फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: रिश्ते में वित्तीय मजबूती कैसे लाएं, ताकि शादी रहे तनावमुक्त

Thu, 11 Jul 2024 12:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

कपल्स को शादी के शुरुआती दिनों से ही अपने रिश्ते को फाइनेंशियली स्ट्रांग बनाने पर काम करना चाहिए। ऐसा करके आप तनाव मुक्त होकर शादीशुदा जीवन का आनंद उठा पाएंगी और आपसी झगड़े भी नहीं होंगे।
विज्ञापन
Relationship - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदना त्यागी

विज्ञापन


आपका रिश्ता नया है। अगर आप इसे प्यार से भरना चाहती हैं, मजबूत बनाना चाहती हैं तो इस रिश्ते को फाइनेंशियली स्ट्रांग बनाने पर ध्यान दें। शादी जीवन में खुशी, उत्साह और सपनों से भरे एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक होती है। लेकिन कुछ शादियां टूट जाती हैं, जिनका मूल कारण होता है युगल का फाइनेंशियली स्ट्रांग यानी वित्तीय रूप से मजबूत न होना। आपकी इस नई शुरुआत और रिश्ते में और ज्यादा रंग एवं खुशी भरने के लिए वित्तीय नियोजन का होना बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए कपल्स को शादी के शुरुआती दिनों से ही अपने रिश्ते को फाइनेंशियली स्ट्रांग बनाने पर काम करना चाहिए। ऐसा करके आप तनाव मुक्त होकर शादीशुदा जीवन का आनंद उठा पाएंगी और आपसी झगड़े भी नहीं होंगे।

सबसे पहले निवेश

शादी के समय कपल्स को काफी कैश अमाउंट मिलता है। यह कैश अमाउंट अच्छा-खासा होता है, इसलिए आप इसे किसी अच्छी योजना में निवेश कर सकती हैं, जिसका अच्छा मैच्योरिटी अमाउंट मिलता है। अगर आप दोनों शादी के एक या दो साल बाद कार या घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके काफी काम आ सकता है।
विज्ञापन


बजट बनाना जरूरी

आप दोनों मिलकर हर महीने एक बजट बनाएं और उसी के अनुसार पैसे खर्च करें। ऐसा करके आप हर महीने बचत करना सीख जाएंगी, जो जरूरत पड़ने पर आपके ही काम आएंगे।

फिजूलखर्ची क्यों

शादी के बाद खर्चे बढ़ जाते हैं। इसलिए फिजूलखर्ची न करें और अनावश्यक चीजों को खरीदने से बचें। जिस चीज की जरूरत हो, केवल वही खरीदें। आप चीजों को खरीदने के लिए प्राथमिकता तय करें। किसी दूसरे जोड़े से अपनी तुलना न करें। उसकी देखा-देखी न करें। ऐसा अक्सर नवविवाहित युगल अपने शुरुआती दिनों में करते हैं, क्योंकि उन्हें सब फिल्मों जैसा चाहिए होता है, जो कि असल जिंदगी में संभव नहीं। इसलिए सोच-समझकर खर्च करें।

विज्ञापन

Relationship - फोटो : istock
स्वस्थ संवाद

नवविवाहित युगल को शुरुआत में ही यह तय कर लेना चाहिए कि पैसे कहां और कितने खर्च करने हैं। यदि दोनों जॉब करते हैं तो बचत कैसे करनी है, इसकी योजना बना लें। दोनों मिलकर खाली समय में कमाई के अन्य साधन भी तलाश सकते हैं। ऐसा करके आप खुद के साथ रिश्ते को भी फाइनेंशियली सपोर्ट दे सकती हैं। शादी के बाद यदि कुछ सालों तक कपल्स समझदारी से काम लें तो जीवन बेहद खुशनुमा हो जाता है।

कॉस्ट कटिंग

आज के समय में, जहां पेट्रोल, डीजल काफी महंगा होता जा रहा है, ऐसे में आप कार के बजाय बाइक का इस्तेमाल कर सकती हैं। वह भी ऐसी बाइक का चयन करें, जो अच्छा माइलेज देती हो। यह तरीका आपको बचत करने में मदद करेगा। आप दोनों अपने-अपने तरीके से कॉस्ट कटिंग करके अपने रिश्ते को फाइनेंशियली स्ट्रांग बना सकते हैं।

विश्वास और सुरक्षा की मजबूत नींव

रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. शिवानी मिसरी साधू कहती हैं, वित्तीय स्थिरता एक स्वस्थ रिश्ते की आधारशिला है। वित्तीय मुद्दे विवाह में तनाव और संघर्ष के प्रमुख कारण बनते हैं। वित्तीय योजना को प्राथमिकता देकर और वित्त से संबंधित खुले संचार द्वारा शादीशुदा जोड़े अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। यह केवल पैसे के प्रबंधन के बारे में नहीं, बल्कि आपके भविष्य के लिए एक साझा दृष्टिकोण बनाने के बारे में भी है। यह शादीशुदा रिश्ते में सुनिश्चित करता है कि दोनों साथी अपने वित्तीय लक्ष्यों में मूल्यवान और समर्थित महसूस करें। इसलिए आर्थिक रूप से मजबूत रिश्ता वही है, जो दोनों साझेदारों को अपनी सामूहिक समृद्धि में योगदान करने देता है। यह आपके रिश्ते में विश्वास और सुरक्षा की मजबूत नींव डालता है और रिश्ते को मजबूती देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें