फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Exit Poll Live: कांग्रेस को लग सकता बड़ा झटका, आप को पूर्ण बहुमत, जानें- हर एग्जिट पोल में किसको-कितनी सीटें

Mon, 07 Mar 2022 07:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खास बातें

पंजाब में 20 फरवरी को 117 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। कांग्रेस इस बार अपनी सत्ता बचाने उतरी है तो वहीं आम आदमी पार्टी व शिरोमणि अकाली दल समेत सभी दल अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज हो रहा है। वहीं पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। एग्जिट पोल में पंजाब में किसकी सरकार बनती दिख रही है, जानिए यहां...
विज्ञापन
Exit Poll Punjab 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:13 PM, 07-Mar-2022

पंजाब में लगभग सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। न्यूज24-चाणक्य ने पंजाब में आप को 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च का एग्जिट पोल पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाता दिख रहा है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस को 49-59 सीटें मिलने का अनुमान है। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। अगले पांच साल किस पार्टी की सरकार होगी यह 10 मार्च को तय हो जाएगा। 

07:58 PM, 07-Mar-2022

पंजाब (इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च)

भाजपा-           2-6
कांग्रेस-           49-59
शिअद+बसपा- 20-30
आप-             27-37
अन्य-             1-3

देशबन्धु का एग्जिट पोल

कांग्रेस           62-68    
अकाली दल+  22-28
आप              17-23
भाजपा           02-08
अन्य             00-04

07:56 PM, 07-Mar-2022

10 मार्च को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी: सुनील जाखड़
कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ से जब पंजाब में आप के सरकार बनाने वाले एग्जिट पोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चलो बस तीन दिन और प्रतीक्षा करें क्योंकि 10 मार्च को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
 

विज्ञापन
07:52 PM, 07-Mar-2022




10 मार्च का इंतजार करें: चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से जब पंजाब में आप को बहुमत वाले एग्जिट पोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बक्से (सीलबंद ईवीएम)बताएंगे कि क्या होने वाला है। 10 मार्च का इंतजार करें। 

07:28 PM, 07-Mar-2022

टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल, आप को पूर्ण बहुमत का अनुमान
टाइम्स नाऊ-वीटो ने भी पंजाब में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत का अनुमान लगाया है। टाइम्स नाऊ-वीटो के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 70 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 22 और अकाली दल गठबंधन को 19 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा गठबंधन को पांच और अन्य को एक सीट मिलने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
07:26 PM, 07-Mar-2022

पंजाब (न्यूज24-चाणक्य) 
आप-     100 सीटें
कांग्रेस-   10 सीटें 
शिरोमणि अकाली दल - 06 सीटें
भाजपा-   01 सीट

07:26 PM, 07-Mar-2022

पंजाब (एबीवी सीवोटर)
कांग्रेस  22-28 
भाजपा 07-13 
आप 51-61 
अकाली दल 20-26
अन्य 01-05

07:16 PM, 07-Mar-2022

रिपब्लिक - (पी मार्क)

पार्टी        अनुमानित सीटें
आप       62-70
कांग्रेस     23-31
शिअद    16-24
अन्य      01-03

07:06 PM, 07-Mar-2022

इंडिया न्यूज, (जन की बात)

  • पार्टी-       अनुमानित सीटें
  • आप            60-84
  • भाजपा        03-07
  • कांग्रेस        18-31
  • शिअद        12-19
  • अन्य          00-03

07:01 PM, 07-Mar-2022

न्यूज एक्स का एग्जिट पोल 
पंजाब में न्यूज एक्स एग्जिट पोल के मुताबिक भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। भाजपा को एक से छह सीटें मिलने का अनुमान है। शिरोमणि अकाली दल को 22-26 सीटें मिलने  की संभावना जताई गई है। कांग्रेस को इस बार भारी नुकसान का अनुमान है। कांग्रेस को 24 से 29 सीटें मिल सकती हैं। वहीं आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। आप को 56-61 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-तीन सीटें जा सकती हैं।

07:01 PM, 07-Mar-2022

हम जनादेश का स्वागत करेंगे: भगवंत मान
पंजाब में आपके सीएम चेहरा भगवंत मान ने कहा कि अगले पांच साल के लिए अपने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के भविष्य की बागडोर किसके हाथों में रखेंगे, इसका जनादेश मशीनों (ईवीएम) में बंद है। 10 को नतीजे आएंगे, हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करेंगे। हमें 80 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। वे (बाकी दल जिन्होंने पंजाब का चुनाव लड़ा था) बैठकर आपस में हिसाब कर सकते हैं। 

06:47 PM, 07-Mar-2022

टीवी 9 भारतवर्ष 

पार्टी          सीटे मिलने का अनुमान
आप           56-61
कांग्रेस        24-29
शिअद        22-26
भाजपा       01-6
अन्य        00-03

06:46 PM, 07-Mar-2022

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल 

  • पार्टी          सीट मिलने का अनुमान
  • आप-          76-90
  • कांग्रेस-       19-31  
  • शिअद-        07-11
  • भाजपा-       01-04
  • अन्य-         0-02
  • पंजाब में कुल विधानसभा सीटें- 117

06:39 PM, 07-Mar-2022

कांग्रेस को भारी नुकसान, बन सकती आपकी सरकार
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 19 से 31 सीट मिल सकती हैं। वहीं भाजपा गठबंधन को एक से चार सीट मिलने का अनुमान है। शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को सात से 11 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को इस बार 76 से 90 सीटें मिल सकती हैं। 

06:35 PM, 07-Mar-2022

पंजाब में आपकी बढ़त
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस को 28 फीसदी मत मिल सकते हैं। पिछले बार से कांग्रेस के वोट प्रतिशत में साढ़े दस प्रतिशत की कमी आई है। वहीं भाजपा को सिर्फ सात फीसदी वोट मिलेंगे। शिरोमणि अकाली दल इस बार बसपा के साथ चुनाव लड़ रहा है। अकाली दल को इस बार 19 फीसदी वोट मिलेंगे। आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को इस बार 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। आप के वोट शेयर में 17 फीसदी की वृद्धि हुई है। अन्य को पांच फीसदी वोट मिल सकते हैं। 

06:26 PM, 07-Mar-2022

100 से कम एनआरआई ने किया मतदान
पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार 100 से कम एनआरआई ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जबकि अकेले अमेरिका में पंजाबी एनआरआई की संख्या आठ लाख के आसपास है।2022 का विधानसभा चुनाव पंजाब के इतिहास में पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें एनआरआई ने अपनी उपस्थिति भी दर्ज नहीं करवाई और मतदान प्रतिशत भी काफी कम रहा है। 2022 में 1300 एनआरआई मतदाताओं ने अपना पंजीकरण करवाया था। मगर 100 से भी कम मत पड़े। 2019 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ 393 विदेशी मतदाताओं ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें 264 पुरुष और 129 महिलाएं थीं। 2014 के लोकसभा चुनावों में विदेशी मतदाताओं की संख्या 169 थी और कोई भी वोट डालने नहीं आया था। एनआरआई लोगों को 2010 के बाद मतदान का अधिकार दिया गया था। 

06:12 PM, 07-Mar-2022

मालवा में आते हैं 13 जिले
मालवा क्षेत्र में पंजाब के 13 जिले आते हैं। इसमें लुधियाना, रूपनगर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, बरनाला, मोगा और एसएएस नगर शामिल हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में मालवा क्षेत्र की 69 सीटों में से कांग्रेस को सबसे ज्यादा 40 और आम आदमी पार्टी ने 18 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Uttarakhand Exit Poll Live: उत्तराखंड में किसकी बनेगी सरकार? पढ़ें एग्जिट पोल का पल-पल का अपडेट

06:12 PM, 07-Mar-2022

माझा व दोआबा से अधिक हुआ मालवा में मतदान
मालवा में 2017 में 79.86 फीसदी मतदान हुआ था, जो इस बार घटकर 69.03 फीसदी रह गया है लेकिन बावजूद इसके माझा व दोआबा के मतदान प्रतिशत से ज्यादा है। माझा में 2017 में 73.04 फीसदी और इस बार 63.11 फीसदी मतदान हुआ जबकि दोआबा में 2017 में 76.99 फीसदी और इस बार 63.64 फीसदी मतदान हुआ है। 

05:57 PM, 07-Mar-2022

पिछले चुनाव में किसको-कितनी सीटें
पंजाब में 117 कुल विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 34 सीटें आरक्षित हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 34 आरक्षित सीटों में से 21 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने 117 सीटों में से 77 पर जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी ने पहली बार 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था और मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी थी। आप को 20 सीटों पर कामयाबी मिली थी। वहीं शिरोमणि अकाली दल को 15 सीटें ही मिली थीं। 

05:49 PM, 07-Mar-2022

कहां सबसे ज्यादा मतदान, कहां सबसे कम
गिद्दरबाहा सीट पर सबसे ज्यादा 77.80 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, सबसे कम मतदान अमृतसर पश्चिम सीट पर हुआ है। यहां शाम पांच बजे तक 50.10 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। पिछली बार यानी 2017 में भी सबसे ज्यादा मुक्तसर जिले की गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर 88.99% मतदाताओं ने वोट डाला था। वहीं, अमृतसर पश्चिम सीट पर सबसे कम 59.83% मतदान हुआ था।

05:47 PM, 07-Mar-2022

                                किस जिले में कितना मतदान

जिला

2017 में वोट प्रतिशत

2022 में वोट प्रतिशत(शाम पांच बजे तक)

अमृतसर

70.85%

57.74%

एसएएस नगर (मोहाली)

71.25%

53.10%

कपूरथला

74.69%

62.46%

गुरदासपुर

73.84%

64.59%

जालंधर

73.55%

58.47%

तरन तारन

74.07%

60.47%

नवांशहर

77.52%

64.03%

पटियाला

78.01%

65.89%

पठानकोट

76.70%

63.89%

फतेहगढ़ साहिब

82.24%

67.56%

फरीदकोट

82.01%

66.54%

फाजिल्का

84.11%

70.70%

फिरोजपुर

81.61%

66.26%

बठिंडा

82.35%

69.37%

बरनाला

80.55%

68.03%

मनसा

86.75%

73.45%

मलेरकोटला

84.37%

72.84%

मुक्तसर

85.13%

72.01%

मोगा

79.47%

59.87%

रूपनगर

76.49%

66.31

लुधियाना

74.78%

58.22%

संगरूर

82.88%

70.43%

होशियारपुर

71.85%

62.46%

05:43 PM, 07-Mar-2022

इस बार मतदान का प्रतिशत
पंजाब में 15 साल बाद मत प्रतिशत गिरा है, अन्यथा पंजाबी मतदान में आगे रहे हैं। 2007 में 77.20 प्रतिशत मतदान हुआ था और अकालियों ने सरकार बनाई थी। 2012 में 78.30 प्रतिशत मतदान हुआ और अकालियों की वापसी हुई। 2017 के चुनाव में 77.20 प्रतिशत मतदान हुआ तो कैप्टन अमरिंदर सिंह की ताजपोशी हुई। इस बार मतदान कम 68.03 प्रतिशत हुआ है और सत्ता की चाबी भी सभी दल चाह रहे हैं।

05:38 PM, 07-Mar-2022

पंजाब में कौन-कितनी सीटों पर लड़ रहा
पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। भाजपा इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहीं शिरोमणि अकाली दल यह विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ लड़ रहा है। अकाली दल ने 97 सीटों और बसपा ने 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

भाजपा ने 73 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि सहयोगी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने 29 और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं। किसानों की पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।  इस बार पंजाब के रण में 1304 कुल प्रत्याशी हैं।

05:15 PM, 07-Mar-2022

Punjab Exit Poll Live: कांग्रेस को लग सकता बड़ा झटका, आप को पूर्ण बहुमत, जानें- हर एग्जिट पोल में किसको-कितनी सीटें

पंजाब में कांग्रेस सत्ता में वापसी का दावा ठोक रही है। वहीं आम आदमी पार्टी अपनी जीत की बात कह रही है। शिरोमणि अकाली दल और भाजपा समेत अन्य दलों के अपने-अपने दावे हैं। पंजाब में किसकी सरकार बन रही है, यह 10 मार्च को चुनाव परिणाम के साथ साफ हो जाएगा। मगर इससे पहले एग्जिट पोल की तस्वीर देखनी जरूरी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें