फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करना चाहते हैं विदेश की सैर तो इन रंग-बिरंगी जगहों पर पार्टनर के साथ बिताएं हसीन पल

Tue, 23 Apr 2019 01:44 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वैकेशन शुरू होने को है। ऐसे में अगर आप कहीं विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बताए गए जगहों में से आप एक जगह चुन सकते हैं। ये जगहें बेहद कलरफुल हैं जो आपको भी भाएंगी और आपके पार्टनर को भी। इन जगहों की सबसे बड़ी बात यह है कि ये प्रकृतिक रूप से कलरफुल हैं। तो आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां आप रंग-बिरंगी दुनिया के बीच में पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिता सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सतरंगी गांव
ताइवान में स्थित यह गांव बहुत ही ज्यादा कलरफुल है। और इस गांव को कलरफुल बनाने में सबसे बड़ा हाथ रहा है हुआंग यंग का जो सुबह तीन बजे ही उठकर गांव की दीवारों पर पेंटिंग बनाना शुरू कर देते हैं। हुआंग यंग हर रोज लगभग चार घंटे पेंटिंग करते हैं। इस गांव को देखने के लिए हर साल करीब दस लाख लोग आते हैं। हुआंग यंग ने गांव की हर दीवार को रंग-बिरंगी चिड़िया, जानवर, मशहूर हस्तियों की तस्वीरें और गायकों की तस्वीरों से सजा दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
एल्काफ ब्रिज
सिंगापुर में एल्काफ ब्रिज का निर्माण साल 1997 में किया गया था। इसके बाद साल 2014 में फिलीपींस की आर्टिस्ट पेसिटा एबाड ने इस पुल को 52 अलग-अलग रंगों से पुल को रंगा था। इसके बाद अब दुनिया भर से लाखों लोग इसे देखने आते हैं। 

4 of 5
रेनबो माउंटेन
पेरू देश में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद मोन्टाना डि सिएट कोलर्स है। यह पर्वतमाला कुस्को क्षेत्र में एंडीज पर्वतामाला में से एक है। स्थानीय लोग इसे रेनबो माउंटेन भी कहते हैं। साल भर में करीब आठ महीने तक पहाड़ों का रंग इंद्रधनुष की तरह होता है। ऐसा कहा जाता है कि पहले पहाड़ के रंग सामान्य थे। लेकिन जैसे-जैसे पत्थर टूटते गए और पहाड़ की मिट्टी बहती गई तो उसके बाद पहाड़ के अलग-अलग रंग सामने आए। इसे देखने के लिए प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सतरंगी फूल
नीदरलैंड में अप्रैल के महीने में पीक ट्यूलिप सीजन रहता है, जिसे टूरिस्टों के घूमने के लिए सही समय माना जाता है। अप्रैल के महीने में आकर आप सात मिलियन से ज्यादा फूलों की वैराइटी देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें