फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे लोगों को जल्दी लगती है लू, क्या आप भी हैं इसमें शामिल?

Fri, 14 Apr 2017 12:00 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
टैटू बनवाने के नुकसान
विज्ञापन
आजकल के नौजवान फैशन के चलते टैटू बनवा रहे हैं लेकिन वे इससे होने वाले खतरों से अंजान हैं। जी हां, एक नए शोध के अनुसार, जिन लोगों के शरीर में टैटू गुदा हुआ होता है उन्हें दूसरों की अपेक्षा लू लगने की संभावना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- संभल जाइए! आपकी सेहत बिगाड़ रही हैं ये 5 आदतें

सभी जानते हैं कि पसीना आना सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन शोध की मानें तो जिन लोगों के शरीर में टैटू गुदा होता है उन्हें पसीना कम आता है जिस वजह से शरीर का तापमान बिगड़ जाता है और कई तरह की दिक्कतें सामने आती हैं। यहां तक कि लोगों को दिल, किडनी से जुड़ी बीमारियां और दिमाग पर स्ट्रेस भी पड़ता है।
विज्ञापन

मिशिगन के अल्मा कॉलेज में किया गया शोध

टैटू बनवाने के नुकसान
दरअसल, शरीर में जितनी गहराई में पसीने की ग्रंथी होती हैं उतनी ही गहराई में टैटू की इंक पहुंचती हैं और नुकसान करती है। टैटू की वजह से हमारी सेहत को लंबा नुकसान पहुंचता है। जब शरीर से पसीना नहीं निकलेगा तो अंदर गर्मी बढ़ेगी और हीट स्ट्रोक यानी लू लगने का खतरा भी बढ़ेगा।

ये शोध मिशिगन के अल्मा कॉलेज में किया गया। शोधकर्ताओं ने कहा, 'हालांकि हम ये स्पष्ट नहीं कर पाएं कि ये समस्या टैटू की इंक या किस वजह से हैं।' उन्होंने टैटू वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें