फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के हर कोने में ताजा हवा चाहिए तो लगाएं ये पौधे

Fri, 06 Dec 2013 04:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जगह की कमी के कारण न तो घरों में बगीचे हैं और न ही पार्क में ताजा हवा लेने का समय, ऐसे में घर को ही ताजगी का ईको-फ्रेंडली टच दिया जाए तो। ऐसे कुछ पौधे हैं जिन्हें अगर आप घर में लगाते हैं तो इनसे न सिर्फ घर के हर कोने की खूबसूरती बढ़ सकती है बल्कि हवा को साफ और ताजा रखने में भी इनका बहुत महत्व है।
विज्ञापन


जी हां, हम जानकारी दे रहे हैं घर के कुछ ऐसे एयर प्यूरीफायर पौधों की, जो गर्मियों में आपके घर को फ्रेश लुक देंगे, आपको ताजगी का एहसास देंगे और हवा को साफ करेंगे। जानिए घर के भीतर रखे जाने वाले इन पौधों के बारे में।

एलोवेरा
बालकनी हो, ड्राइंग रूम हो या फिर कमरे की खिड़की, छोटे से पॉट में लगे एलोवेरा के पौधे को आप घर के हर उस कोने में रख सकते हैं जहां थोड़ी भी धूप आती हो। इसके लिए न ज्यादा तामझाम की जरूरत है और न ही इस पर अधिक समय खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन


यह दिखने में जितना खूबसूरत है उतने ही इसके फायदे भी हैं। यह हवा से बेनजीन और फोर्मलडीहाइड जैसे रसायनों को साफ करने में मदद करता है जिससे घर में ताजा और प्रदूषणरहित हवा आ सके। इसके अलावा, इसके पत्तों का जेल यानी एलोवेरा जेल सेहत और खूबसूरती, दोनों लिहाज से फायदेमंद है।

बैंबू पाम
बैंबू पाम को पौधा इन दिनों बहुत प्रचलित है। हल्की नमी वाली जगह पर इसे लगाना सबसे उपयुक्त है इसलिए घर के कमरों या लिविंग रूम में आप इसे बेझिझक लगा सकते हैं।

यह हवा से बेनजीन, फोर्मलडीहाइड और ट्राइक्लोरोथीन जैसे रसायनों को तो दूर रखते है ही, साथ ही हवा में नमी और वातावरण को भी ठंडा रखता है।

रबर प्लांट
बालकनी या फिर घर की इन्ट्रेंस की शोभा बढ़ाने के लिए इससे अच्छा क्या विकल्प होगा। यह देखने में जितना खूसबूरत है सेहत के लिहाज से भी कम नहीं है। जहां भी सूरज की रोशनी अच्छी पड़े, औप इसे लगा सकते हैं।

यह बहुत आसानी से पनपता है और घर में हवा के विषैले तत्वों, खासतौर पर फोर्मलडीहाइड को दूर रखता है।

मनी प्लांट
घर के किसी भी कोने पर, यहां तक कि डाइनिंग टेबल पर भी मनी प्लांट को आप आसानी से लगा सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसकी डंठल भी लगा दें तो यह जड़ पकड़ लेता है।

यह घर को फ्रेश लुक तो दोता ही है, साथ ही हवा से फोर्मलडीहाइड को भी दूर करने में मदद करता है।

तुलसी
घरों में तुलसी लगाने का प्रचलन हमारी संस्कृति का हिस्सा ऐसे ही नहीं है, इसके फायदे ही इतने हैं कि आप इसे घर में लगाने का मन बना ही लेंगे। घर में हल्की धूप वाली जगह जैसे बालकनी, बारांडा, खिड़की आदि पर इसे लगाना सही है।

यह मच्छरों और कीड़े-मकौड़ों को दूर करता है और हवा में ऑक्सीजन की मात्रा तेजी से बढ़ाता है। इसके अलावा यह हवा से कई हानिकारक रसायनों और बैक्टीरिया को साफ करता है।

ऐरक प्लांट यानी सुपारी का पौधा
घर के भीतर सुपारी का पौधा जितना खूबसूरत दिखता है उतनी ही तेजी से हवा को साफ करता है। हवा के हानिकारक रसायनों को साफ करने के अलावा, इससे वातावरण में नमी बना रहती है जिससे गर्मियों में ठंडक और ताजगी बरकरार रहती है। इसे उसी जगह लगाएं जहां प्रकाश अधिक हो।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें