फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 26 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:28 PM, 26-Oct-2024

Bihar News: वैशाली में डीएम के खिलाफ राजस्व कर्मचारी और सीओ धरने पर, कामकाज ठप; जानें मामला

Vaishali News: महिला कर्मचारियों ने शिकायत की है कि उन्हें अनावश्यक रूप से देर तक काम पर रोका जा रहा है, जिससे उनके पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ गया है। विवाहित महिला कर्मचारियों ने बताया कि उनके घर में तलाक तक की नौबत आ गई है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

09:19 PM, 26-Oct-2024

Bihar News: वैशाली में बच्चा खरीद-बिक्री के मामले में सात लोग गिरफ्तार, बच्चा नोएडा से बरामद; जानें मामला

Vaishali News: बरांटी थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

09:05 PM, 26-Oct-2024

Bihar Liquor Ban: गाड़ी में तहखाना बनाकर हो रही थी शराब की तस्करी, तीन लाख की विदेशी शराब जब्त

Buxar News: उत्पाद निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि एक पिकअप वाहन का ड्राइवर पुलिस को देख फरार हो गया। वाहन के पिछले हिस्से में वेल्डिंग और नट-बोल्ट की मदद से तहखाना बनाया गया था, जिसमें शराब छुपाकर लाई जा रही थी। और पढ़ें

विज्ञापन
08:55 PM, 26-Oct-2024

Bihar: शराब पार्टी में दोस्तों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी; युवक गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर, एक गिरफ्तार

Samastipur News: एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि गोलीबारी में दीपक शाह गंभीर रूप से घायल हो गया है और पटना में उसका इलाज चल रहा है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

08:45 PM, 26-Oct-2024

Love Affair: लव मैरिज करने पर पूर्व मुखिया ने पति-पत्नी पर किया हमला, घर में तोड़-फोड़ की; घटना CCTV में कैद

Muzaffarpur News: पुलिस ने कहा है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:36 PM, 26-Oct-2024

Bihar News : नाराज किसानों ने बाइपास रोड के उद्घाटन का किया विरोध, कहा- नीतीश कुमार वादा करके मुकर गये

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 46 करोड़ की लागत से बने दनियावां बाइपास का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद वह लगभग 1•7 किलोमीटर लंबे बाइपास रोड का निरीक्षण भी किया। लेकिन इस दौरान किसानों ने उनका जमकर विरोध किया। और पढ़ें

07:56 PM, 26-Oct-2024

Bihar: MRJD कॉलेज के शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं की पिटाई का मामला और गरमाया, छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी

Begusarai News: छात्र संगठनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन अभी तक आरोपी प्राचार्य और उनके गुर्गों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है, जिससे छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा। और पढ़ें

07:42 PM, 26-Oct-2024

Bihar News: तेजस्वी यादव सही में कर रहे मानहानि का मुकदमा; जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार को लीगल नोटिस

Bihar : राजनीतिक बयानबाजी का दौर चल ही रहा था, लेकिन इसी अब तेजस्वी यादव ने जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार पर मानहानि का मुकदमा किया है। तेजस्वी यादव के वकील ने नीरज कुमार को लीगल नोटिस भेजा है। और पढ़ें

07:38 PM, 26-Oct-2024

Bihar: लोक गायिका शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य को लेकर लोग चिंतित, शिव मंदिर में किया जा रहा महामृत्युंजय जाप

Gopalganj News: शिव मंदिर के पुजारी विंध्याचल चौबे ने कहा कि हम सभी की प्रार्थना है कि शारदा दीदी जल्द स्वस्थ हो जाएं। उनके गीतों ने हमेशा हमारे दिलों को छुआ है और उनके बिना छठ पर्व अधूरा लगता है।
  और पढ़ें

07:11 PM, 26-Oct-2024

Bihar News: NSTPS जल्द बनेगा देश का गौरव, स्टेज-2 पर काम शुरू होने के बाद उत्पादन क्षमता होगी 4380 मेगावाट

Aurangabad News: एनएसटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि परियोजना के पूरा होते ही एनएसटीपीएस की कुल उत्पादन क्षमता 4380 मेगावाट हो जाएगी। इससे यह न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पावर प्रोजेक्ट बन जाएगा। और पढ़ें

06:17 PM, 26-Oct-2024

Love Affair: प्रेम विवाह पड़ा महंगा, कोर्ट के आदेश को अनदेखा कर लड़की के परिजन बने हैवान; उठा लिया यह कदम

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में कोर्ट की अनुमति से प्रेम विवाह करना एक प्रेमी जोड़े को महंगा पड़ गया। लड़की परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर दूल्हे के घर पर हमला कर जमकर उत्पात मचाया। जानें पूरा मामला...। और पढ़ें

05:19 PM, 26-Oct-2024

Bihar News: गोपालगंज में चाकू के हमले में घायल तीन युवकों में से एक की मौत; ग्रामीणों ने थाने को घेरा, हंगामा

Gopalganj News: गोपालगंज में चाकू के हमले में घायल हुए तीन युवकों में से एक की अस्पताल में मौत हो गई है। उसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। मामले में किसी आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है। पुलिस पर निष्क्रिय होने का आरोप लग रहा है। और पढ़ें

04:37 PM, 26-Oct-2024

Bihar News: पप्पू यादव की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; सांसद बोले- अब मां को खोने की हिम्मत नहीं है

Purnia News: मां की तबीयत बिगड़ने से सांसद पप्पू यादव काफी दुखी हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मां की तबियत बिगड़ने की जानकारी साझा करते हुए सांसद पप्पू यादव ने बेहद ही भावुक पोस्ट लिखा। 
  और पढ़ें

04:27 PM, 26-Oct-2024

Bihar News: बेतिया में मां का अंतिम संस्कार कर लौट रही महिला सड़क हादसे की शिकार, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Bettiah News: मझौलिया थाने के इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और झाझा मील को जब्त कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। और पढ़ें

04:03 PM, 26-Oct-2024

Nitish Kumar : आखिर मीडिया से मुखातिब हुए सीएम नीतीश कुमार; लंबी चुप्पी के बाद 15 सेकंड में क्या बोलते गए?

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय से चुप थे। सभाओं में भी कम बोल रहे थे। मीडिया से तो बिल्कुल नहीं। अब बोल भी तो महज 15 सेकंड। पटना में छठ घाट के निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। और पढ़ें

03:13 PM, 26-Oct-2024

Bihar: 'जिनकी वजह से बिहार की प्रतिष्ठा धूमिल हुई, उनके लिए भारत रत्न की मांग शर्म की बात', लालू यादव पर तंज

Muzaffarpur News: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि RJD के नेताओं में ‘ज्ञान का अभाव’ है। इसलिए वे ऐसे व्यक्ति के लिए भारत रत्न की मांग कर रहे हैं, जिसने बिहार को बदनाम किया। वीआईपी प्रमुख सहनी पर भी साधा निशाना। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:44 PM, 26-Oct-2024

Bihar Assembly Bypolls: प्रशांत किशोर ने अब नीतीश को क्यों कह दिया 'पलटू कुमार', भाजपा और बसपा पर भी तीखा हमला

Bihar Assembly Bypolls: प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर जनता भाजपा को वोट देती है तो वह सत्ता में आने के बाद लोगों की उम्मीदों को दरकिनार कर नीतीश कुमार के साथ मिल जाएगी। इसलिए आप (जनता) सोच-समझकर वोट दें। और पढ़ें

02:15 PM, 26-Oct-2024

Bihar News: समस्तीपुर में लाठी-डंडों से पीटकर बहू की हत्या, सास गंभीर; चचेरा ससुर गिरफ्तार, जानें मामला

Samastipur News: पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि घटना के पीछे नई झाड़ू की जगह पुराना झाड़ू रखने की बात सामने आई है, जिससे यह विवाद शुरू हुआ। पुलिस ने इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

01:58 PM, 26-Oct-2024

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट से अब इंडिगो की विमान भरेगी उड़ान, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही यह बातें

दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई की उड़ान के लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है। अब इंडिगो की विमान दरभंगा से दिल्ली के बीच प्रतिदिन जबकि मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान सेवा शुरू करेगी। और पढ़ें

01:26 PM, 26-Oct-2024

Sharda Sinha: लोकगायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी; दिल्ली एम्स में भर्ती, खाने-पीने में हो रही दिक्कत

Padma Vibhushan Sharda Sinha: लोक गायिका शारदा सिन्हा को पिछले कुछ दिनों से खाने-पीने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। तबीयत बिगड़ने बादद शनिवार की सुबह उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

12:15 PM, 26-Oct-2024

Bihar News: सीढ़ी से गिरीं मंत्री लेसी सिंह, आईसीयू में चल रहा इलाज; उन्नयन बिहार कार्यक्रम के दौरान ऐसा हुआ

Purnea News: मंत्री लेसी सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना पाकर न सिर्फ परिवार वाले बल्कि जदयू के नेता और आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। अस्पताल के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। और पढ़ें

11:47 AM, 26-Oct-2024

Bihar News : अपराधियों ने अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला, पुरानी रंजिश के कारण नालंदा में वारदात; पढ़ें पूरी खबर

Nalanda News: चिकसौरा थानेदार बब्बन कुमार ने बताया कि पूर्व की रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में लालदहिन यादव समेत सात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।  और पढ़ें

10:04 AM, 26-Oct-2024

Bihar News : बिहार में सत्ता-विपक्ष के दलों को नया नाम मिल रहा; पहले भी मिले हैं नाम, इस बार क्या चल रहा

Name Politics : बिहार के राजनीतिक दलों को नया नाम मिल रहा है। नामकरण बहुत रोचक है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। सामने वाला दल यह नाम दे रहा है। पहले भी ऐसे नाम मिलते रहे हैं। पहले क्या नाम चर्चा में रहे, क्या अब चल रहा- देखें यह रोचक स्टोरी। और पढ़ें

08:35 AM, 26-Oct-2024

Bihar Weather News: बिहार में दाना चक्रवात का असर, आज इन 21 जिलों में बारिश का असर; तापमान में भी आई गिरावट

Cyclone Dana : पटना में भी हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक भागलपुर में 11 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं कटिहार में सात एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। और पढ़ें

12:32 AM, 26-Oct-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 26 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : एक मकान पर निगम कर्मचारी ने नाले पर से अतिक्रमण हटाने का नोटिस चिपकाया था, जिसके बाद शाम में चार-पांच युवकों ने वार्ड के पार्षद को जमकर पीटा। पीड़ित पार्षद ने डिप्टी मेयर और निगम के एक दर्जन पार्षदों के साथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें