तनाव बहुत सारी बीमारियों का कारण बनता है। बहुत जरुरी है कि तनाव से बचा जाए। इसके लिए जरुरी है कि कि खानपान पर ध्यान दिया जाए जिससे तनाव को दूर रखा जाए।
अलसी के बीजों में सबसे ज्यादा ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। कोलोस्ट्राल कम करने के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं है। अलसी का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं। दिन में कम से कम दो चम्मच अलसी के बीज अपने रोज के खाने में लें, फायदा होगा।
जो मछली खाना पसंद करते हैं उन्हें सॉलमन मछली खाएं। सॉलमन मछली में सबसे ज्यादा ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है।
इसके अलावा मछली के तेल से भी पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। अब तो मार्केट में फिश ऑयल के लिए कई तरह के सप्लीमेंट आने लगे हैं। रोजाना एक गोली ले सकते हैं ओमेगा की कमी को पूरा करने के लिए अगर प्राकृतिक चीजों से ये कमी पूरी ना हो रही हो।
अगर प्राकृतिक चीजों की बात करें तो अखरोट में काफी मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। रोजाना मुठ्ठी भर अखरोट खाने से ये कमी पूरी हो सकती है।
सोयाबीन में भी ओमेगा 3 मिलेगा। सोयामिल्क से बनी कोई भी चीज भी ये कमी पूरा कर सकती है। सोया में इसके अलावा आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम भी होता है।
अंडे भी ओमेगा 3 के अच्छे स्त्रोत हैं। लेकिन अगर आपको कोलेस्ट्राल की समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह पर ही खाएं अंडे।
सब्जियों की बात करें तो फूलगोभी में काफी मात्रा में ओमेगा 3 मिलेगा आपको। सब्जियों में फूलगोभी के अलावा पालक में भी ओमेगा 3 होता है।