फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादाम भीगा हुआ या फिर सूखा, जानें सेहत के लिए कौन-सा है फायदेमंद?

Tue, 25 Apr 2017 05:09 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
भीगा हुआ या सूखा बादाम
विज्ञापन
अक्सर शोध में ये बात सामने आती है कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। इसे खाने से बुद्धि का विकास होता तो है लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे खाते कैसे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खाने के बाद मीठे की तलब? कहीं बना ना दे आपको बीमार

कोई इसे सूखा, कोई खीर, सेवई आदि में डालकर तो कुछ लोग पानी में भिगोकर खाना पसंद करते हैं। जो इसे भिगोकर खाते हैं वो इसमें मौजूद सभी पौष्टिक तत्वों का लाभ लेते हैं।

सीनियर डाइटिशियन हिमांशी शर्मा कहती हैं कि बादाम में कई प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स जैसे विटामिन-ई, जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं। यदि आप इसे रात में पानी में भिगोकर सुबह खाते हैं तो ये ज्यादा फायदेमंद होता है।
विज्ञापन


भिगोया हुआ बादाम खाने को इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके छिलके में टेनिन होता है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है।
  ये भी पढ़ें- क्या आप भी गर्मा-गर्म चाय पीना पसंद करते हैं? जरूर पढ़ें ये खबर

पाचन क्रिया में मदद करता है भीगा बादाम

भीगा हुआ या सूखा बादाम
- बादाम को छ से आठ घंटे से ज्यादा पानी में भिगोकर नहीं रखना चाहिए। पानी में भिगोया हुआ बादाम पाचन क्रिया में भी मदद करता है। जिनका वजन अधिक है उन्हें भी सूखा बादाम खाने की बजाय भीगा हुआ बादाम खाना चाहिए। इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट भूख को रोकने में मदद करता है। 

ये भी पढ़ें- ऐसे लोगों को जल्दी लगती है लू, क्या आप भी हैं इसमें शामिल?

- ये एंटी-ऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्त्रोत है। भीगा हुआ बादाम बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर नियंत्रण रकता है और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है। 

दिल के लिए है अच्छा

भीगा हुआ या सूखा बादाम
- यदि आपको दिल से संबंधित कोई बीमारी है तो सूखा बादाम खाने की बजाय पानी में भिगोए हुए बादाम का सेवन प्रतिदिन करें। भीगा हुआ बादाम एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट एंजेंट है, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकने में मदद करता है। बादाम के ये गुण दिल को स्वस्थ रखने, पूरे ह्रदय प्रणाली को नुकसान पहुंचाने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। 

ये भी पढ़ें- संभल जाइए! आपकी सेहत बिगाड़ रही हैं ये 5 आदतें

- एक अध्ययन के मुताबिक, भीगे हुए बादाम ब्लड प्रेशर के लिए भी अच्छे होते हैं। इससे खून में अल्फा टोकोफेरॉल की मात्रा बढ़ती है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए महत्वपूर्ण होता है। 
विज्ञापन

मर्दों को जरूर खाना चाहिए भीगा बादाम

भीगा हुआ या सूखा बादाम
- अध्ययन में ये बात सामने आई है कि 30 से 70 साल के पुरुष अगर नियमित रूप से बादाम खाते हैं तो उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। बच्चों को भी सूखे बादाम की बजाय पानी में भिगोए हुए बादाम खाने के लिए दें। भीगे हुए बादाम में इतनी ताकत होती है कि वह छोटे बच्चों की बुद्धि का विकास करने में सहायक होते हैं। 

ये भी पढ़ें- आपकी ये आदतें बन सकती हैं हार्ट अटैक का कारण, हो जाएं सावधान

- इसका सेवन गर्भवतियों को भी करना चाहिए क्योंकि पेट में पल रहे शिशु का विकास तेजी से होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें