अपनी एक्सपर्ट ड्रिंक्स के साथ स्टारबक्स यहां पर होली स्पेशल कॉफी ड्रिंक्स भी प्रदान करता है, जो कि बेहतरीन फ्लेवर्स व कलर्स का एक खास संयोजन है। यह स्टारबक्स की तरफ से कानपुरिया अंदाज में होली की फील प्रदान करता है। यहां पर ग्राहक मशहूर शेफ संजीव कपूर द्वारा निर्मित मेन्यू का भी आनंद ले सकते हैं। जिसमें इंडियन व इंटरनेशनल ड्रिंक्स प्रदान की जाती हैं।
साथ ही स्टारबक्स यहां पर माई स्टारबक्स रिवार्ड्स भी लेकर आ रहा है, जिसमें यहां के ग्राहकों को ढेरों रिवार्ड्स व पर्सनल लाभ प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा स्टारबक्स ग्राहकों को ब्रांड मर्चेनडाइज व फ्री वाई-फाई भी प्रदान करता है, जिससे कि वो कॉफी हाउस का अनुभव ले सकें।
स्टारबक्स के लिए ग्राहक व कर्मचारियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है, जिसकी वजह से टाटा स्टारबक्स कोविड-19 स्वच्छता व सुरक्षा के सारे प्रोटोकॉल फॉलो कर रहा है, जिसमें स्टोर सैनेटाइजेशन, ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग आदि प्रमुख हैं। साथ ही प्रोडक्ट्स के निर्माण की प्रक्रिया में भी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सभी पार्टनर मास्क, फेशियल कवरिंग, टेम्परेचर चेकिंग आदि मानकों का पालन करते हैं। साथ ही ग्राहकों के लिए मोबाइल ऑर्डर व बिल पेमेंट की सुविधा भी मुहैया कराई गई है।