जंगलराज वाले लोग महाकुंभ को गाली दे रहे हैं
पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज वालों को हमारी धरोहर और आस्था से नफरत है। इस समय प्रयागराज में एकता का महाकुंभ चल रहा है। यह भारत की एकता और समरसता का प्रतीक है। पूरे यूरोप की जनसंख्या से ज्यादा लोग अब तक कुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। बिहार से गांव-गांव के लोग कुंभ में डुबकी लगा रहे हैं। लेकिन, यह जंगलराज वाले लोग महाकुंभ को गाली दे रहे हैं। भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं। राम मंदिर को कोसने वाले लोग महाकुंभ पर टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को बिहार कभी माफ नहीं करेगी। जनता सब देख रही है। यह कसते हुए पीएम नरेंद्र भारत माता के जयकारे लगाए और अपना संबोधन समाप्त किया।
पीएम बोले- अब बारी बिहार के मखाना की है
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते सालों में भारत का कृषि निर्यात बहुत बढ़ा है। इसलिए किसानों को उत्पाद की ज्यादा कीमत मिल रही है। अब बारी बिहार के मखाना की है। मखाना आज देश के शहरों में सुबह के नाश्ते का प्रमुख अंग बन चुका है। मैंने 365 दिन से 300 दिन मखाना खाता हूं। यह सुपरफूड है। इसलिए इस बार के बजट में मखाना बोर्ड बनाने का एलान किया गया है। पूर्वी भारत में फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए बिहार अहम भूमिका निभाएगा। यहां पर फूड प्रोसेसिंग के जुड़े संस्थान स्थापित किए जाएंगे। भागलपुर, मुंगेर और बक्सर में केंद्र बनाए जाएंगे। यह आम, टमाटर और आलू के किसानों को मदद पहुंचाएंगे।
पीएम मोदी ने लालू परिवार पर बोला हमला
पीएम नरेंद्र मोदी ने लालू परिवार हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं। वह कभी भी परिस्थितियों को बदल नहीं सकते हैं। एनडीए सरकार ने इसे बदला है। पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था। यूरिया की कालाबाजारी होती थी। आज देखिए किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है। हमने तो कोरोना काल में भी किसानों को खाद की कमी नहीं होने। आप कल्पना कीजिए अगर एनडीए सरकार न होती तो क्या होता? अगर एनडीए सरकार नहीं होती तो आज भी हमारे किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती। आज भी बरौनी कारखाना बंद रहता है। जो खाद की बोरी विदेशों में 3000 रुपये में मिलती है। एनडीए सरकार 300 रुपये से कम में खाद की बोरी दे रही है। हमारी सरकार किसानों की भलाई के लिए काम करती है। यूरिया और डीएपी का पैसा किसानों को खर्च करना था लेकिन वह केंद्र सरकार खुद खर्च कर रही है। जो 12 लाख करोड़ रुपये आपकी जेब से जाने वाले थे, वह केंद्र सरकार ने बजट में से दिए हैं। यानी इतना रुपया देश के किसानों की जेब में बचा है। अगर एनडीए सरकार न होती तो आपको पीएम किसान निधि योजना न मिली। इस योजना के शुरू हुए छह साल हुए हैं। अब तक तीन लाख 70 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते हैं। इसमें कोई बिचौलिया नहीं है।
किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी
पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी कर दिया। इसके तहत करीब 22 हजार करोड़ रुपये की राशि 9.8 करोड़ किसानों के खाते में भेजी गई। किसानों के खाते में करीब 20,000 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। इसमें बिहार के किसानों के खाते में लगभग 1,600 करोड़ रुपये की राशि डाली गई।
सीएम नीतीश ने पीएम मोदी का धन्यवाद दिया
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। यह खुशी कि बात है कि बिहार से किसानों के खाते में सम्मान निधि योजना की राशि भेजी जा रही है। बिहार के किसानों के खाते में आज पैसे जाएंगे। आपको बता दें कि हमलोगों का शुरू से ही खेती किसानों पर फोकस रहा है। कृषि रोड मैप लागू होने से कृषि उत्पादन बढ़ा है। साथ ही मछली, दूध, मांस और अंडा का भी उत्पादन बढ़ा है। मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो गया है। पीएम मोदी का बिहार के विकास में काफी सहयोग मिल रहा है। इस बजट मखाना बोर्ड, ग्रीनफील्ड समेत कई सौगातें बिहार को देश के बजट में मिली। इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं।
कृषि मंत्री बोले- बिहार में होली और दीवाली मनाई गई
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल बिहार में नहीं हो रहा है। पूरे देश के लिए यह कार्यक्रम हो रहा है। मैंने किसी नेता के स्वागत में पीएम मोदी के प्रति ऐसा उत्साह कभी नहीं देखा। मैंने पूरे जीवन में ऐसा उत्साह नहीं देखा है। यह तो केवल भागलपुर की जनता है। अगर पूरे बिहार की जनता यहां आती तो क्या होता। मोदी जी के आगमन पर बिहार में होली और दीवाली मनाई गई। पीएम मोदी ने छोटे किसानों का दर्द जाना। कांग्रेस ने कभी किसानों के खाते में पैसे नहीं डाला। आज पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों के खाते में पैसे डाले। आज से छह साल पहले पीएम मोदी ने किसानों के खाते में पैसे डालना शुरू किया था। कांग्रेस और राजद के नेता बड़ी बड़ी बातें करते हैं। आज यूरिया की एक बोरी आपको 266 रुपये देने होते हैं। यह बोरी 1750 रुपये में आती है। 1484 रुपये पीएम मोदी सरकार की ओर से भरा जाता है। मखाना पैदा करने वालों के लिए पीएम मोदी सरकार ने मखाना विकास बोर्ड बना दिया है। अब मखाना के किसान भी खुशहाल होंगे।
मखाने का माला पहनाकर पीएम का स्वागत
पीएम नरेंद्र मोदी को मखाने का बड़ा माला पहनाकर राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन के नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंच पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, चिराग पासवान समेत कई वरीय नेता मौजूद हैं।
पीएम मोदी मंच पर पहुंचे
पीएम नरेंद्र मोदी रथ पर सवार होकर मंच पर पहुंचे। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद हैं। सीएम नीतीश कुमार ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। सीएम नीतीश कुमार जनता को हाथ जोड़कर नमस्कार करते दिखे। लोगों की भीड़ से हवाई अड्डा मैदान भर चुका है। एनडीए ने सभी बड़े नेता मंच पर मौजूद हैं। चिराग पासवान ने कहा कि जिस लक्ष्य के साथ हमलोग निकले हैं, उस संकल्प को पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में जरूर पूरा करेंगे। आप लोग पीएम मोदी स्वागत करें।
भागलपुर पहुंचे पीएम मोदी, सीएम नीतीश ने किया स्वागत
देश के किसानों को बड़ी सौगात देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी बिहार पहुंच चुके हैं। हवाई अड्डा मैदान में पीएम के पहुंचते ही लोगों ने नारेबाजी कर उनका अभिनंदन किया। सीएम नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। मंच पर सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समेत कई दिग्गज नेता हैं।
बिहार का हर नागरिक उत्साहित है
पीएम मोदी के बिहार दौरे पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि कुछ ही देर में बिहार की धरती पर आएंगे और पीएम किसान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। उनके आगमन के लिए बिहार का हर नागरिक उत्साहित है और भागलपुर पूरी तरह से अपने प्रधानसेवक जी की अगवानी के लिए तैयार है।
मैंने किसी नेता के आगमन पर जनता में ऐसा उत्साह नहीं देखा
कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मैंने किसी नेता के आगमन पर जनता में ऐसा उत्साह नहीं देखा। पटना से लेकर दरभंगा तक और दरभंगा से भागलपुर तक जनता में पीएम मोदी के प्रति अदभुत प्रेम दिख रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन से बिहार में आनंद की लहर है, उत्सव का वातावरण है। जनता बेसब्री से प्रधानमंत्री जी की प्रतीक्षा कर रही है। आज सुबह प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम से पहले भागलपुर की जनता ने स्वच्छता अभियान चलाया, बहनों ने स्कूटी रैली निकाली, युवाओं ने मैराथन दौड़ की, रात में जनता ने दीपोत्सव मनाया है।
मंच पर पहुंचे कृषि मंत्री ने यह बातें कहीं
पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने मंच पर पहुंचे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के छोटे व सीमांत किसानों को सशक्त बनाने के लिए कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) को एक आंदोलन के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी का 10 हजार एफपीओ बनाने का संकल्प भी पूरा हो रहा है । साथ ही प्रधानमंत्री जी 10,000वें किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) का उद्घाटन करेंगे।
पूर्णिया पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से पूर्णिया के चूनापुर सेन्य हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं। यहां पर भाजपा के वरीय नेताओं ने उनका स्वागत कर रहे हैं। पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से कुछ ही देर में भागलपुर रवाना होंगे। वहां पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।