आज के समय में वजन बढ़ना आम बात हो गई है। गलत खान-पान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से ये समस्या बहुत अधिक बढ़ने लगी है। वजन बढ़ने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। अधिक वजन के कारण कई तरहों की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लोग वजन कम करने के लिए कई तरहों के उपाय अपनाते हैं।
कई लोग वजन कम करने के लिए जिम का सहारा लेते हैं, परंतु इस समय कोरोना वायरस की वजह से घर से बाहर जाना सुरक्षित नहीं है। आप घर में रहकर भी वजन कम कर सकते हैं। नियमित रूप से योग करने से वजन कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। आज हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताएंगे जिनको करने से वजन कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।