मुजफ्फरपुर के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में डिग्री वितरण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। लाइब्रेरी साइंस के छात्रों को फिशरीज की डिग्री और बीसीए छात्र को बीबीए का प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक ने इसे मानवीय भूल बताते हुए दो कार्यदिवस में सुधार का आश्वासन दिया है। और पढ़ें
Bihar News: मुजफ्फरपुर के बैद्यनाथपुर रेलवे अंडरपास में हल्की बारिश के बाद जलजमाव से परेशान ग्रामीणों और ऑटो चालकों ने दो घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। पुलिस के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ।
और पढ़ें
चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार के एथलीट सेतु मिश्रा ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
और पढ़ें
बिहार के छपरा में 7 साल की स्कूली छात्रा के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और पढ़ें
Bihar News: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को 'मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026' का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत पटना से वाल्मीकिनगर, राजगीर और कैमूर के लिए हेलीकॉप्टर एवं एयर सेवा शुरू होगी। और पढ़ें
Bihar News: 'लोकतंत्र में आस्था होती तो Tejaswi Yadav प्रबोधन में आते' Raju Tiwari का बड़ा हमला! और पढ़ें
Bank News: गयाजी के ई-रिक्शा चालक शिव कुमार पटेल के बैंक खाते में पेंशन निकासी के बाद 7.60 अरब रुपये का बैलेंस दिखा। बैंक ने तकनीकी जांच तक लेनदेन नहीं करने की सलाह दी। और पढ़ें
Bihar News: सारण जिले में ट्रक की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला सुंती देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खत्म कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें
पूर्णिया पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जीरोमाइल गुलाबबाग इलाके से तीन नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। संयुक्त टीम ने एनजीओ के सहयोग से छापेमारी कर बच्चियों को मुक्त कराया। पुलिस अब इस रैकेट के सरगना और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें
भागलपुर में 24 वर्षीय गर्भवती महिला अंशिका कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी को महज 10 महीने हुए थे और वह छः माह की गर्भवती थी। परिजनों ने अस्पताल में इलाज और ऑक्सीजन देने में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक के लिए ले जाए जा रहे जनाजे का ऊपरी हिस्सा हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया और आधा दर्जन लोग झुलसकर घायल हो गए। सभी घायलों का मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।
और पढ़ें
Bihar: Motihari CHC में मरीज की मौत से मचा हंगामा, सरकारी अस्पताल की लापरवाही? फूट पड़े परिजन... और पढ़ें
पटना के चर्चित नवीन पासवान हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी तन्नू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर फतुहा आरओबी के नीचे से दबोचा गया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त यामाहा एफजेडएस बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस अब उसकी निशानदेही पर अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें
पूर्वी चंपारण के पताही सीएचसी में इलाज के लिए ले आए गए मरीज की कथित तौर पर समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
और पढ़ें
समस्तीपुर के सिमरी गांव में एक युवक पर कथित रूप से गलत नीयत से घर में घुसने का आरोप लगा। महिलाओं के शोर मचाने पर वह भाग निकला, लेकिन ग्रामीणों ने तीन किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया। आरोप है कि उसे खंभे से बांधकर पीटा गया। डायल-112 पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें
Bihar: 213 करोड़ से बना Sikandarpur लेक फ्रंट जनता को समर्पित | Samrat Choudhary | Muzaffarpur और पढ़ें
समस्तीपुर के खानपुर स्थित ऐतिहासिक 24 अवतार धाम चकोठी मठ में अज्ञात चोर 200 साल पुरानी अष्टधातु की राम, सीता और लक्ष्मण की प्रतिमाओं के साथ सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। मठ प्रशासन ने नुकसान करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताया है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र में महिला होमगार्ड और उसकी नाबालिग बहन के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी के घर से महिला होमगार्ड को सकुशल बरामद कर लिया। मुख्य आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। और पढ़ें
केरल के वायनाड भूस्खलन में जान गंवाने वाले सारण के भटगाई गांव निवासी मो. इमरान का शव पांच दिन बाद गांव पहुंचा। पत्नी, मासूम बेटी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सेना ने 48 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद उनका शव बरामद किया था। रविवार को गांव में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। और पढ़ें
गया के बिपार्ड में आयोजित दो दिवसीय विधायक प्रबोधन कार्यक्रम का रविवार को समापन होगा। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधायकों को संसदीय परंपराएं, विशेषाधिकार, प्रोटोकॉल, समितियों की भूमिका, डिजिटल विधानसभा और जनप्रतिनिधि के दायित्वों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह दोपहर तीन बजे होगा।
और पढ़ेंFire Incident : बिहार की राजधानी पटना के दूसरे सबसे बड़े रेलवे स्टेशन राजेंद्र नगर टर्मिनल के कोचिंग परिसर में रविवार सुबह आग लग गई। आग का धुआं टर्मिनल पर यात्रियों को डरा रहा था तो दूसरी तरफ कंकड़बाग ओल्ड बायपास पर इसे देखने वालों की भीड़ लगने से जाम हो गया। और पढ़ें
सारण के गड़खा निवासी लक्ष्मण साह का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह लापता हो गए। परिजन और पुलिस उनकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
और पढ़ेंनालंदा के छबिलापुर थाना क्षेत्र के केशरी बिगहा गांव में 45 वर्षीय छोटे यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात हुई, जब हथियारबंद बदमाश घर में घुसकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
और पढ़ेंसहरसा जिले में तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से 45 वर्षीय सबिया देवी की मौत हो गई। वह अपने पति के साथ भतीजी के बेटे की मौत पर शोक जताने जा रही थीं। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और फरार बाइक सवार की तलाश जारी है।
और पढ़ेंबिहार के विश्वविद्यालय में कुलपति और प्रति कुलपति नियुक्ति मामले में बड़ा अपडेट आया है। लोक भवन की ओर से जारी आदेश में पात्रता संबंधी नियम में खास बदलाव किया गया। साथ ही आवेदन की तारीख भी बढ़ा दी गई है। और पढ़ें
वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में जमीन और रास्ते के विवाद में एक युवक ने अपने चाचा और भारतीय सेना में कार्यरत चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
और पढ़ेंछपरा के तरैया स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान 12 वर्षीय विक्की कुमार की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर और क्लिनिक स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का दावा है कि एक सप्ताह में यह दूसरी ऐसी घटना है। और पढ़ें
Weather Forecast: बिहार वासियों को गर्मी से राहत मिल चुकी है पिछले दो दिनों से पटना समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। आज कई जिलों में धूप नहीं निकली है। आज भी कई जिलों बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में रविवार को उत्पाद एसआई भर्ती परीक्षा के लिए 28 केंद्रों पर 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी। 10:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी केंद्रों पर जैमर, CCTV, बायोमेट्रिक, पुलिस बल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
और पढ़ेंमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर लेक फ्रंट मरीन ड्राइव का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। 213 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना में बोटिंग, फूड कोर्ट, फूड पार्क समेत कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। लंबे समय से इसका इंतजार किया जा रहा था।
और पढ़ेंमुजफ्फरपुर के चर्चित श्याम कुशवाहा हत्याकांड में पुलिस ने लाइनर प्रिंस कुमार और अपराधी अरुण कुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अब तक चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस शूटरों और अन्य मास्टरमाइंड की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
और पढ़ेंबिहार में साइबर ठगों का अलग-अलग गिरोह सक्रिय है। साइबर सेल ने संदिग्ध म्यूल खातों का पता लगाया है। इसके पीछे बैंक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जानिए पूरा मामला... और पढ़ें
मुंगेर के तारापुर-संग्रामपुर मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार मजदूर पप्पू यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर घंटों सड़क जाम किया और मुआवजा व आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें