फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स को लेकर परेशान हैं ? जानें ये चार बातें

Sun, 29 Jan 2017 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्स के बारे में घबराहट भी सेक्स के दौरान दर्द की एक वजह हो सकती है। एक नए शोध से पता चला है कि हर दस में से एक महिला सेक्स के दौरान दर्द अनुभव करती है। रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रीशियंस और गॉयनोकोलोजिस्ट्स की एडी मोरिस कहते हैं, "ये आपको जीवन में अहम सुधार करने का वक्त है।" उन्होंने बीबीसी न्यूज़बीट को बताया, "ये चिंता और घबहराहट के बढ़ने का एक कारण हो सकता है।"
विज्ञापन


16-24 वर्ष की वो युवतियां जो पहली बार सेक्स का अनुभव करने जा रहीं हो और इसे लेकर चिंतित हों उन्हें वो ये सलाह देते हैं।

1. बात करें

सेक्स पीड़ादायक हो सकता है यदि दोनों पार्टनर की सेक्स को लेकर अलग-अलग उम्मीदें हों, पसंद और नापसंद अलग-अलग हो। एडी मोरिस कहते हैं कि अपने सहभागी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव अहम है क्योंकि आप चीज़ों के बारे में बात कर सकते हैं। "खुलापन, सेक्स के बारे में बातचीत, पूरा समय लेना और नज़दीकी को एंजॉय करना मददगार हो सकता है।"

2.निरोध के बारे में चर्चा

यौन संक्रामक रोग या गर्भवती होने के लेकर चिंता पहली बार सेक्स को लेकर आपको चिंतित कर सकती है। और सिर्फ लड़कियां ही इन बातों को लेकर परेशान नहीं होती हैं। एडी सलाह देते हैं कि इस बारे में भी बात की जाए कि दोनों के लिए क्या सबसे बेहतर है।

"जो कंट्रासेप्शन आप दोनों इस्तेमाल करने जा रहे हैं उसे लेकर आश्वस्त हों और कंडोम का इस्तेमाल करें। कहना आसान है, लेकिन फिर भी आप रिलेक्स रहकर सेक्स को ज़्यादा एंजॉय करोगे।"

3. चिंता से बचें

"यदि पीड़ादायक सेक्स सिर्फ एक या दो बार होता है तो ये चिंता की बात नहीं है, ख़ासकर अगर अनुभव बेहतर हो रहा हो तो।"
विज्ञापन

4.मेडिकल सलाह लें

-
"यदि सेक्स के दौरान पीड़ा बरकरार रहती है तो मेडिकल परामर्श लेना अहम है ताकि आप सुनिश्चित हो सकें कि कहीं दर्द की वजह कुछ और तो नहीं है।"
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें