ganesh chaturthi 2019
गणेश मंदिर, कनॉट प्लेस
कनॉट प्लेस पर आप अक्सर शॉपिंग या वीकेंड मस्ती के लिए जाते होंगे। लेकिन इस बार गणपति पूजन के लिए जाइए। यहां बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर पालिका सेंटर के पास भगवान गणेश का मंदिर स्थित है। 10 दिन तक चलने वाले गणपति उत्सव के दौरान किसी भी दिन यहां जाकर दर्शन कर सकते हैं। इसके लिए आप राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरें।