सूरत
गुजरात का सूरत शहर कपड़ों की राजधानी कहा जाता है। यह कपड़ा निर्यात का केंद्र है, साथ ही भारत की सबसे बड़ा कपड़ों का थोक मार्केट भी है। सूरत की टेक्सटाइल मार्केट, टेक्सटाइल हाट और अजमेरा फैशन से आप सस्ते में कपड़े खरीद सकते हैं।
जयपुर
राजस्थान के रहने वाले हैं तो कपड़ों की खरीदारी के लिए जयपुर शानदार जगह है। जयपुर अपने कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है। यहां जौहरी बाजार, बापू बाजार और नेहरू बाजार में कपड़े बेहद सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं।
लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ चिकनकारी काम के लिए मशहूर है। यहां हर तरह के कपड़े बेहद सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं। लखनऊ की अमीनाबाद बाजार, हजरतगंज बाजार और चौक बाजार से कम पैसों में बच्चों से लेकर बड़ों तक के कपड़े मिल जाएंगे।