फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2020: इन 5 चीजों के बिना अधूरी है पूजा की थाली, जानिए किन चीजों का होता है इस्तेमाल

Mon, 03 Aug 2020 08:36 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बहनें अपने भाई के लिए पूजा की थाली तैयार करती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 3 अगस्त, सोमवार के दिन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन भाई- बहन का पवित्र त्योहार है। बहनें अपने भाई के लिए पूजा की थाली तैयार करती हैं। अक्सर पूजा की थाली तैयार करते समय बहुत सी चीजों का ध्यान नहीं रहता है।

आमतौर पर बाजार में रेडीमेड पूजा की थाली मिल जाती है, परंतु इस बार कोरोना वायरस की वजह से बाहर का समान का कम से कम इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। आप घर में आसानी से पूजा की थाली तैयार कर सकती हैं। अगर आप अपने हाथों से भाई के लिए पूजा की थाली तैयार करेंगी तो भाई भी आपसे खुश हो जाएगा। आज हम आपको बताएंगे पूजा की थाली में किन 5 चीजों का होना बहुत जरूरी होता है...
विज्ञापन

2 of 6
पूजा की थाली में भाई के लिए एक खूबसूरत सी राखी रख लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
राखी
  • पूजा की थाली तैयार करते समय सबसे पहले पूजा की थाली में भाई के लिए एक खूबसूरत सी राखी रख लें। आप राखी बाजार से भी खरीद सकती हैं और घर पर भी बना सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पूजा की थाली में रोली रखना न भूलें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
रोली
  • पूजा की थाली में रोली रखना न भूलें। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से पहले भाई के माथे पर तिलक करने के लिए रोली की आवश्यकता पड़ेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी शुभ कार्य से पहले तिलक लगाने की परंपरा है। तिलक लगाने का वैज्ञानिक महत्व भी होता है। माथे के बीचों बीच में तिलक लगाने से शरीर में शक्ति का संचार होता है और व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

4 of 6
माथे पर तिलक करने के बाद अक्षत या चावल भी लगाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
अक्षत या चावल
  • माथे पर तिलक करने के बाद अक्षत या चावल भी लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माथे पर तिलक लगाना शुभ होता है।
विज्ञापन

5 of 6
पूजा की थाली में दीपक भी रख लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दीपक
  • पूजा की थाली में दीपक भी रख लें। रक्षाबंधन के दिन भाई की आरती उतारने के लिए आपको दीपक की आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूजा की थाली में मिठाई रखना न भूलें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मिठाई
  • पूजा की थाली में मिठाई रखना न भूलें। रक्षाबंधन में भाई को मिठाई भी खिलाई जाती है। आप घर में भी आसानी से स्वादिष्ट मिठाईयां बना सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें