फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक दृश्यों से सजी है नुब्रा घाटी, "लद्दाख के बाग" के नाम से है मशहूर 

Fri, 30 Oct 2020 09:06 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पहाड़ों के बीच में बसी नुब्रा घाटी- फाइल फोटो - फोटो : social media
अपनी अलौकिक सुंदरता और खूबसूरती के लिए लद्दाख देश- दुनिया में प्रसिद्ध है। लद्दाख को भारत का मुकुट कहा जाता है। आज हम आपको लद्दाख के पहाड़ों के बीच में बसी नुब्रा घाटी के बारे में बताने जा रहे हैं। नुब्रा घाटी ऊंची पहाडियों से घिरी है। नुब्रा का मतलब "फूलों की घाटी" होता है। इस घाटी को "लद्दाख के बाग" के नाम से भी जाना जाता है। यह घाटी "गुलाबी" और "पीले जंगली गुलाबों" से सजी है।

लेह से 150 किमी की दूरी पर बसी नुब्रा घाटी बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत है। इस घाटी का इतिहास भी काफी पुराना है। इतिहासकारों के अनुसार इसका इतिहास सातवीं शताब्दी ई. पूर्व पुराना है। इतिहास में इस घाटी में चीनी और मंगोलिया ने आक्रमण किया था। आइए जानते हैं नुब्रा घाटी के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
नुब्रा घाटी प्राकृतिक दृश्यों से सजी है- फाइल फोटो - फोटो : Getty Images
प्राकृतिक दृश्यों से सजी है घाटी
  • नुब्रा घाटी प्राकृतिक दृश्यों से सजी है। इस घाटी की रेत, पहाड़ियां यहां की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करती है। यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है। नुब्रा घाटी श्योक नामक दो नदियों के बीच में बसी है। यहां की संस्कृति भी काफी अलग है।
विज्ञापन

3 of 5
नुब्रा घाटी जाने के लिए सड़क मार्ग से होकर जाना होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Getty Images
लेह से नुब्रा का सफर
  • नुब्रा घाटी जाने के लिए सड़क मार्ग से होकर जाना होता है। सबसे पहले राष्ट्रीय मार्ग से खर्दुंग ला तक सफर किया जाता है। उसके बाद खर्दुंग गांव से होते हुए श्योक घाटी तक सफर किया जाता है। नुब्रा घाटी जाने से पहले यात्रियों को दो दिन के लिए लेह में रुकना होता है। एक बार जब यात्री यहां के वातावरण में ढल जाते हैं, तब आगे की यात्रा कर सकते हैं। इस यात्रा में आपको खूबसूरत सड़के मिलेंगी जो आपका दिल जीत लेंगी। नुब्रा घाटी के करीब पहुंचने पर आपको रेत के टीलों के साथ सुनसान सड़क मिलेगी।

4 of 5
ये जगह बेहद ही सुंदर है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Getty Images
डिस्किट और हंडर 
  • डिस्किट और हंडर नुब्रा घाटी का व्यापारिक केंद्र है। ये जगह बेहद ही सुंदर है। आपको डिस्किट और हंडर में रुकने के लिए आसानी से होटल, होम स्टे, रिसॉर्ट और टेंट मिल जाएंगे। यहां का वातावरण भी काफी शांत है। इस जगह पर दो कूबड़ वाले ऊंट देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुब्रा घाटी जाने का सबसे सही समय मई से सितंबर के मध्य का रहता है- फाइल फोटो - फोटो : Getty Images
नुब्रा घाटी जाने का सबसे सही समय
  • नुब्रा घाटी जाने का सबसे सही समय मई से सितंबर के मध्य का रहता है। सर्दियों के मौसम में यहां जाना थोड़ा मुश्किल रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें