फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों के कपड़े ध्यान से चुने, वरना खराब हो जाएगी त्वचा और सेहत

Sat, 05 Mar 2016 08:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अगर इन बातों का ध्यान नहीं रखा तो ये कपड़े त्वचा खराब कर देंगे।
  • गर्मी में चुस्त के बजाय चौड़े और हवादार पैंट पहनें
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के मौसम में खुद को आकर्षक परिधानों के साथ पेश करके पर्सनैलिटी का आकर्षण बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


मशहूर फैशन डिजाइनर दिव्या भटनागर के मुताबिक डेनिम शॉर्ट को गर्मी का प्रतीक भी माना जाता है। लेकिन इसे पहनने के कुछ ही घंटों बाद यह भारी लगने लगता है। इसलिए पसीने और चिपचिप से बचने के लिए सूती शॉर्ट पहने जा सकते हैं।

वीकेंड में खाना खाने और शाम को आउटिंग पर जाने के लिहाज से मैक्सी (लंबी) पोशाकें काफी चलन में हैं। लेकिन लंबी होने की वजह से आप इसमें फंस सकते हैं, जो यकीनन एक असहज स्थिति होगी। इसके लिए जरूरी है कि लंबी स्लिट की मैक्सी वाले पोशाकों का चुनाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में एक चौड़े और हवादार टॉप का चुनाव करें, जो गर्मी में आपको काफी आराम देगा। गर्मी में चुस्त के बजाय चौड़े और हवादार पैंट पहनें। इससे आपको चलने में भी आसानी होगी।

पेशेवर बैठकों और कार्यो के लिए परिधानों में हल्के रंगों का चुनाव करें। बटनदार कमीज जैसे क्लासिक टॉप का इस्तेमाल करना भी बेहतर होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें