फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:55 PM, 06-Jul-2026

Bihar : पाकिस्तान से जुड़ा शख़्स बिहार में गिरफ्तार, आतंकी साजिश का खुलासा; जांच में क्या आया सामने?

मुंगेर के तारापुर में पुलिस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी पिस्टल, खाली मैगजीन और मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस दिल्ली में कथित बड़ी साजिश समेत पूरे नेटवर्क की विभिन्न एजेंसियों के साथ जांच कर रही है।

और पढ़ें

09:26 PM, 06-Jul-2026

Bihar: एक ही घाट पर पति-पत्नी, दूसरे घाट पर दो सगे भाइयों की जली चिताएं; भोजपुर सड़क हादसे ने सोनपुर को रुलाया

भोजपुर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चार युवाओं का सोमवार को सोनपुर में अंतिम संस्कार किया गया। एक घाट पर नवविवाहित पति-पत्नी और दूसरे घाट पर दो सगे भाइयों की चिताएं जलीं। मार्मिक दृश्य से पूरे क्षेत्र में शोक और मातम का माहौल छा गया। और पढ़ें

09:14 PM, 06-Jul-2026

Bihar: दो साल की लड़ाई के बाद डाकघर की गलती सुधरी, उपभोक्ता आयोग से मिला 33,799 रुपये का भुगतान

औरंगाबाद के हसपुरा डाकघर में ग्राहक के खाते में 33,799 रुपये की कम एंट्री हुई। शिकायत, आरटीआई और लीगल नोटिस के बावजूद समाधान नहीं मिला। उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में मामला पहुंचने के बाद दो साल की कानूनी लड़ाई के पश्चात पीड़ित को बकाया राशि मिल गई।

और पढ़ें

विज्ञापन
08:49 PM, 06-Jul-2026

Bihar: सोनपुर का युवा चीन में दिखाएगा दम, अंडर-23 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

सारण के सोनपुर निवासी धावक विभास्कर कुमार का चयन चीन में 9 से 12 जुलाई तक होने वाली अंडर-23 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह 100 मीटर और 4×100 मीटर रिले स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

और पढ़ें

08:44 PM, 06-Jul-2026

Bihar: पूर्णिया में चेन स्नैचिंग के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

पूर्णिया के शारदा नगर में बाइक सवार बदमाशों ने 55 वर्षीय अंजना देवी से सोने की चेन छीनकर उन्हें धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

विज्ञापन
08:15 PM, 06-Jul-2026

Bihar News: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का इंटरव्यू, बांकीपुर उपचुनाव पर किया बड़ा एलान!

Bihar News: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का इंटरव्यू, बांकीपुर उपचुनाव पर किया बड़ा एलान! और पढ़ें

07:42 PM, 06-Jul-2026

Bihar: औरंगाबाद में खड़े ट्रक से टकराई ट्रिपल लोड बाइक, एक युवक की मौत; दो गंभीर घायल

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर खड़े ट्रक से ट्रिपल लोड बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक आर्यस पाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

और पढ़ें

07:33 PM, 06-Jul-2026

Bihar News: पेट दर्द के इलाज में युवक की हुई मौत, परिजनों ने निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का लगाया आरोप

सारण के तरैया में पेट दर्द से पीड़ित 32 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने निजी नर्सिंग होम पर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल सील करने, डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

और पढ़ें

07:30 PM, 06-Jul-2026

Bihar: शेखपुरा में 400 फीट गहरे खनन गड्ढे से बीटेक छात्र का शव बरामद, परिजनों का हंगामा; पुलिस की जीप पर पथराव

शेखपुरा में दो दिन से लापता बीटेक छात्र हेमराज उर्फ राजा कुमार का शव 400 फीट गहरे खनन गड्ढे से एसडीआरएफ ने बरामद किया। शव मिलने के बाद हंगामा और पथराव हुआ। पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

और पढ़ें

07:09 PM, 06-Jul-2026

Bihar: बिपार्ड को मिला ISO प्रमाणपत्र, मुख्यमंत्री चौधरी बोले- सुशासन के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था होगी और मजबूत

बिपार्ड, पटना को ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिला। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का प्रमाण बताया। उन्होंने बिपार्ड, पटना और गया में प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। और पढ़ें

06:08 PM, 06-Jul-2026

Cyber Crime: गयाजी में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 11 सिम से हुई 2.91 करोड़ की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

गया पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले साइबर नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में 11 मोबाइल नंबरों से 22 मामलों में 2.91 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ। 47 संदिग्ध सिम भी बरामद हुए।

और पढ़ें

05:51 PM, 06-Jul-2026

Bihar: 9 साल पुराने प्रेम संबंध के लिए प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, कुवैत से लौटे पति को मार डाला; खुलासा

किशनगंज में रिजवान आलम हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया। पत्नी डेजी परवीन ने नौ साल पुराने प्रेम संबंध के चलते प्रेमी अनवर हुसैन के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। 

और पढ़ें

05:42 PM, 06-Jul-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में RJD का झंडा लगी थार से युवक का अपहरण, सड़क किनारे फेंका; पीछा कर आरोपी को दबोचा

मुजफ्फरपुर में RJD का झंडा लगी थार से एक युवक के कथित अपहरण के बाद उसे घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और पुराने विवाद से जुड़ा मिला।

और पढ़ें

05:24 PM, 06-Jul-2026

Bankipur Vidhan Sabha : राजद ने पुराने चेहरे पर खेला दांव; BJP और PK के सामने रेखा गुप्ता को उतारा

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने रेखा गुप्ता नाम की आधिकारिक घोषणा की। बाँकीपुर सीट पर अब महागठबंधन का मुकाबला भाजपा और प्रशांत किशोर की पार्टी से होगा। और पढ़ें

05:20 PM, 06-Jul-2026

Bihar News: बाजार गई विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता हुई लापता, पति ने बहला-फुसलाकर भगाने का लगाया आरोप

सारण के खैरा बाजार से एक विवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। पति ने एक युवक पर शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

05:15 PM, 06-Jul-2026

Bihar News: श्रीकृष्ण सेतु पर 15 घंटे का महाजाम, 35 किमी तक वाहनों की कतार; हजारों यात्री परेशान

मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर 15 घंटे तक महाजाम लगा रहा। 35 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार में हजारों यात्री फंसे रहे। भीषण गर्मी और अव्यवस्था से लोगों को भारी परेशानी हुई। पुलिस के प्रयास के बाद सोमवार दोपहर यातायात सामान्य हो सका

और पढ़ें

04:39 PM, 06-Jul-2026

Bihar: पटना में गैस कटर से मोबाइल शोरूम का शटर काट 40 लाख की चोरी, आईफोन-लैपटॉप ले उड़े बदमाश

घटना की सूचना मिलते ही फतुहा के एसडीपीओ-2 संजीव कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर माया कुमारी और दनियावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। और पढ़ें

04:17 PM, 06-Jul-2026

Bihar: सोन नहर में मिला 27 वर्षीय युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रोहतास के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोन नहर से 27 वर्षीय विकास कुमार का शव मिला। चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

04:11 PM, 06-Jul-2026

Bihar: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, प्रदेशाध्यक्ष रहे मौजूद

पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

और पढ़ें

04:08 PM, 06-Jul-2026

Bihar: बांकीपुर के दो प्रत्याशी तय, भाजपा में चार दावेदार, राजद-कांग्रेस में रस्साकशी; अब तक नामांकन एक नहीं

Bankipur Vidhan Sabha :  बिहार में एक सीट पर उप चुनाव होना है, लेकिन इस नाम पर महाभारत हर तरफ है। भाजपा में चक्रव्यूह रचा जा रहा है तो कांग्रेस-राजद में भौहें तन रहीं। पीके दावे ठोक रहे और तेज प्रताप ने ताल ठोक दिया है। और पढ़ें

04:02 PM, 06-Jul-2026

Bihar: भागलपुर में पत्नी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार; अवैध संबंध बना हत्या की वजह

भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले का नवगछिया पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अवैध संबंधों के चलते लोहे की रॉड से हत्या करना स्वीकार किया। अवैध हथियार भी बरामद हुआ।

और पढ़ें

03:59 PM, 06-Jul-2026

Bihar: बिहार में निजी अस्पतालों पर सख्ती, अब 40 बेड वाले संस्थानों के लिए भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; जानिए मामला

पटना समेत बिहार के कई जिलों में बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चला रहे संचालकों के लिए काम की खबर है। अब उन्हें हर हाल में अपने निजी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन करवाना है। सरकार की ओर से तय किए गए मानकों पर भी खड़ा उतरना होगा। इसके बाद ही वह अस्पताल चला सकते हैं।  और पढ़ें

03:47 PM, 06-Jul-2026

Bihar Crime: 50 हजार का इनामी अंतरजिला डकैत गिरफ्तार, लूट के जेवर खरीदने वाला ज्वेलर भी दबोचा

औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र की डकैती का पुलिस ने खुलासा करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी अंतरजिला डकैत रामाधार चौधरी और लूट के जेवर खरीदने वाले ज्वेलर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए। और पढ़ें

03:15 PM, 06-Jul-2026

Bihar : 'बांकीपुर उपचुनाव में NDA की बड़े मार्जिन से होगी जीत' - Sanjay Jha

Bihar : 'बांकीपुर उपचुनाव में NDA की बड़े मार्जिन से होगी जीत' - Sanjay Jha और पढ़ें

03:14 PM, 06-Jul-2026

Bihar: समस्तीपुर में आज से ओवरब्रिज पूरी तरह बंद, पैदल यात्रियों की एंट्री पर रोक; जानें कब से होगा आवागमन?

समस्तीपुर का 56 साल पुराना रेलवे ओवरब्रिज जर्जर होने के कारण सोमवार सुबह से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मरम्मत तक वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। शहर में नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

और पढ़ें

03:08 PM, 06-Jul-2026

Bihar: काम करने के बाद छत पर सोया मजदूर सुबह नहीं उठा, अस्पताल ले जाते समय मौत; इलाके में सनसनी

सारण के अकिलपुर थाना भवन निर्माण स्थल पर काम कर रहे झारखंड निवासी 40 वर्षीय मजदूर जगदीश मंडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोग सांप के डसने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

02:47 PM, 06-Jul-2026

Bihar: एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, पूछा- नुकसान का बोझ जनता क्यों उठाए?

Ethanol Blended Petrol: एथेनॉल वाले पेट्रोल पर बिहार में सियासत शुरू हो गई है। अब पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी ने इस मामले पर सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कई सवाल भी पूछे। कहा कि आखिर नीति के नाम पर जनता को प्रयोगशाला बनाने के पीछे सरकार की मंशा क्या है? और पढ़ें

02:09 PM, 06-Jul-2026

Bihar: 60 साल का दूल्हा व 30 साल की दुल्हन, 23 दिन बाद पत्नी को लेने पहुंचा पहला पति; आखिर किसके साथ गई महिला?

पटना के बाढ़ स्थित एनटीपीसी थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला के 60 वर्षीय व्यक्ति के साथ नोटरी विवाह का मामला सामने आया है। जब 23 दिन बाद पहला पति परिजनों के साथ पहुंचा तो हंगामा हो गया। पुलिस पूछताछ के बाद महिला पहले पति के साथ घर लौट गई। मामले में जांच जारी है। और पढ़ें

01:51 PM, 06-Jul-2026

Bankipur Byelection में Prashant Kishor ने ठोकी मजबूत चुनावी ताल, 4 बड़े दांव, BJP पस्त? Nitin Nabin

Bankipur Byelection में Prashant Kishor ने ठोकी मजबूत चुनावी ताल, 4 बड़े दांव, BJP पस्त? Nitin Nabin और पढ़ें

01:46 PM, 06-Jul-2026

Bihar: Patna, Aurangabad, Bakhtiyarpur, Sultanganj, Jehanabad, बदल जाएंगे इन 5 शहरों के नाम? Samrat

Bihar: Patna, Aurangabad, Bakhtiyarpur, Sultanganj, Jehanabad, बदल जाएंगे इन 5 शहरों के नाम? Samrat और पढ़ें

01:43 PM, 06-Jul-2026

Bihar: 24 दिन बाद घर लौटी लापता युवती, बोली- नेपाल ले जाकर जबरन शादी कराई, देह व्यापार के लिए बनाया दबाव

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र से 24 दिन पहले लापता युवती घर लौट आई। उसने एक युवक पर नेपाल ले जाकर जबरन शादी, शारीरिक शोषण और देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी ने आरोपों से इनकार किया है। पुलिस मेडिकल जांच, बयान और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

और पढ़ें

01:37 PM, 06-Jul-2026

Bihar: Nitish को CM पद से हटाने का बदला लेगी JDU? Bankipur Bypoll में खेला? Sanjay Jha क्या बोले?

Bihar: Nitish को CM पद से हटाने का बदला लेगी JDU? Bankipur Bypoll में खेला? Sanjay Jha क्या बोले? और पढ़ें

01:31 PM, 06-Jul-2026

Bihar News: ' Bharat Tiwari के घर पहुंचे Ashok Chaudhary का नाटक शुरु', Pappu Yadav क्यों भड़क ?

Bihar News: ' Bharat Tiwari के घर पहुंचे Ashok Chaudhary का नाटक शुरु', Pappu Yadav क्यों भड़क ? और पढ़ें

01:16 PM, 06-Jul-2026

Bihar: घरेलू विवाद में पति बना हैवान! हंसिया से पत्नी की गर्दन काटकर हत्या; दो बच्चों को छोड़ फरार हुआ आरोपी

मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति पर पत्नी की हंसिया से हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें

12:38 PM, 06-Jul-2026

Bihar: एनएच-57 पर तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मुजफ्फरपुर के गायघाट में एनएच-57 पर तेज रफ्तार ट्रक ने 20 वर्षीय अंशु कुमारी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जाम हटवाकर ट्रक जब्त कर लिया है।

और पढ़ें

12:29 PM, 06-Jul-2026

Bihar Politics: अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, नाराज होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से क्या कहा?

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज सुर्खियों में हैं। कारण है उनका जदयू दफ्तार पहुंचना है। वह अपनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय अचानक ही पहुंच गए। हालांकि, निरीक्षण के दौरान नीतीश कुमार नाराज हो गए। उन्होंने इस मामले पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से सवाल पूछ लिया? और पढ़ें

12:19 PM, 06-Jul-2026

Bihar: बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ के दौरान मौत, तीन राउंड पूरे करने के बाद मैदान में गिरा

गोपालगंज में बिहार पुलिस भर्ती की शारीरिक तैयारी कर रहे 23 वर्षीय रंजीत कुमार की दौड़ के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। और पढ़ें

12:13 PM, 06-Jul-2026

Bankipur By Election: Neel Ratan Ghosh, Ajay Alok और Ranveer Nandan में उलझी BJP, उलटफेर? PK खुश..!

Bankipur By Election: Neel Ratan Ghosh, Ajay Alok और Ranveer Nandan में उलझी BJP, उलटफेर? PK खुश..! और पढ़ें

11:28 AM, 06-Jul-2026

Bihar: नाच-गाने की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, अचानक रेड लाइट एरिया में पहुंच गई पुलिस; मची अफरा-तफरी

अरवल में कथित देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने जनकपुर मोहल्ला समेत कई संदिग्ध ठिकानों पर संयुक्त छापेमारी की। कई महिलाओं को पूछताछ के लिए महिला थाना लाया गया है। पुलिस दस्तावेजों का सत्यापन कर मामले की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। और पढ़ें

10:48 AM, 06-Jul-2026

Bihar: सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, घर लौटते समय हुआ हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी

सारण के दरियापुर थाना क्षेत्र में पुल के पास 52 वर्षीय दुखन साह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह बेला बाजार से साइकिल से घर लौट रहे थे। पुलिस ने प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

10:14 AM, 06-Jul-2026

Bihar News : सास पुलिस गिरफ्त में, पति सहित पूरा परिवार फरार; शादी के दो महीने बाद घर में बड़ा कांड

मुंगेर में शादी के दो महीने बाद 19 वर्षीय नवविवाहिता रूपम कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास को हिरासत में लिया है, जबकि पति समेत अन्य आरोपित फरार हैं। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

09:19 AM, 06-Jul-2026

Bihar News : एक दिन तीन गांवों से लापता हो गईं लड़कियां, तीनों को ले जाने का आरोप एक जैसा; जानें पूरा मामला

सारण के दरियापुर थाना क्षेत्र से तीन छात्राएं अलग-अलग घटनाओं में रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। परिजनों ने शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर छात्राओं की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

09:01 AM, 06-Jul-2026

Bihar News : नीतीश के नालंदा में हत्या, पुल के नीचे मिला युवक का शव; चाकू से मारे जाने का आरोप

नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र में अड्डा पुल के नीचे 35 वर्षीय मजदूर निरंजन चौधरी का शव मिला। परिजनों ने शरीर पर चाकू के निशान होने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल से चाकू मिलने की भी बात सामने आई है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है।

 

और पढ़ें

08:29 AM, 06-Jul-2026

Bihar: शौचालय घोटाले में कोर्ट से पूर्व मेयर-डिप्टी मेयर समेत नौ को झटका, चुनाव लड़ने पर रोक; वसूली के भी आदेश

दरभंगा नगर निगम के शौचालय टेंडर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मेयर, पूर्व डिप्टी मेयर समेत नौ पूर्व जनप्रतिनिधियों को राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने चुनाव लड़ने पर लगा प्रतिबंध बरकरार रखते हुए 27.19 लाख रुपये की वसूली के निर्देश भी दिए हैं। और पढ़ें

08:09 AM, 06-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

सीतामढ़ी में प्रस्तावित सीतापुरम ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार ने 33 गांव और कई वार्डों में 30 जून 2027 तक जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण और नए निर्माण पर रोक लगा दी है। यह कदम मास्टर प्लान तैयार करने और नियोजित विकास सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें