फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2025 Out: मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, पहले स्थान पर तीन बच्चे, टॉप 10 में 123 नाम

Sat, 29 Mar 2025 01:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

 BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Declared Live Updates: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से शनिवार को मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम 'अमर उजाला' कहां दिखाएगा, टॉपर कौन बने, सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट का हाल... सारे अपडेट देखें यहां।
विज्ञापन
रिजल्ट पेश करते शिक्षा विभाग के एसीएस, मंत्री और बीएसईबी के अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:30 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: आठ दिनों में स्क्रूटनी के लिए कर सकते हैं आवेदन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार 278783 बच्चे फेल हो गए। बिहार बोर्ड ने इन बच्चों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप अपने परिणाम से असंतुष्ट है तो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक कंपार्टमेंटल और स्क्रुटनी  की तारीख जारी कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि  अगर कोई परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट है तो वह 4 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच स्क्रुटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इन्हीं 2 तारीख के बीच, यानी 4 अप्रैल 2025 से 12 अप्रैल 2025 के बीच मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकेगा।
 

01:06 PM, 29-Mar-2025
टॉपर साक्षी। - फोटो : अमर उजाला

Bihar Board Topper:साक्षी बोली- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है
पहले स्थान पर पहले नंबर पर आनी वाली समस्तीपुर की साक्षी ने कहा कि टॉपर बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं पहले स्थान पर आई हूं। माता-पिता और भाई बहन का काफी योगदान रहा। स्कूल के शिक्षक के मार्गदर्शन के कारण मैं टॉपर बन पाई। यह पहला पड़ाव है। आगे और अच्छा करना है। कितने घंटे पढ़ाई करने के सवाल पर साक्षी ने कहा कि मैं समय देखकर नहीं पढ़ती थी। जब मन करता था मैं पढ़ाई करती थी। सेल्फ स्टडी पर ज्यादा फोकस किया था।

12:59 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board Result: गोपालगंज की दो छात्रा टॉप टेन में
गोपालगंज के छात्रों ने भी अपना परचम लहराया है। इस बार मैट्रिक की परीक्षा में गोपालगंज की दो छात्राओं ने टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है। वहीं एक छात्र भी टॉप टेन में शामिल है। भोरे प्रखंड की रकबा पंचायत के बरई बगहवा गांव निवासी सुनील चौरसिया के पुत्र रुद्रांश चौरसिया ने जहा दसवां रैंक हासिल किया है। रुद्रांश ने गांव के ही प्रयाग उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज बरई बगहवा का छात्र है। वहीं सिधवलिया प्रखंड उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय झंझवा की छात्रा तन्नू कुमारी ने दसवां रैंक और थावे प्रखंड के हाई स्कूल रामचंद्रपुर के की छात्रा आफरीन इमाम ने दसवां रैंक हासिल किया है।

विज्ञापन
12:43 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025 Out : 470845 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में पास किया
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 1558077 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा दिया था। इसमें से 1279294 छात्रों ने परीक्षा पास किया। वहीं 278783 बच्चे फेल हो गए। इस बार प्रथम श्रेणी से पास करने वालों में 253754 लड़के, 217091 लड़कियां शामिल हैं। यानी कुल 470845 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में पास किया। 

12:41 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025 Out : चौथे और पांचवें स्थान पर इतने बच्चे शामिल
मैट्रिक परीक्षा में 486 नंबर पाने वाले चौथे स्थान पर रहे और इनकी संख्या छह है-  साकेत कुमार, प्रणव कुमार, सुशांत कुमार, आदित्य, रत्नेश कुमार और कृषिका दुबे। वहं 485 नंबर हासिल कर पांचवें स्थान पर रहने वालों की संख्या आठ है- रंजन कुमार रौनियार, संस्कृति कुमारी, धरणी धर, निशा कुमारी, कृति कुणाल, उत्कर्ष राज, मोहम्मद आरजू और सृष्टि प्रिया।

विज्ञापन
12:25 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board Result 2025: पहले और दूसरे स्थान पर तीन-तीन बच्चे शामिल
मैट्रिक परीक्षा में पहले स्थान पर तीन बच्चे शामिल हैं। इसमें समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, पश्विम चंपारण की अंशु कुमारी, और रंजन वर्मा शामिल हैं। तीनों को 489 (97.80 प्रतिशत) अंक मिले हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर भी तीन बच्चे शामिल हैं। इनमें भोजपुर के पुनीत कुमार सिंह, जमुई के सचिन कुमार राम और मुंगेर के प्रियांशु राज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीनों को 488 (97.60) अंक मिले हैं। इधर, तीसरे स्थान पर पांच बच्चे शामिल हैं। इनमें बांका के मोहित कुमार, सुरज कुमार पांडेय, रोहतास की खुशी कुमारी, आजमनगर के प्रियांशु रंजन और जमुई के रोहित कुमार शामिल हैं। इन पांचों को 487 (97.40 प्रतिशत) अंक मिले हैं।  

12:17 PM, 29-Mar-2025
शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग एसीएस और बीएसईबी के अध्यक्ष ने मिलकर जारी किया रिजल्ट। - फोटो : अमर उजाला

Bihar Board Result 2025: 82.11 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि बिहार बोर्ड लगातार सातवीं बार सबसे तेज रिजल्ट है। बिहार बोर्ड ने अब तक इतिहास में सबसे तेज मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया है। इस परीक्षा में 82.11 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई है। टॉप टेन में 123 बच्चे शामिल हैं। इसमें 60 छात्र और 63 छात्राएं शामिल हैं। आप यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

12:14 PM, 29-Mar-2025

बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12 लाख 79 हजार 294 छात्रों ने परीक्षा पास की। यानी कुल 82 प्रतिशत छात्र सफल हुए है। आप यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

12:07 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट बिना किसी असुविधा के देख और डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर लें।  पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट सबसे पहले मिलती रहेगी। परिणाम जारी होते ही आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।

आप यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

12:02 PM, 29-Mar-2025

मंत्री सुनील कुमार पहुंचे बिहार बोर्ड दफ्तर
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ और बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट जारी करने के लिए बिहार बोर्ड के दफ्तर पहुंच चुके हैं। डाकबंगला रोड-बेली रोड जाम के कारण मंत्री सुनील कुमार को पहुंचने में देर हुई।

11:57 AM, 29-Mar-2025
बिहार बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

15 लाख 85 हजार परीक्षार्थियों को इस रिजल्ट का इंतजार
चंद मिनट बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा। 15 लाख 85 हजार परीक्षार्थियों को इस रिजल्ट का इंतजार है। करीब 600 छात्रों का टॉपर्स वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।

रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

11:44 AM, 29-Mar-2025

इस बार मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगी दोगुनी राशि
पिछले साल यानी 2024 में मैट्रिक टॉपर्स को जो पुरस्कार राशि दी जाती थी, इस बार उस राशि में दोगुनी वृद्धि की गई है। अब 10वीं बोर्ड के टॉपर्स को बढ़ी हुई राशि मिलेगी। प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र को अब दो लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जो पिछले साल 75,000 रुपये थी। तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को एक लाख रुपये मिलेंगे, जबकि चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 30,000 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही सभी टॉपर्स को एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा। आप यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

11:28 AM, 29-Mar-2025

सिमुलतला आवासीय विद्यालय पर रहेगी सभी की नजर
इंटर की तरह मैट्रिक परीक्षा में भी राज्यवासियों की नजर सिमुलतला आवासीय विद्यालय पर रहेगी। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में सिमुलतला आवासीय विद्यालय का एक भी छात्र टॉप 5 में जगह नहीं बना सका। पिछले वर्ष टॉप 5 की लिस्ट में 10 छात्रों ने जगह बनाई थी जिसमें तीसरा स्थान आदित्य कुमार (500 में से 486 मार्क्स के साथ) ने हासिल किया था। आप यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- BSEB 10th Topper Awards: दो लाख रुपये, लैपटॉप, प्रमाण पत्र... बिहार बोर्ड ऐसे करेगा टॉपर्स को सम्मानित
 

11:09 AM, 29-Mar-2025

पिछले दो सालों में सुधार देखने को मिला
बिहार बोर्ड से मिलने आंकड़ों पर गौर करें तो मैट्रिक की परीक्षा के परिणाम में पिछले दो वर्षों में सुधार देखने को मिला है। साल 2023 में 81.04 फीसदी छात्र सफल हुए थे, जबकि 2024 में यह प्रतिशत बढ़कर 82.91 फीसदी हो गया। यह दर्शाता है कि बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।

10:45 AM, 29-Mar-2025

पिछले साल बेटियों ने मारी थी बाजी
पिछले साल बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा परिणा में 13 लाख 79 हजार 842 छात्र सफल हुए थे। 4,52,302 पहली डिविजन पास हुए थे। करीब छह लाख लड़के पास हुए थे और 6,99,549 लड़कियां पास हुई थीं। कुल 82.91 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे।

10:21 AM, 29-Mar-2025

अपने रिजल्ट पर इन विवरणों को करें चेक
बिहार बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2025 में छात्र के रोल कोड, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, और नाम सहित विस्तृत जानकारी होगी। इसमें प्रत्येक विषय के अधिकतम अंक, उत्तीर्ण अंक, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक औऱ विषयवार कुल अंक दर्शाए जाएंगे। इसके अलावा, परिणाम की स्थिति (पास/फेल), डिविजन (प्रथम, द्वितीय, तृतीय), और कुल प्राप्त अंक (एग्रीगेट मार्क्स) भी उल्लेखित होंगे।

09:56 AM, 29-Mar-2025

इस बार भी सबसे तेज रिजल्ट जारी कर रहा बिहार बोर्ड
बिहार बोर्ड एक बार फिर अपनी तेजी साबित करते हुए लगातार सातवें साल देश में सबसे पहले बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। 2019 से पहले जहां बीएसईबी (BSEB) का रिजल्ट मई-जून में घोषित किया जाता था, वहीं अब इस प्रक्रिया को तेज कर मार्च में ही पूरा किया जा रहा है। 

09:50 AM, 29-Mar-2025

पिछले साल पूर्णिया के शिवांकर ने किया था टॉप
पिछले साल शिवांकर कुमार ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 में टॉप किया था। वह जिला स्कूल, पूर्णिया, बिहार के छात्र थे और उन्होंने 500 में से 489 अंक हासिल किए थे। द्वितीय श्रेणी में कुल 5,24,965 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिसमें 2,52,121 छात्र और 2,27,844 छात्राएं शामिल थीं। पिछले साल कक्षा 10वीं में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा था। कुल 13,79,842 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसमें से 6,80,293 छात्र और 6,99,549 छात्राएं शामिल थीं। 

09:00 AM, 29-Mar-2025

मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए चाहिए इतने अंक
बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का अवसर देता है, जिससे वे अपने फेल हुए विषयों में दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं।

08:26 AM, 29-Mar-2025

17 से 25 फरवरी तक चली थी परीक्षा
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न हुई थी। परीक्षा की शुरुआत भाषा से हुई थी, जिसके बाद अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। इस साल मैट्रिक परीक्षा में 15 लाख 85 हजार 868  लाख बच्चे शामिल हुए थे।

08:00 AM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025 Out: मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, पहले स्थान पर तीन बच्चे, टॉप 10 में 123 नाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज मैट्रिक (10वीं) परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है।  दोपहर 12:00 बजे परीक्षाफल जारी किया जायेगा। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर संयुक्त रूप से रिजल्ट जारी करेंगे। बोर्ड ने बुधवार और गुरुवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का मैरिट वेरिफिकेशन करवा लिया। रिजल्ट को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे पहले अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्र पंजीकरण कर सकते हैं, जिससे उन्हें रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट और नोटिफिकेशन मिलती रहेगी। इससे वे बिना किसी देरी के सबसे पहले अपना परिणाम देख पाएंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें