चेयर पोज योग के अभ्यास के लाभ
- फोटो : Pixabay
उत्कटासन योग से होने वाले फायदे
चेयर पोज योग के अभ्यास से मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है। यह संतुलन को सुधारने वाला भी अभ्यास है।
- इस योग से टखनों, जांघों, पिंडलियों और रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है।
- कंधों और छाती को स्ट्रेच करता है।
- पेट के अंगों और डायाफ्राम को उत्तेजित करने वाला अभ्यास है।
- यह हृदय गति को बढ़ाता है। संचार और मेटाबॉलिज्म प्रणालियों में भी इससे लाभ हैं।
- नर्वस सिस्टम को टोन करते हुए सहनशक्ति को बढ़ावा देने वाला अभ्यास है।
- कोर और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करके इनकी शक्ति को बढ़ाता है।
उत्कटासन योग की सावधानियां
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ स्थितियों में चेयर पोज योग के अभ्यास को नहीं करना चाहिए, इससे आपकी जटिलताओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है। यदि आपको घुटनों में क्रोनिक दर्द, गठिया, टखने में मोच जैसी दिक्कत हो तो इस योग का अभ्यास न करें। इस योग से घुटने, पैरों पर दबाव बढ़ता है जिससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। मासिक धर्म के दौरान या पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने पर भी इस योग मुद्रा को नहीं करना चाहिए।
------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।