फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 31 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 31-12-2024 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:29 PM, 31-Dec-2024

Bihar News : किशनगंज के निजी विद्यालयों में होगी उर्दू की पढ़ाई, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जारी किया पत्र

Bihar : बिहार के एक जिले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने एक पत्र जारी करते हुए कहा है किम अब निजी विद्यालयों में भी उर्दू की पढ़ाई की जाय। इस मामले में भाजपा प्रवक्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। और पढ़ें

09:26 PM, 31-Dec-2024

Bihar Crime: गांजा पीने से रोका तो महिलाओं पर फेंका एसिड, चार लोग झुलसे; एक महिला का सिर भी फोड़ा, मचा हड़कंप

Muzaffarpur Crime: ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि यह घटना गांजा पीने को लेकर हुए विवाद के कारण हुई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

09:13 PM, 31-Dec-2024

Badal Murder Case: पूर्व सांसद ने रोहतास एसपी से मिलकर की CID जांच की मांग; BPSC छात्र प्रदर्शन पर पीके पर तंज

Rohtas News: सुशील कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और अब इसकी जांच सीआईडी के हाथों सौंपी जाएगी। वहीं, उन्होंने जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर पर बीपीएससी छात्र आंदोलन में शामिल होने को लेकर तंज कसा है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:48 PM, 31-Dec-2024

Bihar: जबरन शराब की बोतल पकड़ाकर निर्दोष को जेल भेजने वाले एसआई निलंबित, उत्पाद आयुक्त ने की कार्रवाई

Darbhanga News: दरभंगा उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि आयुक्त के आदेश पर आरोपी एसआई को निलंबित कर दिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

08:15 PM, 31-Dec-2024

Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नेता की हत्या; यह चीज देखने बुलाया था, आते ही सिर में मारी गोली

Murder Case : नया साल शुरू होने से एक दिन पहले बेखौफ अपराधियों ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने फोन कर के बुलाया और फिर सिर में गोली मार दी। और पढ़ें

विज्ञापन
08:07 PM, 31-Dec-2024

Bihar Crime: दिनदहाड़े बीआरपी कुबेर पांडेय की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी; संपत्ति विवाद का शक

Motihari Crime: एसडीपीओ रंजन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि हम मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह घटना कानून व्यवस्था पर हमला है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। और पढ़ें

07:41 PM, 31-Dec-2024

Bihar News: 7 निश्चय और 7 निश्चय 2 में बक्सर को मिला बिहार में पहला स्थान, अन्य जिलों के लिए पेश की मिसाल

Buxar News: बिहार में 7 निश्चय और 7 निश्चय 2 में बक्सर जिले को पहला स्थान मिला है। यह अन्य जिलों के लिए एक मिसाल बन गया है। दरअसल, बिहार विकास मिशन ने मासिक रैंकिंग सूची जारी की है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:17 PM, 31-Dec-2024

Bihar Dowry: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Motihari News: पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:03 PM, 31-Dec-2024

2024 Year Ender : शराब पीकर अपने परिवार को खत्म करने वाले इतने लोग? अपराध की यह घटनाएं रहीं सुर्खियों में

Bihar News : बिहार में शराबबंदी के आठ साल गुजरने के बावजूद शराब के नशे में हत्याएं हो रहीं, जिनकी गिनती संभव नहीं। 2024 ऐसी हत्याओं के लिए याद किया जाएगा, जब नशे में अपने ही परिवार को खत्म करते गए नशेड़ी। और पढ़ें

06:46 PM, 31-Dec-2024

Cyber Crime: गुजरात की कंपनी की ऐसी ठगी, अकाउंट फ्रीज होते ही भेजी मशीन; पुलिस पर सुलह का दबाव बनाने के आरोप

Darbhanga News: पीड़ित कुमार विक्रम ने कहा कि वह पिछले एक साल से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठगी की रकम वापस मिलने या ठग कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने तक वह शांत नहीं बैठेंगे। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:03 PM, 31-Dec-2024

Bihar News: खंडहर नुमा मकान में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका; परिवार में कोहराम

Samastipur News: एएसपी संजय पांडे ने कहा कि युवक की मौत नशीली दवाओं के ओवरडोज से होने की संभावना है। घटनास्थल से कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। और पढ़ें

05:10 PM, 31-Dec-2024

New Year 2025: नए साल के जश्न के लिए बिहार में सैलानियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन, इन जगहों से करें शुरुआत

New Year 2025 Celebrations: नए साल के जश्न में शामिल होने के लिए बिहार के अन्य जिलों से भी लोग वैशाली पहुंचते हैं। घने कोहरे और ठंड के बावजूद यहां का उत्साह देखने लायक होता है। डीजे की धुन पर थिरकते सैलानी, पिकनिक स्पॉट्स की रौनक और उत्सव का माहौल नजर आता है। और पढ़ें

04:33 PM, 31-Dec-2024

New Year Party : नए साल का जश्न मनाने के नाम पर आईं लड़कियों के साथ होने लगी जबरदस्ती, चीखने पर खुला राज

Bihar News : नया साल आने के पहले पटना में छह लड़के पार्टी कर रहे थे। दो लड़कियां भी आई थीं। अचानक फ्लैट के अंदर से चीखने की आवाज आने लगी। पटना पुलिस के पास मामला पहुंचा तो पूरी कहानी सामने आई। और पढ़ें

04:14 PM, 31-Dec-2024

Bihar News: तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार में मचा कोहराम

Vaishali News: स्थानीय लोगों का कहना है कि हाजीपुर-लालगंज मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं होती हैं। लोगों ने प्रशासन से मार्ग पर सख्त यातायात नियम लागू करने की मांग की है। और पढ़ें

03:29 PM, 31-Dec-2024

Bihar News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; अवैध संबंध का ऐसा एंगल सामने आया, जानें मामला

Nalanda News: हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतका के पति लक्ष्मण चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। और पढ़ें

02:56 PM, 31-Dec-2024

BPSC Protest: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में महागठबंधन का राजभवन मार्च, पुलिस ने रोका तो सड़क पर ही बैठे

Bihar News : गांधी मैदान के आसपास दो दिन पहले जो हुआ, अब राजभवन मार्च के समय शायद नहीं हो सकेगा। सीएम नीतीश कुमार भी लौट आए हैं और नए एसएसपी ने भी पदभार ले लिया है। देखना होगा कि आंदोलन कितना हो पाता है? और पढ़ें

02:55 PM, 31-Dec-2024

Bihar News: ननद को लाठी, डंडे और रॉड से बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत, आरोपी भाभी समेत अन्य फरार

Begusarai News: पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। साथ ही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

02:27 PM, 31-Dec-2024

Crime: बिहार सरकार के मंत्री ने ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल को बताया मेंटल, फांसी की सजा की मांग; जानें मामला

Rohtas News: मंत्री नीरज सिंह बबलू ने मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल का घर में घुसकर गोली चलाना न केवल क्रिमिनल एक्टिविटी है, बल्कि एक अमानवीय कृत्य है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:00 PM, 31-Dec-2024

Interview: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा? बिहार में किसका भविष्य मान रहे

Jitan Ram Manjhi : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरा हैं। 'अमर उजाला' ने उनसे एनडीए, बिहार, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, तेजस्वी यादव आदि को लेकर लंबी बातचीत की। और पढ़ें

12:43 PM, 31-Dec-2024

Nitish Kumar : दिल्ली से लौटने के बाद राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार; आज की गतिविधियां देखें

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार पटना लौट आए हैं। आने के बाद अगली सुबह वह राजभवन पहुंचे और नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। वह पूर्व राज्यपाल की विदाई समारोह में भी गए। साल के अंतिम दिन सीएम की गतिविधियां देखें। और पढ़ें

09:15 AM, 31-Dec-2024

Bihar News: बिहार में पछुआ हवा की एंट्री ने बढ़ाई ठिठुरन, चार डिग्री तक गिरेगा पारा; जानिए मौसम का हाल

मौसम विभगा के अनुसार, 31 दिसंबर और एक जनवरी को न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। सुबह में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को बढ़ते ठंड में सावधान रहने की सलाह दी है।  और पढ़ें

08:05 AM, 31-Dec-2024

BPSC 70th Re Exam: पटना के 22 केंद्रों पर होगी बापू भवन की रद्द परीक्षा; 12 हजार उम्मीदवारों को दोबारा मौका

BPSC 70th Re Exam: बिहार के पटना बापू परीक्षा भवन की रद्द बीपीएससी पीटी परीक्षा अब 22 केंद्रों पर होगी। परीक्षा पूर्व निर्धारित तारीख 4 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 12 बजे से शाम चार बजे तक होगी। और पढ़ें

12:06 AM, 31-Dec-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 31 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

Year Ender 2024 : आज साल का अंतिम दिन है और बिहार की राजनीति इस दिन तक देश की सुर्खियों में है। पिछले साल भी इस समय यही स्थिति थी। लेकिन, जैसे ही वर्ष 2024 आया तो बयानों का दंश बढ़ता गया। ऐसा कि राजनीति ही नहीं, सरकार भी बदल गई।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें