फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News LIVE: दोबारा दल बदलने के सवाल पर क्या बोले CM नीतीश? नड्डा ने NDA और JDU गठबंधन को स्वाभाविक बताया

Sun, 28 Jan 2024 07:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Nitish Kumar Bihar CM : कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के बाद सीएम के मुंह से पीएम की प्रशंसा और रोहिणी आचार्या के संदेश के साथ जिस 'खेला' ने रंग दिखाया, आज उसका परिणाम सामने आ गया है। जानें अब तक क्या क्या हुआ? 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:03 PM, 28-Jan-2024

एनडीए जेडीयू और नीतीश का स्वाभाविक गठबंधन 
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेसवर्ता की। उन्होंने कहा- नीतीश कुमार एनडीए में लौट आए हैं, ये हमारे लिए खुशी की बात है। बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया था। जेडीयू और नीतीश का स्वाभाविक गठबंधन एनडीए ही है। उन्होंने कहा- यह रिकॉर्ड है कि जब भी बिहार में एनडीए की सरकार बनी तब प्रदेश ने विकास लंबी छलांग लगाई। जेपी नड्डा ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करेगा और सरकार बनाएगा। 

06:34 PM, 28-Jan-2024

लोकसभा की सभी सीटें जीतेंगे 
उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 की 40 सीटें जीतेंगे। 2020 के विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार को हराकर हम चुनाव जीतकर आए थे, आगे भी उन्हें हराएंगे।

नड्डा और नीतीश ने की चर्चा
इधर, शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद सीएम नीतीश कुमार और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक साथ दिखाई दिए। दोनों नेता काफी देर तक चर्चा करते नजर आए।  

06:30 PM, 28-Jan-2024

सीएम नीतीश बोले- जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार
शपथ ग्रहण समारोह के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम भाजपा के साथ पहले भी थे, बस बीच में कहीं चले गए थे। उन्होंने कहा कि हम बिहार के हित के लिए काम करते हैं। बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। दोबारा दल बदलने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल ही नहीं है। 

विज्ञापन
05:50 PM, 28-Jan-2024

पीएम मोदी ने एक्स कर दी बधाई
शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स कर बधाई दी। उन्होंने एक्स कर लिखा- बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी। 

05:42 PM, 28-Jan-2024

निर्दलीय विधायक का मंत्री पद बरकरार
मंत्री बनाए गए सुमित कुमार सिंह विधानसभा चुनाव 2020 में निर्दलीय विधायक चुने गए थे। इसके बाद वह एनडीए सरकार में मंत्री बने, फिर महागठबंधन सरकार में भी मंत्री रहे। अब एनडीए 2.0 में भी उनका मंत्री पर बरकरार रखा गया है। 

विज्ञापन
05:25 PM, 28-Jan-2024
संतोष मांझी ने ली मंत्री पद की शपथ। - फोटो : अमर उजाला

इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन (संतोश मांझी), सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में सबसे अधिक चर्चा एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बेटे संतोष कुमार सुमन की हुई। वे पिछले तीन दिन से चर्चा में थे। इनकी पार्टी से चार विधायक हैं। मंत्रियों की शपथ के बाद समारोह का समापन हो गया, अब एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चल रहा है।  

05:14 PM, 28-Jan-2024

बिहार में शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तीनों को शपथ दिलाई। अब मंत्रियों के शपथ लेने का सिलसिला जारी है। 

05:05 PM, 28-Jan-2024

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हो गई है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

04:57 PM, 28-Jan-2024

नीतीश कुमार राजेंद्र मंडपम पहुंचे गए हैं। नीतीश के राजभवन पहुंचने पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राजभवन पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होने वाली है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उपेंद्र कुशवाहा के साथ राजभवन पहुंचे थे। उनके आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिए। इस दौरान पूरा परिसर श्रीराम के नारे गूंजने लगे। 

04:48 PM, 28-Jan-2024

रविशंकर प्रसाद पहुंचे राजभवन
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद भी राजभवन पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होगी। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, उपनेता विजय सिंहा, जदयू के वरीय नेता विजय चौधरी और विजेंद्र यादव एक साथ बैठे हुए हैं।

04:36 PM, 28-Jan-2024
शपथ ग्रहण समारोह के लिए मंच तैयार। - फोटो : अमर उजाला

शाम पांच बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह 
राजभवन के राजेंद्र मंडपम में भाजपा, जदयू और हम के विधायक पहुंच रहे हैं। एनडीए के कई नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। शाम पांच बजे से समारोह की शुरुआत होगी। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को शपथ दिलाएंगे।

04:14 PM, 28-Jan-2024

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा और जदयू विधायकों के आने का सिलसिला जारी है। राजभवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, बिना पास किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं है। राजभवन के बाहर भाजपा और जदयू समर्थकों की भीड़ भी जुटने लगी हैं। भाजपा समर्थक श्रीराम के जयकारे लगा रहे हैं। 



डिप्टी सीएम के लिए चल रहा इनका नाम
सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. प्रेम कुमार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन (हम) और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह का नाम चल रहा है। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे।

01:40 PM, 28-Jan-2024

महागठबंधन टूटने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनता जनार्दन के बीच जाएंगे। खुद के साथ - साथ बिहार का हौसला भी बढ़ाएंगे। रोहिणी ने आगे लिखा कि उसके साथ रहना बेकार है, जिसकी विचारधारा गिरगिट कुमार है।

01:04 PM, 28-Jan-2024

रविवार को नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने 128 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है। इसमें भाजपा के 78, जदयू के 45, हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के चार के साथ इकलौते निर्दलीय विधायक हैं। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी तक का कॉल आने पर भी मांझी ने महागठबंधन की ओर जाने का फैसला नहीं किया।

12:43 PM, 28-Jan-2024

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार फिर से राजभवन पहुंचे हैं। उनके साथ भाजपा के विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उपनेता विजय सिन्हा समेत कई नेता है। नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए पहुंचे हैं। नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लग रहे हैं। 

12:33 PM, 28-Jan-2024

खरगे बोले- अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एक वक्त में इंडी गठबंधन के अगुवा बने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि देश में 'आया राम-गया राम' जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजश्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं। अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाता लेकिन वह जाना चाहता है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव जी और तेजश्वी यादव जी ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया।
 

11:55 AM, 28-Jan-2024

सम्राट चौधरी ने कहा- यह मेरे लिए भावुक क्षण है
सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने मेरे जीवन के लिए एक ऐतिहासिक काम किया है। मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, विनोद तावड़े समेत सभी भाजपा के नेताओं का धन्यवाद देता हूं। विधायक दल के नेता चुनने के लिए मैं आभारी हूं। यह मेरे लिए भावुक क्षण है। बिहार में जंगलराज नहीं बन सके, इसके लिए मेरी कोशिश रहेगी। जदयू के वरीय नेता ने संजय झा ने प्रस्ताव दिया तो हमलोगों ने बिहार की जनता के फैसले के साथ जाना उचित समझा। 

11:51 AM, 28-Jan-2024

बस में बैठकर सीएम हाउस जा रहे भाजपा के सभी विधायक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भाजपा के वरीय नेता और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विधायक दल की बैठक हो गई। हमलोग सारे विधायक बस में बैठकर मुख्यमंत्री आवास जा रहे हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी को चुन लिया गया है और उपनेता विजय सिन्हा को चुन लिया गया है। 

11:23 AM, 28-Jan-2024
नीतीश कुमार ने सौंपा राज्यपाल को इस्तीफा। - फोटो : अमर उजाला

नए

बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम के ताजा अपडेट के मुताबिक, आखिकार तमाम अटकलों के बाद नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर इस्तीफा दिया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया गया है। मैं इस्तीफा सौंप दिया है। हमने पार्टी के लोगों की ही बात मानी है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मौजूदा गठबंधन से हम अलग हो गए हैं। इस गठबंधन के साथ काम करने में दिक्कत हो रही थी, जिससे मुझे तकलीफ हो रही ती। पार्टी के सदस्यों से मैंने यह समस्या साझा की, तो उन्होंने कहा कि आप इस्तीफा दे दीजिए और मैं उनकी बात को मान लिया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब हम नए गठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे।

11:21 AM, 28-Jan-2024

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा है। नीतीश कुमार राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद राजभवन से बाहर निकल गए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है। 

10:58 AM, 28-Jan-2024
राजभवन पहुंचे सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

सीएम नीतीश कुमार पहुंचे राजभवन
सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गए। वह सीएम हाउस से निकलकर सीधे राजभवन पहुंचे। उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के वरीय नेता विजेंद्र यादव भी मौजदू हैं। 

10:25 AM, 28-Jan-2024

कांग्रेस सांसद बोले- इंडिया गठबंधन की बैठकों में नीतीश कुमार का योगदान रहा
बिहार के सियासी हालात के बारे में पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरीय नेता और सांसद जयराम रमेश ने कहा कि मुझे कुछ पता नहीं। बिहार की राजनीति पर टिप्पणी नहीं करुंगा। क्या होगा पता नहीं। लेकिन, इतना जरूर कहना चाहता हूं कि नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन की बैठक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 18 जून 2023 को पटना में विपक्षी दलों की पहली बैठक बुलाई। दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई फिर 31 अगस्त-1 सितंबर को मुंबई में बैठक हुई। इस तीनों बैठकों में नीतीश कुमार ने अहम योगदान दिया। हमलोग मान कर चल रहे थे कि वह भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे। भाजपा के विचारधारा से लड़ रहे थे। अब आगे दो-तीन दिन क्या होगा पता नहीं। 
 

09:44 AM, 28-Jan-2024

चुप्पी साध गए बिहार प्रभारी विनोद तावड़े
बिहार प्रभारी विनोद तावड़े प्रभारी भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। मीडिया ने उनके सीएम नीतीश कुमार से साथ मिलकर सरकार बनाने से लेकर कई सवाल किए लेकिन उन्होंने केवल नमस्कार किया और धन्यवाद दिया। यह कहते हुए वह कार्यालय चले गए। इसके अलावा उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। 

09:27 AM, 28-Jan-2024
भाजपा कार्यालय के बाद सुबह से ही काफी हलचल है। - फोटो : अमर उजाला

सियासी हलचल के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर तीन बजे पटना आ रहे हैं। वह विशेष विमान से दिल्ली से पटना आ रहे हैं। इधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा विधायकों ने आज भी सियासी हालात पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की जा रही है। 

08:41 AM, 28-Jan-2024
लालू यादव और उनकी बेटी रोहिणी अचार्या - फोटो : Social Media

रोहिणी ने लिखा- जब तक सांस बांकी है 
बिहार में जारी सियासी घमासान के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा कि की जब तक सांस बाकी है, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है। 
तेजस्वी यादव ने यह क्या किया... इसे संकेत समझें
 

08:09 AM, 28-Jan-2024

Bihar News LIVE: दोबारा दल बदलने के सवाल पर क्या बोले CM नीतीश? नड्डा ने NDA और JDU गठबंधन को स्वाभाविक बताया

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' करें और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने 'मन की करेंगे'। पीएम ने 23 जनवरी की शाम जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की तो सीएम नीतीश ने उम्मीद से उलट उनका नाम लेते हुए प्रशंसा की। उसके अगले दिन परिवारवाद पर सीएम की कड़ी टिप्पणी आई और उसके अगले दिन 25 जनवरी को राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर बिहार में सियासी तूफान ला दिया। अटकलों को गति देने वाले इन तीन घटनाक्रमों के बाद से असमंजस की स्थिति में सरकार चल रही है। ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर शिलान्यास-निरीक्षण तक चल रहा है, लेकिन नजर राजभवन पर है। अब सामने आ रहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने राजभवन से आज का समय मांगा है। मतबल, आज साफ हो जाएगा कि नीतीश क्या करना चाह रहे हैं या लालू की तैयारी क्या है? इसके साथ ही, भाजपा की मंशा और राजनीति भी साफ हो जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें