फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्किंग कपल्स के लिए जॉइंट फैमिली के हैं कई फायदे, यहां समझे आसान भाषा में

Sun, 08 Aug 2021 04:43 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भारत में बहुत ही प्राचीन समय से संयुक्त परिवार की व्यवस्था चली आ रही है। बढ़ते शहरीकरण ने हमारी इस पुरानी व्यवस्था को तोड़ने का कार्य किया है। अब बड़ी मात्रा में लोग संयुक्त परिवार से एकल परिवार की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। कहां पहले संयुक्त परिवार के भीतर माता-पिता, चाचा-चाची, दादी-दादी सब एक साथ मिलकर रहते थे। वहीं अब लोग अपने अपने में सीमित हो चुके हैं। हालांकि आज भी गांव देहातों में बड़ी मात्रा में लोग संयुक्त परिवार में ही रहते हैं। हमारी परंपरा में लंबे समय से चली आ रही संयुक्त परिवार की व्यवस्था के कई लाभ हैं। आज भले ही शहरीकरण की आंधी ने इसको चोट पहुंचाई हो, पर इसके महत्व को हम भूल नहीं सकते हैं। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में वर्किंग कपल्स के लिए संयुक्त परिवार किसी वरदान से कम नहीं है। वर्किंग कपल्स के लिए संयुक्त परिवार के कई लाभ हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
वर्किंग कपल्स जिन्हें अपने बच्चों के लिए किसी ऐसे शख्स की तलाश रहती है, जो भरोसेमंद हो और उनके बच्चों की अच्छे से देखभाल कर सके। ऐसे में इन कपल्स के लिए संयुक्त परिवार का विशेष महत्व है। संयुक्त परिवार में वर्किंग कपल्स के बच्चों को चाचा चाची और दादा दादी अच्छे से देखभाल करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
संयुक्त परिवार के कई फायदे हैं। इस परिवारिक व्यवस्था में किसी एक व्यक्ति पर पूरा भार नहीं पड़ता। घर के कामों का आपस में बंटवारा हो जाता है। इस कारण काम को लेकर घर के सदस्यों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अक्सर वर्किंग कपल्स के पास अपने बच्चों को पारिवारिक मूल्य सीखाने का समय नहीं मिल पाता। ऐसे में अगर वो संयुक्त परिवार में रह रहे हैं, तो दादा दादी और चाचा चाची की सहायता से बच्चों को कई पारिवारिक मूल्य सीखने को मिलते हैं। इसके अलावा बच्चे अपने दादा दादी से कई अच्छी चीजें भी सीखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संयुक्त परिवार में रहने से आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। अक्सर संयुक्त परिवार में देखने को मिलता है कि घर में किसी सदस्य के ऊपर धन संबंधी दिक्कतें आने पर दूसरे सदस्य उसको आर्थिक रूप से मदद कर देते हैं। इससे उसको फाइनेंशियल सपोर्ट मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें