फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी ब्लैक हैड्स की समस्या होती है

Sun, 06 Mar 2016 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला

सार

  • त्वचा को ब्लैक हैड्स से बचाने के लिए सूरज की सीधी रोशनी से बचाकर रखें।
  • इसके अलावा बहुत ज्यादा पसीना आने से भी ब्लैक हैड्स हो जाते हैं।
     
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लैक हैड्स त्वचा के पोरो में गंदगी जमने या फिर त्वचा में बनने वाले तेलों के जमने से होता है। इससे बचने के कई तरीके हैं।
विज्ञापन


चेहरे की त्वचा का ख्याल रखना है तो फेशियल कराएं। फेशियल कराना सिर्फ महिलाओं के लिए ही जरुरी नही है बल्कि पुरुषों को भी कराना चाहिए। फेशियल त्वचा के पोरों की गहरे से सफाई करता है और ब्लैक हैड्स को हटाने में मदद करता है।

आजकल बाजार में पुरुषों के लिए तरह-तरह के फेसवॉश क्रीम आ चुकी हैं। साबुन से चेहरा धोने के कई नुकसान हैं। इससे चेहरा ड्राई हो जाता है साथ ही ब्लैक हैड्स में जलन होती है। इससे बचने के लिए दिन में दो बार चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश से साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्वचा को ब्लैक हैड्स से बचाने के लिए सूरज की सीधी रोशनी से बचाकर रखें। इसके अलावा बहुत ज्यादा पसीना आने से भी ब्लैक हैड्स हो जाते हैं।

कुछ घरेलू उपायों से ब्लैक हैड्स को घर बैठे ही झट से दूर किया जा सकता है। अंडे की सफेदी को चेहरे पर लगाए। इसका मास्क लगाने से ब्लैक हैड्स नहीं होते हैं और जो होते हैं वो जड़ से गायब हो जाते हैं।

शहद और दूध के घोल को कॉटन से चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। ये त्वचा को मुलायम बनाता है और ब्लैक हैड्स को दूर करता है।

बैकिंग सोडा को पानी में मिलाए और ब्लैक हैड्स पर लगाएं। ये चेहरे को पोरो को साफ करता है। इसको साफ करने के बाद माश्चराईजर लगाएं।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें