फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद ही खूबसूरत हैं उत्तराखंड के ये स्थान, जानिए सभी जगहों के बारे में

Sun, 14 Feb 2021 12:44 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों की नैसर्गिक खूबसूरती की बात ही निराली है। हिमालय, झील-झरने और तालों का मनोरम दृश्य देखते ही बनता है। देवताओं की भूमि के नाम से मशहूर यह राज्य उत्तर भारत में स्थित है। देहरादून यहां की राजधानी है। अपने शांत वातावरण के लिए यह राज्य जाना जाता है। धार्मिक दृष्टि से अगर देखा जाए तो उत्तराखंड के चार धाम केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री हैं तो वहीं भारत के प्रमुख चार धामों में से एक धाम यहीं उत्तराखंड में है। आइए, आपको उत्तराखंड के उन पांच टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के बारे में बताते हैं जो देश दुनिया में मशहूर हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
मुक्तेश्वर
  • झीलों के शहर नैनीताल से करीब 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुक्तेश्वर की खूबसूरत वादियां देखते ही बनती हैं। सर्दी के मौसम में यहां बर्फबारी के बाद मौसम काफी सुहाना हो जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
तपोवन
  • तपोवन गंगोत्री हिमनद से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां के अद्भुत नजारे देखते ही बनते हैं। तपोवन से दूर-दूर तक फैली हिमालय की चोटियां दिखती हैं। तपोवन को ही नंदनवन भी कहते हैं। यहां पर्वतारोहण के लिए कैंपिंग की जाती है। गोमुख ट्रैकिंग के पास ही तपोवन है। नंदनवन से शिवलिंग, भागीरथी, केदार डोम, थलय सागर और सुदर्शन जैसे चोटियों का शानदार दृश्य दिखता है। यहां के हरियाली से भरे चीड़ और देवदार के वृक्ष यहां की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
 
 

4 of 5
- फोटो : file
देवप्रयाग
  • देवप्रयाग समुद्र तल से 830 मीटर की ऊंचाई पर है। ऋषिकेश से देवप्रयाग की दूरी महज 70 किलोमीटर के करीब है। यह खूबसूरत जगह अलकनंदा-भागीरथी नदी के संगम पर बसी है। कहा जाता है कि देवभूमि उत्तराखंड के पंच प्रयागों में से एक देवप्रयाग है। मान्यता है कि जब राजा भागीरथ ने गंगा को पृथ्वी पर उतरने के लिए मनाया तो उनके साथ ही 33 करोड़ देवी- देवता भी गंगा के साथ स्वर्ग से देवप्रयाग में उतरे थे। ये ही वो जगह है, जहां भागीरथी और अलकनंदा नदी का संगम होता है । यह बेहद मनोरम स्थल है, जहां की खूबसूरती और शांत वातावरण दिल को सुकून देता है।
 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
औली
  • औली को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। भारत का यह मिनी स्विट्जरलैंड इतना खूबसूरत है कि यहां के नजारे देखते ही बनते हैं। यह मिनी स्विट्जरलैंड उत्तराखंड के चमोली में स्थित है। सर्दियों के मौसम में बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का नजारा, यहां देखने लायक रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें