3 अगस्त, सोमवार को भाई- बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के पावन दिन बहन भाई की कलाई में राखी बांधती है और भाई बहन की रक्षा का वादा करता है। आमतौर पर बाजार में कई तरहों की राखी मिल जाती हैं, परंतु इस समय कोरोना वायरस की वजह से बाहर की चीजों का इस्तेमाल कम से कम करने की सलाह दी जा रही है। अगर आप भी अपने भाई के हाथों में बाजार की राखी नहीं बांधना चाहते हैं तो आप आसानी से घर में राखी बना सकती हैं। आइए जानते हैं घर में राखी बनाने की आसान विधि...