फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए प्रतिदिन करें इन आसनों का अभ्यास

Wed, 26 May 2021 09:03 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप पूरा-पूरा दिन जिम में बताएं। अभी वैसे ही सभी दूर जिम बंद हैं, ऐसे में घर पर ही कुछ योगासन नियमित रूप से करके सिक्स पैक एब्स बनाएं। 
विज्ञापन
वीरभद्रासन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोनाकाल में जब से जिम बंद हुए हैं, कई सारे युवा बहुत नाखुश हैं क्योंकि उनकी ठीक तरह से कसरत नहीं हो पा रही है। लड़कों में सिक्स पैक एब्स बनाने का काफी शौक होता है लेकिन कई लोगों को लगता है कि जिम के बिना सिक्स पैक बनाना असंभव है जबकि योग करके भी घर बैठे सिक्स पैक एब्स आसानी से बनाए जाते हैं। आइए जानते हैं किन आसानों को करके आप सिक्स पैक एब्स बना सकते हैं। 

वीरभद्रासन

विज्ञापन

शरीर को सही शेप देने के लिए और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी वीरभद्रासन बहुत लाभकारी है। इसे योद्धाओं का आसन भी कहा जाता है। यदि आप सिक्स पैक एब्स बनाना ही चाह रहे हैं तो प्रतिदिन अपने योग रूटीन में इस आसन को जरूर शामिल करें। इसे करना भी बहुत आसान है। 

हलासन
हलासन का जो लोग प्रतिदिन अभ्यास करते हैं, उनके पेट के निचले हिस्से के मसल्स, कंधे, पीठ और टांगे मजबूत हो जाती हैं इसलिए इसका अभ्यास आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। हलासन का प्रभाव आपके नाड़ी तंत्र पर भी पड़ता है। हार्मोन के उत्सर्जन को भी इस आसन के अभ्यास से नियंत्रित किया जा सकता है। 

ताड़ासन

विज्ञापन

ताड़ासन का अभ्यास आपके शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। योग सेशन की शुरुआत में और समाप्ति पर इस आसन को जरूर करें। इसे करने से आपका शरीर सही रूप से स्ट्रेच हो जाएगा। इसे करने से एब्स टोन होने लगती हैं इसलिए इसका अभ्यास न छोड़ें। यह एक बहुत ही आसान आसन है जिसे कोई भी कर सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें