फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 2 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हरियाणा पंजाब से जुड़ी आज - 02-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:50 PM, 02-Jan-2025

Khel Ratana: खेतों से मैदान तक... ट्रैक्टर स्टेयरिंग घूमाते-घूमाते थामी हॉकी स्टिक, किसान के बेटे को खेल रत्न

पंजाब के अमृतसर में जन्मे भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हरमनप्रीत सिंह भारतीय हॉकी टीम के स्टार डिफेंडर व ड्रैग-फ्लिकर हैं। और पढ़ें

10:17 PM, 02-Jan-2025

पंजाब में नई पार्टी बनाएगा अमृतपाल: माघी मेले पर होगा एलान, असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है खालिस्तानी समर्थक

पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह इन दिनों असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अमृतपाल ने पंजाब में अपना अलग राजनीतिक दल बनाने का एलान किया है। 14 जनवरी को नई पार्टी की घोषणा की जा सकती है।  और पढ़ें

09:14 PM, 02-Jan-2025

पंजाब पुलिस का DSP बर्खास्त: हाई कोर्ट के आदेशों के बाद सरकार ने लिया एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा है मामला

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के जेल से हुए इंटरव्यू के मामले में पंजाब सरकार ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद गृह विभाग की तरफ से मामले में डीएसपी गुरशेर सिंह को बर्खास्त कर दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:05 PM, 02-Jan-2025

खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत: हड्डियों का ढांचा बन रहे हैं डल्लेवाल, 38 दिन से आमरण अनशन पर किसान नेता

फसलों की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक बनी हुई है। चिकिस्कों का कहना है कि डल्लेवाल हड्डियों का ढांचा बनते जा रहे हैं।  और पढ़ें

08:56 PM, 02-Jan-2025

वेतन फ्रीज करने के आदेश वापस नहीं होने पर करेंगे आंदोलन : जितेंद्र वत्स

चंडीगढ़। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले हरियाणा के सभी जिलों में वीरवार को नागरिक अस्पतालों के बाहर एनएचएम कर्मचारियों ने मिशन निदेशक के निर्देशों की प्रतियां जलाई। और पढ़ें

विज्ञापन
08:14 PM, 02-Jan-2025

Chandigarh News: शिक्षा नीति लागू करने के लिए सरकार मांगेगी सुझाव, विवेकानंद जयंती पर लॉन्च होगा पोर्टल

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है। और पढ़ें

07:44 PM, 02-Jan-2025

Chandigarh News: मकान व जमीन खरीदने पर जेब ज्यादा होगी, किफायती मकान भी होंगे महंगे

चंडीगढ़। प्रदेश के शहरों में अब ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के फ्लैट और प्लॉट के साथ किफायती मकान भी महंगे हो जाएंगे। और पढ़ें

07:33 PM, 02-Jan-2025

हाई कोर्ट का फैसला: भाग कर शादी करने वाले प्रेमी जोड़ों के लिए नया आदेश, सुरक्षा लेने के लिए करना होगा ये काम

घर से भाग कर शादी करने वाले प्रेमी जोड़ों के लिए पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। ऐसे प्रेमी जोड़े शादी के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर सीधा हाई कोर्ट नहीं आ सकते और पढ़ें

07:11 PM, 02-Jan-2025

डल्लेवाल को कुछ हुआ तो केंद्र जिम्मेदार: सीएम मान बोले- पंजाबियों को लड़ाने की साजिश, हरियाणा पर भी आरोप

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान नेता डल्लेवाल और किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं। मान ने कहा कि अगर डल्लेवाल को कुछ होता है तो इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी।  और पढ़ें

03:54 PM, 02-Jan-2025

नशा छुड़ाने की दवाओं का दुरुपयोग: विजिलेंस ब्यूरो ने नशा मुक्ति केंद्र के डॉ. अमित बांसल को किया गिरफ्तार

आरोपी डॉ. अमित बांसल द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों में नशा छुड़ाने की गोलियों का दुरुपयोग हो रहा था और ये बाजार में ऐसे व्यक्तियों और नशे के आदी लोगों को बेची जा रही थीं, जिनका नाम इन नशा मुक्ति केंद्रों की सूची में शामिल नहीं था।
  और पढ़ें

03:36 PM, 02-Jan-2025

Haryana: बजट की तैयारी में जुटी हरियाणा सरकार, गुरुग्राम में उद्योगपतियों से मिले सीएम नायब सैनी

नायब सिंह सैनी का यह पहला बजट होगा, जो फरवरी के तीसरे हफ्ते में पेश होगा। हरियाणा सरकार ने पहली बार बजट के लिए लोगों से भी सुझाव मांगे हैं। पिछली बार सरकार ने बजट में 1.89 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया था जो पिछले वर्ष की तुलना में 11 फीसदी अधिक था। और पढ़ें

03:36 PM, 02-Jan-2025

VIDEO : हरियाणा सरकार बजट की तैयारी में जुटी, उद्योगपतियों से मिले सीएम

हरियाणा सरकार बजट की तैयारी में जुटी, उद्योगपतियों से मिले सीएम और पढ़ें

02:08 PM, 02-Jan-2025

Punjab: 14 जनवरी को माघी पर होगा वार्षिक अकाली सम्मेलन, तैयारियों में जुटे शिअद के नेता

शिरोमणि अकाली दल 14 जनवरी को माघी के अवसर पर श्री मुक्तसर साहिब में विशाल वार्षिक अकाली सम्मेलन आयोजित करेगा। और पढ़ें

01:07 PM, 02-Jan-2025

किसानों के समर्थन में केजरीवाल: किसानों से बात करे भाजपा, दावा-कृषि कानून बैक डोर से लागू करने की योजना

पंजाब के किसान पिछले साल फरवरी से अपनी मांगों को लेकर हरियाणा और पंजाब के बाॅर्डरों पर बैठे हैं।  और पढ़ें

12:48 PM, 02-Jan-2025

हरियाणा में ग्रुप सी-डी की भर्ती का रास्ता साफ: सीईटी नीति की संशोधित अधिसूचना जारी, परीक्षा शेड्यूल जल्द

सीईटी नीति में संशोधन पर 28 दिसंबर को हरियाणा कैबिनेट की बैठक में मुहर लग गई थी। ग्रुप सी सीईटी के तहत हरियाणा पुलिस, कारागार विभाग और होमगार्ड की भर्ती भी होगी। शिक्षक, भूतपूर्व अग्निवीर और ग्रुप डी के वे पद जिन्होंने न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा दसवीं से कम है, वे सीईटी से बाहर होंगे। और पढ़ें

11:20 AM, 02-Jan-2025

राखीगढ़ी में पुरातत्व और तकनीक का संगम: ASI ने शुरू किया क्यूआर प्रोजेक्ट, दो भाषाओं में मिलेगी पूरी जानकारी

राखीगढ़ी हड़प्पा सभ्यता के सबसे बड़े पुरातात्विक स्थलों में से एक है। यह स्थल करीब 5,000 साल पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता की संस्कृति और उन्नत जीवन शैली का प्रमाण है। यहां की खुदाई में कई महत्वपूर्ण अवशेष मिले हैं, जिनमें व्यवस्थित नगर योजना, जल निकासी प्रणाली, कुम्हार कला और मिट्टी के बर्तन शामिल हैं।  और पढ़ें

11:13 AM, 02-Jan-2025

हरियाणा में भीषण जाड़ा: कोल्ड डे के ऑरेंज अलर्ट के बीच कोहरे से कम हुई विजिबिलिटी, ठंड से अभी राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन राहत के आसार भी नहीं हैं। विभाग ने अति शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। और पढ़ें

10:47 AM, 02-Jan-2025

Highcourt: विवाहित का सहमति संबंध में रहना द्विविवाह जैसा, कोर्ट ने कहा-नहीं दे सकते ऐसे मामलों में सुरक्षा

सहमति संबंध में रह रहे पंजाब निवासी एक जोड़े ने हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी थी। कोर्ट के सामने आया कि पुरुष पहले से विवाहित है। इस पर कोर्ट ने सुरक्षा देने से इनकार करते हुए कड़ी टिप्पणी की।  और पढ़ें

09:14 AM, 02-Jan-2025

हाड़ कंपाती ठंड: भीषण सर्दी की चपेट में पंजाब, चार जनवरी से करवट लेगा मौसम, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

पंजाब के आठ जिले में सीवियर कोल्ड डे रहा। अब चार जनवरी से एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे 12 जिलों में बरसात का अलर्ट है।  और पढ़ें

08:56 AM, 02-Jan-2025

शंभू से फिर दिल्ली कूच की तैयारी: सरवण पंधेर की अपील-ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर पहुंचे किसान, चार को महापंचायत

पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले साल फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। कुछ दिन पहले किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने आमरण अनशन भी शुरू कर दिया था। किसान तीन बार पहले भी दिल्ली कूच की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया था। और पढ़ें

01:52 AM, 02-Jan-2025

Chandigarh: स्ट्रे डॉग को पीटकर बोरी में किया था बंद, अब कानूनी सलाह लेकर आरोपियों पर कार्रवाई करेगी पुलिस

कुछ दिन पहले हल्लोमाजरा में कुछ लोगों ने एक स्ट्रे डाॅग को डंडों से पीटकर बोरी में बंद कर दिया था। पूरा मामला कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।  और पढ़ें

01:50 AM, 02-Jan-2025

Chandigarh News: नए साल की रात जश्न में कई युवाओं ने खोया होश... 20 सड़क हादसे, मारपीट के 41 मामले

नए साल की रात जश्न में कई युवाओं ने खोया होश... 20 सड़क हादसे, मारपीट के 41 मामले और पढ़ें

01:50 AM, 02-Jan-2025

Chandigarh News: जीएसटी के कलेक्शन में 20 फीसदी का झटका, 2023 के मुकाबले 2024 में 57 करोड़ रुपये घटे

जीएसटी के कलेक्शन में 20 फीसदी का झटका, 2023 के मुकाबले 2024 में 57 करोड़ रुपये घटे और पढ़ें

01:34 AM, 02-Jan-2025

Chandigarh News: नए साल के पहले दिन ठंड से कांपे लोग, नहीं निकली धूप, अब 6 से बारिश

नए साल के पहले दिन ठंड से कांपे लोग, नहीं निकली धूप, अब 6 से बारिश और पढ़ें

01:30 AM, 02-Jan-2025

खुलासा: लाखों की आनलाइन ठगी जांच रही क्राइम टीम के हाथ लगी दो बड़ी मछलियां और खुल गया 5000 करोड़ का घपला

2022 में चंडीगढ़ के एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस एप से ठगी की गई थी उसके संचालकों को ईडी ने गिरफ्तार किया हुआ है। इसके बाद उनसे पूछताछ की गई जिसमें ठगी के पूरे खेल का खुलासा हो गया।  और पढ़ें

01:28 AM, 02-Jan-2025

चंडीगढ़ में एडवाइजरी काउंसिल पर विवाद: गांवों-कालोनियों के नुमाइंदों को जगह नहीं, वरिष्ठ भाजपाई भी बाहर

इस बार एडवाइजरी काउंसिल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी बाहर रखा गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और अरुण सूद को शामिल न किए जाने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। काउंसिल में न तो किसी पूर्व सरपंच, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, लंबरदार और न ही गांव की गुरुद्वारा सभाओं से किसी को जगह दी गई है। और पढ़ें

01:28 AM, 02-Jan-2025

गजब: चोरी के मामले में युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में, घबराई मां ने 112 पर की कॉल-बेटे का अपहरण हो गया

चोरी के मामले में मौलीजागरां थाने के मुलाजिमों ने कजहेड़ी में छापेमारी कर युवक करन को पकड़कर हिरासत में लिया। उसकी मां बबीता को लगा कि कुछ लोग उसके बेटे का अपहरण कर रहे हैं। इसके बाद महिला ने 112 नंबर पर कॉल कर दी। और पढ़ें

01:26 AM, 02-Jan-2025

Chandigarh News: सेक्टर-25 में युवक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

सेक्टर-25 में युवक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार और पढ़ें

11:28 PM, 02-Jan-2025

Mahendragarh-Narnaul News: पुष्पलता शर्मा को मिली विद्या-वाचस्पति की मानद उपाधि

अध्यापिका पुष्पलता शर्मा को हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए विक्रमशिला हिंदी-विद्यापीठ, भागलपुर (बिहार) द्वारा विद्या-वाचस्पति मानद उपाधि प्रदान की गई है। और पढ़ें

11:28 PM, 02-Jan-2025

Sirsa News: कालांवाली में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और व्यापारियों में हुई झड़प, दिया धरना

सिरसा। कालांवाली में वीरवार को दुकानदार और नगर पालिका कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। जब नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए बाजार में पहुंची। और पढ़ें

11:26 PM, 02-Jan-2025

Sirsa News: उप पुलिस अधीक्षक ने तिलोकेवाला में नशे के खिलाफ किया जागरूक

कालांवाली। उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ ने कालांवाली एरिया में अपनी टीम सहित गांव तिलोकेवाला का भ्रमण किया। ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और नशे के खिलाफ जागरूक किया। और पढ़ें

11:24 PM, 02-Jan-2025

Rewari News: मौसम में आएगा फिर बदलाव, बूंदाबांदी की संभावना

वीरवार सुबह की शुरूआत धुंध के साथ हुई। और पढ़ें

11:22 PM, 02-Jan-2025

Bhiwani News: जिला न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता निभाएंगे बार चुनावों में निर्णायक भूमिका

जिला न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता बार चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। भिवानी बार से 2850 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, जिनमेें से करीब डेढ़ हजार वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हैं, इनमें तीन सौ महिला अधिवक्ता भी शामिल हैं। और पढ़ें

11:21 PM, 02-Jan-2025

Rewari News: सैनिक स्कूल में कक्षा छठी और 9वीं के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए कक्षा छठी व नौवीं में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। और पढ़ें

11:20 PM, 02-Jan-2025

तोशाम कस्बे में नहीं रहेगी पेयजल की समस्या : एसडीएम

एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि तोशाम कस्बे में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए जल घर के नवीनीकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। और पढ़ें

11:19 PM, 02-Jan-2025

Bhiwani News: अब जिले के छह सरकारी स्कूलों को मार्च तक मिलेगा खुद का भवन, नए सत्र से लगेंगी बच्चों की कक्षाएं

अब जिले के छह सरकारी स्कूलों को मार्च तक खुद का नया भवन मिल जाएगा। इन भवनों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसमें नए शिक्षा सत्र से बच्चों की कक्षाएं भी लगना आरंभ हो जाएंगी। और पढ़ें

11:18 PM, 02-Jan-2025

Bhiwani News: 61 शिक्षिकाओं को मिला ज्योति सावित्रीबाई फुले अवॉर्ड

हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से महिला शिक्षिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। और पढ़ें

11:16 PM, 02-Jan-2025

Mahendragarh-Narnaul News: मोनिका व अनिता ने सद्भाव प्रार्थना की

शहर की धार्मिक संस्था श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार ने बुधवार शाम नववर्ष के आगमन को लेकर रेवाड़ी रोड स्थित संस्था के संरक्षक डॉ. अशोक आहूजा के निवास पर गीता हवन कार्यक्रम का आयोजन किया। और पढ़ें

11:16 PM, 02-Jan-2025

Bhiwani News: शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी, धुंध से फसलों में मिल रहा फायदा

शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी है। वही धुंध से फसलों में फायदा मिल रहा है। इसकी वजह से दृश्यता भी 30 मीटर तक बनी रही वहीं सरसों और गेहूं की फसल में भी फायदा मिलेगा। और पढ़ें

11:14 PM, 02-Jan-2025

Bhiwani News: ब्राह्मण समाज ने नशे के खिलाफ अभियान चलाने का लिया निर्णय

शहर के कोट रोड स्थित कार्यालय में वीरवार को ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता सुनील शर्मा व विजय खरकिया ने की। और पढ़ें

11:14 PM, 02-Jan-2025

Mahendragarh-Narnaul News: कल से हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान भी लुढ़का

क्षेत्र में हाड़कंपा देने वाली ठंड से लोग परेशान हैं। वहीं घने कोहरे ने वाहनों की गति पर भी ब्रेक लगा दिया है। और पढ़ें

11:14 PM, 02-Jan-2025

Mahendragarh-Narnaul News: नए साल से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का काम ठप

नववर्ष आगमन के साथ ही शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली कंपनी ने काम ठप कर दिया है। और पढ़ें

11:12 PM, 02-Jan-2025

भीम स्टेडियम में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस : उपायुक्त

उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा है कि भीम स्टेडियम में 26 जनवरी को जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा। और पढ़ें

11:12 PM, 02-Jan-2025

Fatehabad News: वर्ष 2025-26 में सैनिक स्कूल में कक्षा छठी व 9वीं में दाखिला लेने के लिए 13 तक करें आवेदन

वर्ष 2025-26 में सैनिक स्कूल में कक्षा छठी व 9वीं में दाखिला लेने के लिए 13 तक करें आवेदन और पढ़ें

11:10 PM, 02-Jan-2025

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 2 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

जिला परिषद सीईओ खंड स्तर पर जाकर करेंगे समीक्षा बैठक, जाखल खंड की बैठक 9 को और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें