International Lefthanders Day 2021
- फोटो : istock
दुनिया में इतने प्रतिशत लेफ्टी लोग
एक अध्ययन के मुताबिक, पूरी दुनिया में 7 से 10 प्रतिशत लोग ही लेफ्टी यानी बाएं हाथ से काम करने वाले होते हैं। वहीं, इन लोगों को कई बार कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। जैसे- उदाहरण के लिए ज्यादातर मशीने दाएं हाथ से काम करने वालों के लिए बनाई गई है। ऐसे में इन लोगों को कई बार समस्या का सामना करना पड़ता है।
लेफ्टी लोगो में ये खूबियां होती हैं:-
-ये लोग अच्छे फाइटर्स होते हैं।
-पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज होते हैं और इनकी राइटिंग काफी अच्छी होती है।
-ये लोग अपनी कल्पनाशक्ति का इस्तेमाल संगीत और कला के क्षेत्र में ज्यादा करते हैं।
-ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं और रचानात्मक विचारों वाले होने के साथ ही ये किसी बात की तह तक जाने में विश्वास रखते हैं।