फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#शादी, फैमिली और बातें: मुझे शादी करनी है, लेकिन मेरे पापा...

Mon, 15 Jul 2019 01:09 PM IST
मोना नारंग प्राची प्रियम
विज्ञापन
मैंने पापा से अपने मन की बात पूछ ही डाली - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

चार साल की उम्र में एक ही महीने के अंदर नीधि बुआ, लिलि मौसी, निशु दीदी और पड़ोस की कोमल दीदी और अनु बुआ की शादियां देख-देखकर मेरा बाल मन भी धीरे-धीरे अपनी शादी की चिंता में डूबता जा रहा था। इसके बाद रीमा दीदी की भी शादी का नंबर आ गया। यह देखकर मन के ब्रेक पर से कंट्रोल छूट गया और...दीदी के जयमाला के बाद भोला- सा मुंह बना कर भरी सभा में मैंने पापा से अपने मन की बात पूछ ही डाली।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- #ऑफिस की बातें और लाइफ: मैंने फेयरवेल का केक काटा और दिल की बात कह डाली लेकिन उसने..!

एक पल के लिए तो वहां मौजूद सभी लोग अवाक रह गए और पापा को तो जैसे कानों पर विश्वास ही नहीं हो रहा था। अगले ही पल पूरे खानदान और आस-पड़ोस के अंकल आंटी, भैया दीदी, बुआ और चाचा ने एक साथ मिलकर जो ऐतिहासिक ठहाका लगाया उसकी गूंज आज सतरह सालों बाद भी मेरी शादी की हल्की-फुल्की बातचीत के दौरान सुनाई देती है।

विज्ञापन

उससे तुम्हारी शादी करवा देंगे - फोटो : Pixabay
बहरहाल, मेरे सवाल के जवाब में पापा ने वादा किया था कि, "जब तुम थोड़ी बड़ी हो जाओगी तो तुम्हें एक कार में ड्राइवर के साथ खूब सारा खाने-पीने का सामान भर कर देशार्टन पर भेज देंगे। इसके बाद जो भी लड़का तुम्हें पसंद आएगा उसे अपने साथ ही लेते आना। उससे तुम्हारी शादी करवा देंगे।"

इसे भी पढ़ें-#किराये के कमरे और मैं: फिर अचानक मुझे आधी रात को फ्लैट छोड़ना पड़ा

यह सुनते ही इधर मैंरे मन को जितनी राहत मिली, उधर मम्मी की हदस उतनी ही बढ़ गई। अब तो स्थिति यह है कि घर में मेरी शादी को लेकर चर्चा कम चुटकियां ज्यादा होतीं हैं, सीरीयसनेस है ही नहीं। कभी-कभी दोस्त या क्लासमेट की शादी के बारे में बताते हुए अपनी चर्चा को हवा देने की कोशिश भी करूं तो मम्मी 'मात्र 21 साल' का हवाला देकर टॉपिक को ऐसे क्लोज करती हैं जैसे, केस डिसमिस्ड!

अभी परसों की ही बात है, 'कुछ तो चर्चा हो' की प्रबल इच्छा लिए कूटनीतिक षडयंत्र के तहत अभी मैंने मम्मी को शादी की परफेक्ट एज का साइंटिफिक ज्ञान देना शुरू ही किया था, कि वो फिर से 'मात्र 21 बरस' पर अड़ गईं। इस बार कंप्लीट मैथमैटिकल प्रूफ के साथ मैंने ताल ठोक कर कहा 22 साल 11 महीने 6 दिन, यानी राउंड फिगर में 23 साल!!! मम्मी ने क्षणिक चुप्पी साधने के बाद ताना भरे अंदाज में ऊंची आवाज में कहा "हां! अट्ठाईस साल!"... और फोन कट गया।

#प्यार में धोखे की कहानियां: उसकी जबरदस्ती और हिंसा से तंग आकर मैंने यह कदम उठाया
विज्ञापन

अब पापा को डायरेक्ट बोलना ही पड़ेगा... - फोटो : Pixabay
लगता है पापा अपना वादा भूल गए हैं, और मां की ममता है कि मानती नहीं। इससे पहले कि ब्याह की मेरी चाहत, छटपटाहट में तब्दील हो जाए और मैं मम्मी-पापा की गोद से फिसल कर कानून की छतरी के नीचे अपने राजकुमार की तलाश में निकल पड़ूं...मैंने निश्चय किया कि पापा को उनका भूला-बिसरा वादा याद दिलाने की एक आखिरी कोशिश तो बनती है...

इसे भी पढ़ें- #शादी, फैमिली और बातें: मुझे छोड़कर सारे मेरा पति ढूंढ रहे थे!

अब डायरेक्ट बोलना ही पड़ेगा, तभी इस मामले में द्वीपक्षीय वार्ता के द्वार खुलेंगे। नहीं तो अगले पांच साल तक मुंगेरी लाल के हसीन सपने सजते रहेंगे। बहुत हिम्मत बटोर कर फोन उठाया, लॉक खोला और सीधे सेटिंग्स में जा कर कॉलर ट्यून बदल डाली। अब पापा क्या, पूरे खानदान से कोई कॉल कर ले...हैलो से पहले इतना तो सुनना ही पड़ेगा... "डिडिंग डिडिंग मोर अठरा साल होय गेलक रे। ए काका, ए बाबा, मोर सादी कराय दे, जोड़ी चुमाय दे...डिडिंग डिडिंग"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें