काम करती है, तो उसका सभी को फायदा मिलता है। जब सरकार गरीबों के घर, मेडिकल कॉलेज बनाने का काम करती है, तो सामान्य मानव से लेकर छोटी दुकान, बड़ी इंडस्ट्री तक सभी को बल मिलता है। सीमेंट, सड़क, रेत ,बजरी हर सामान के व्यापार से लेकर ट्रांसपोर्ट तक हर कोई इससे लाभांवित होता है। इन उद्योगों में कई नए रोजगार बनते हैं। दुकान में कारोबार फलता फूलता है, तो काम करने वाले भी बढ़ते हैं। जितना ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्रर पर निवेश होता है, रोजगार भी बढ़ता है।