फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों से बदसलूकी का वीडियो सही, FIR के बाद आरोपियों की तलाश शुरू

Fri, 14 Apr 2017 11:52 AM IST
amarujala.com, Presented By : आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
वीडियो से स्क्रीनशॉट
विज्ञापन
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान सीआरपीएफ जवानों से घाटी के युवाओं की ओर से की गई मारपीट के मामले में छानबीन शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बल के इंस्पेक्टर जनरल रविदीप सिंह साही ने कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि जवानोें से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उपचुनाव के लिए ड्यूटी पर जा रहे जवानों से घाटी के युवा मारपीट करते दिखाए गए हैं। साही ने कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच में वीडियो में जो दिखाया गया है, वह सही पाया गया है। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी के जवानों से दुर्व्यवहार हुआ है, उसकी पहचान कर ली गई है। यही नहीं उस जगह की भी पहचान हो चुकी है, जहां यह घटना हुई है।
 
विज्ञापन

घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : FILE PHOTO
साही ने कहा कि बडगाम जिले के करालपोरा इलाके में यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों को इकट्ठा कर चडूरा पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी दे दी गई है। इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज करवा दी गई है।

सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर जनरल ने कहा कि बल की इस मामले पर पूरी नजर है और इस पर पूरी कड़ाई के साथ कार्रवाई की जा रही है। जिन लोगों ने जवानों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया है, उन पर बल की पूरी नजर है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें