बिहार के मंदिर जा सकते हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले में एक प्राचीन मंदिर है, जिसका निर्माण स्वयं भगवान विश्वकर्मा ने किया था। औरंगाबाद का यह मंदिर कई कारणों से खास है। यह मंदिर करीब सौ फीट ऊंचा है, जहां स्थापत्य और वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण देखने को मिलता है। आप चाहें को यहां दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।
दिल्ली के पहाड़गंज में
यूं तो राजधानी दिल्ली में कई विश्वकर्मा मंदिर हैं। हालांकि, पहाड़गंज में स्थित विश्वकर्मा मंदिर अधिक लोकप्रिय है। यह एक प्राचीन मंदिर है। आप विश्वकर्मा पूजा के लिए इस मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं। कहा जाता है कि, इस मंदिर की नींव पांडवों ने रखी थी।
मुंबई के मीरा रोड पर है मंदिर
मुंबई के मीरा रोड पर एक विश्वकर्मा मंदिर है। दूसरा मुंबई के खैराने में स्थित है। यहां कई विश्वकर्मा मंदिर आपको मिल जाएंगे। यह सभी बहुत सुंदर और खास मंदिर है। आप चाहें तो कांदिवली वाले विश्वकर्मा मंदिर भी जा सकते हैं। यह बहुत खूबसूरत मंदिर है।
जोधपुर जा सकते हैं
जोधपुर में एक पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर है। यह जोधपुर के दांगियावास में है। खास बात ये है कि, इस मंदिर को विश्वकर्मा समाज के लोग चलाते हैं यही लोग दिल्ली के विश्वकर्मा मंदिर का संचालन भी करते हैं। आप चाहें तो, विश्वकर्मा पूजा के दिन यहां परिवार के साथ दर्शन करने आ सकते हैं।
मध्य प्रदेश में हैं विश्वकर्मा मंदिर
मध्य प्रदेश में भी एक विश्वकर्मा मंदिर है। विश्वकर्मा कमेटी इसका संचालन करती है। यह यहां का सबसे मशहूर विश्वकर्मा मंदिर है। आप विश्वकर्मा पूजा के दिन यहां दर्शन करने आ सकते है। इस मंदिर में दूर दूर से लोग भगवान के दर्शन करने आते हैं।