फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में लेना चाहते है घूमने का मजा, कम बजट में शानदार है ये 7 जगह

Tue, 23 Apr 2019 05:12 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान तो आप बना चुके होंगे। लेकिन आप में से कुछ लोग जो काम के चलते गर्मियों में घूमने का प्लान नहीं बना पाए हैं वो उदास ना हों। हम उन जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सबसे बेहतरीन मौसम में यानी मानसून में पृथ्वी पर बसी खूबसूरत जगह घूम सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
गोविंदघाट
अलकनंदा और लक्ष्मण गंगा के किनारे बसा गोविंदघाट मनमोहक है। मानसून में यहां घूमना जन्नत में घूमने जैसा एहसास देता है। यहां फूलों के घाटी की सैर करना अतुलनीय है। 
विज्ञापन

3 of 7
पुदुच्चेरी
आनंदमई ट्रिप के लिए पुदुच्चेरी से अच्छी कोई जगह नहीं है। यहां स्थानीय लोग भी फ्रेंच में बात करते दिखाई देते हैं। मानसून में तो इसकी खूबसूरती देखते बनती है। बारिश के दौरान यहां के समुद्री तटों पर घूमना और लहरों को देखना दिल खुश कर देगा। 

4 of 7
पचमढ़ी
मानसून में पचमढ़ी हिल स्टेशन और भी खूबसूरत लगने लगता है। सतपुड़ा की पहाड़ियों से घिरा ये हिल स्टेशन मानसून में पर्यटकों से और भी खिल उठता है। 
विज्ञापन

5 of 7
मुन्नार
मुन्नार धरती का स्वर्ग है। यहां के चाय के बागान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। सोचिए बारिश में चाय के पौधों से भरे बागान देखकर अपना सारा तनाव भूल जाएंगे। सोचकर ही मन को सुकून मिलने लगा होगा। मानसून में यहां चैन भरी छुट्टियां बिता सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
सिंहगढ़
पुणे से 37 किलोमीटर दूर सिंहगढ़ का किला है। इतिहास और प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन जगह है। प्रकृति के सौंदर्य का आनंद लेने के लिए यहां जरूर जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौसिनराम
मानसून हो और मौसिनराम का नाम न आए, मेघालय के इस छोटे से गांव में सबसे ज्यादा बारिश होती है। यहां के झरने और प्राकृतिक गुफाएं विश्व प्रसिद्द हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें